धनबाद,शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजूआ में चोइख पूरा प्रतियोगितासंपन्न

शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजूआ में गुरुवार को चोइख पूरा प्रतियोगिता एवं पीठा छाना प्रतियोगिता का आयोजन कुडमाली भाषा विभाग द्वारा किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ भूतनाथ महतो, विशिष्ट अतिथि डा मुकुंद रविदास प्राध्यापक हिंदी विभाग बी बी एम के यू, विशिष्ट अतिथि दीपक कुमार जोकता थाना प्रभारी,अध्यक्षता माननीय श्री मथुरा प्रसाद महतो विधायक टुंडी सह महाविद्यालय सचिव ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन सम्मिलित रूप से सभी अतिथियों ने फीता काटकर किया। डहरे चौक पूरा प्रतियोगिता प्रारंभ हुई जिसमें बच्चियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।गुड़ पीटा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में झूमर, अहिरा गीत,पता नाच का बच्चों ने जमकर लुफ्त उठाया। डॉ बी एन महतो प्राचार्य चास कॉलेज चास ने कहा सोहराई परब, बांधना, पर विश्लेषणात्मक प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि