पूटकी,धनबाद जिला विद्युत साउंड एंड डीजे डेकोरेटर्स संघ का 13वॉ अधिवेशन पुटकी में संपन्न,

केंदुआ /पुटकी श्रमिक क्लब के ग्राउंड परिसर में धनबाद जिला विद्युत साउंड एंड डीजे डेकोरेटर्स संघ ने अपना 13वा वार्षिक अधिवेशन मनाया.इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बंटी विश्वकर्मा ने किया. वही कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके किया गया. वही संघ के केंदुआ पुटकी शाखा के दर्जनों व्यवसाय भी कार्यक्रम में उपस्थित हुए.अधिवेशन में संघ के तत्वाधान में रक्तदान कैंप एवं दंत चैकप कैंप का भी आयोजन किया गया

 

 

.वही संघ के अध्यक्ष महादेव मंडल ने बताया कि धनबाद विद्युत साउंड एंड डीजे डेकोरेटेड करने वाले व्यवसाय भूखे मरने की कगार पर आ गए है.2 दिन पूर्व ही धनबाद उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि पूजा त्यौहारों में डीजे बाजा पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी.जिससे हम लोग का व्यवसाय बंदी के कगार पर आ पहुंची है. जिला प्रशासन को अगर डीजे बजा पर पाबंदी लगानी है तो दो माह पूर्व ही लगा देते.कियोकि हमलोग पूजा त्यौहारों में ग्राहकों का बुकिंग ले लेते हैं और जिला प्रशासन के आदेश आ जाने के बाद हमें ग्राहकों का पैसा लौटना पड़ता है.जिससे हम लोग को काफी दिक्कत होती है.उन्होंने सरकार से मांग किया है कि धनबाद जिला विद्युत साउंड एंड डीजे डेकोरेटर संघ के हित में भी विचार करें अन्यथा संघ के लोग धनबाद जिले में होने वाले सभी कार्यक्रमो मे अपना सामग्री नहीं देंगे सभी सरकारी अर्द्ध सरकारी कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे.

धनबाद के पूटकी 17नंबर मे मिट्टी का घर ढहा, मलबे में दबे पांच लोग. स्थानीय लोगों ने सभी को निकाला सुरक्षित


ब्धनबाद , पूटकी थाना क्षेत्र के 17 नंबर मे लगातार बारिश होने से बीती रात निशा देवी का मिट्टी का घर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया. जिसमें घर में सोए महिला सहित पांच बच्चे मलबे में दब गए. चीख पुकार सुनकर बस्ती के लोगो ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

 

हालाकी घटना मे कोई हताहत नही है एक महिला को कमर मे चोट लगी है. फिलहाल महिला और उनके बच्चे को पास के एक सामुदायिक भवन में शरण लिए हुए हैं.
वही बस्ती के आक्रोशित महिला जानकी देवी ने कहा कि बीसीसीएल कंपनी से लगातार हम लोग पुनर्वास की मांग कर रहे हैं मगर आज तक बीसीसीएल के अधिकारी हम लोगों को सुरक्षित पुनर्वास नहीं किए हैं बस्ती के समीप ही आउटसोर्सिंग कंपनी है जिसमें ब्लास्टिंग भी होती है.जिसके कारण घरों मे कंपन्न भी होता है.उन्होंने घटना की जिम्मेवार Bccl प्रबंधन को बताया वही स्थानीय कांग्रेस नेत्री गुड़िया देवी ने घटना की कड़ी निंदा किया कहा की पुटकी 17 नंबर के लोगों को बीसीसीएल जल्द ही पुनर्वास करे और पीड़ित परिवार को को मुआवजा दे अन्यथा हम लोग बीसीसीएल प्रबंधव का घेराव करेंगे. साथ ही गुड़िया देवी ने  हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया.

केंदुआ,अंतरराष्ट्रीय ह्यूमन राइट्स की बैठक संपन्न

केंदुआ अंतरराष्ट्रीय ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन के तत्वाधान में केंदुआ स्थिति बीसीसीएल स्कूल के प्रांगण में एक बैठक रखी गई जिसकी अध्यक्षता अरुण कुमार सिंह ने किया बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई. वही फाउंडेशन के अध्यक्ष पंकज कुमार यादव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ह्यूमन राइट्स. अपने नए टीम का आज गठन भी किया है समाज में हो रहे कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का कार्य करेगी साथ ही समाज के हित के मे हमारी टीम कार्य करेगी

 

 

. वही धनबाद जिला टीम मे मनोज कुमार दास अध्यक्ष. राजेंद्र दास उपाध्यक्ष, अरुण सिंह सचिव. निमाई दत्त संगठन मंत्री. राजू कुमार सिंह प्रवक्ता. अरुण कुमार मीडिया प्रभारी. कृष्ण हरि कोषाध्यक्ष. राजेश कुमार राम सलाहकार. संतोष कुमार सलाहकार युवा प्रकोष्ठ.

वही बाघमारा प्रखंड से भुवनेश्वर देशवाली अध्यक्ष. सूरज कुमार झारिया नगर उपाध्यक्ष. ओम प्रकाश धनबाद नगर अध्यक्ष. चंद्रभूषण सिंह निरसा प्रखंड अध्यक्ष. रामसुंदर दास 11 कुंड प्रखंड अध्यक्ष. कुमारी छाया

केंदुआ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा को लेकर युवा नेता विजय पांडे के नेतृत्व में जन जागरण जागरूकता की तहत केंदुआ से निकला मोटरसाइकिल जुलूस



केंदुआ,प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी की संकल्प यात्रा के धनबाद आगमन को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के नेता विजय पांडे के नेतृत्व में आज केंदुआ पूल से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मोटरसाइकिल जुलूस निकाला जो केंदुआ से चलकर मटकुरिया होते हुए धनसार मे खतम होंगी

 

वही युवा युवा नेता विजय पांडे ने बताया कि बाबूलाल मरांडी जी की संकल्प यात्रा को लेकर हम लोग जन जागरण जागरूकता अभियान चल रहे हैं जो चार विधानसभा धनबाद झरिया सिंदरी और निरसा मैं बाबूलाल मरांडी जी का आगमन है. हम लोग जागरूकता अभियान निकले हैं 2024 मे लोकसभा विधानसभा चूनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड जीत दर्ज कर विरोधियों को करारा जवाब दिया जायेगा जनता से जागरूक होने की अपील कर कहा की विकास पुरुष माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी विश्व में भी अपना परचम लहरा चुके हैं.

पूटकी, , बीसीसीएल के भागाबाँध मे धूमधाम से मना भगवान विश्वकर्मा की पूजा.

पूटकी, बीसीसीएल के भागाबाँध मे धूमधाम से मना भगवान विश्वकर्मा की पूजा.

 

 

पूटकी भागाबाँध मे आज शिल्प कला सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती पर बीसीसीएल भागाबाँध मैनेजर कार्यालय के समीप ईगल दीप पीबी धनबाद कोल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रबंधक जितेंद्र सिंह के द्वारा भगवान विश्वकर्मा की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की गई साथ ही सोमवार को भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा. ईगल आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधक जितेंद्र सिंह ने कहा कि बीसीसीएल कंपनी के साथ हम लोग को ईगल आउटसोर्सिंग कंपनी का एग्रीमेंट हो गया है जल्द ही काम की शुरुआत करेंगे. उन्होंने भगवान से जनता की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की. इस अवसर पर उनके साथ बीसीसीएल के श्री जे के सिंह, परियोजना पदाधिकारी, मदन जीत,माइनिंग ईगल कंपनी, सुरेंद्र सिंह सर्वे ऑफिसर, श्री बी डी सिंह क्षेत्रीय कोऑर्डिनेटर,, एसके सिंह इंजीनियर, रफी आलम इंजीनियर. एवं गण मान्य लोग लोग उपस्थित थे.

धनबाद, केंदुआडीह थाना क्षेत्र के बेनी तालाब मे डूबने से 40वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत

धनबाद के केंदुआ थाना क्षेत्र के बेनी तालाब मे मूर्ति विसर्जन करने आए काठगोला निवासी सुधन हाड़ी 40 वर्ष की तालाब मे डूबने से मौत हो गई.

 

बताया जाता है रविवार को देर शाम मृतक माँ मनसा का पूजा कर मूर्ति को विसर्जन करने बेनी तालाब आया था और गहरे पानी में चला गया जहाँ डूबने से उसकी मौत हो गई. वहीं मृतक के परिजन घटना की जानकारी पाकर तालाब पहुंची और शव की पहचान कर घटना की जानकारी केंदुआडीह पुलिस को दिया मृतक सुधन हाड़ी की पत्नी एवं तीन बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है.वही समाजसेवी सोवी रजवार पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया

दिल्ली मे आज से G20 शिखर सम्मेलन आयोजित

 

 

 लम्बे इंतजार के बाद आखिर वो दिन आ ही गया. जब भारत देश की अध्यक्षता में G20 शिखर सम्मेलन आयोजित हो रहा है. इसे लेकर देश की राजधानी दिल्ली पूरी तरह से तैयार है. यह समिट दो दिनों तक (9 और 10 सितंबर) चलेगी. आज समिट का पहला दिन है और आज के दिन विश्व की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के दिग्गज एकसाथ एक मंच पर बैठेंगे साथ ही वैश्विक मसलों पर मंथन करेंगे. बता दें. G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति, ब्रिटेन के राष्ट्रपति ऋषि सुनक समेत कई राष्ट्रों के अध्यक्ष भारत पहुंच चुके है.

लोयाबाद सीआईएसएफ क्यूआरटी टीम ने छापेमारी कर 16 टन से अधिक अवैध कोइला किया जब्त .

लोयाबाद:- सीआईएसएफ क्यूआरटी टीम के जवानों ने बुधवार को लोयाबाद थाना क्षेत्र के गोपा ग्राउंड और बांसजोडा 12 नंबर में औचक छापामारी कर करीब सौलह टन अवैध कोयला जब्त किया.कोयला सात आठ जगहों पर जमा कर के रखा गया था.एक माह के अंदर यह तीसरी बार कोयले की छापेमारी की गई है.बल के जवान सब इंस्पेक्टर डी आर सिंह के नेतृत्व में गोपा ग्राउंड पहुंचे.कार्रवाई करते हुए कोयला को जब्त किया. जवानों ने बीसीसीएल से पेलोडर और डंफर मंगाया.जब्त कोयले को डंपर पर लोड कर कोलियरी में जमा कर दिया गया.बांसजोडा रेलवे साइडिंग में कोयले की तस्करी चर्म पर है.छापामारी के बाद भी कोयले की तस्करी निर्बाध गति से जारी रहता है.इस इलाके में एक संगठित गिरोह सक्रिय है.दिन के उजाले में बांसजोडा कोलियरी रेलवे साइडिंग से कोयला तस्कर के लोगों के द्वारा बड़े इत्मीनान से कोयला टपाया जात है

 

 

.साइडिंग के बगल की झाड़ियों जमा कर के रखा जाता है फिर रात के अंधेरे मारुति वैन या फिर ट्रकों से अन्यत्र टपा दिया जाता है.सूत्रों के मुताबिक साइडिंग से रोजाना करीब 15 टन से अधिक कोयला टपाया जाता है.बांसजोडा और निचितपूर कोलियरी का कोयला काफी मंहगा है.कोयले की चोरी को रोकने के लिए न तो बीसीसीएल प्रबंधन और न ही पुलिस गंभीर है.

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश सचिव गुडिया देवी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दिल्ली कार्यालय में कॉंग्रेस के शिर्ष नेताओं से की मुलाकात

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश सचिव गुडिया देवी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दिल्ली कार्यालय में कॉंग्रेस के शिर्ष नेतृत्व करता जनो से मुलाकात कि जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महिला राष्ट्रीय अध्यक्षा सुश्री नेटा डिसूजा जी

 

 

, अखिल भारतीय कोंग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश लिलोटिया जी एवं राष्ट्रीय नेता एवं परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित राज जी से भेंट कर झारखंड एवं सूबे के राजनीतिक परस्थितियों पर चर्चा किया गया।नारी सशक्तिकरण के साथ 2024 मे INDIA गठबंधन की सरकार देश में बने इसपर भी दिशानिर्देश प्राप्त हुआ।

पूटकी, पुटकी क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर बीसीसीएल प्रबंधन को दी चेतावनी

केंदुआ : बुधवार को पुटकी क्षेत्र के ग्रामीणों ने बीसीसीएल मैनेजमेंट और कमपनी को चेतावानी देते हुए कहा है कि लोकल से अगर बात नही हुआ और गुण्डे के दम पर कम्पनी चलानी चाही तो कम्पनी का चक्का जाम किया जाएगा. क्योंकि यहा लोकल बेटाजगार शिक्षीत है, हम कम्पनी के गुण्डों से लड़ना जानते है. इस लिए पहले कम्पनी यहाँ के ग्रामीणों से बैठक कर बात करे तभी कम्पनी चलेगी

 

. आज के विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से रामु पासवाल, नितिश रवानी,मुकेश पासवान, शंभू पासवान, राजन अहमद, अंकुश बाउरी,प्रवेश बाउरी , संतुल नोनिया, करण पासवान, मेहन्द्र चौहान, सुधिर यादव, छोटु यादव,अजित पासवान , कुन्दन पासवान, राहुल पासवान भालू पासवान, अजित पासवान, किशोर बाउरी,मंजीत महतो, रोहित महतो, डिंगला बाउरी मनोज पासवान गौरव कुमार अमरदीप पासवानआदि ग्रामीण शामिल थे.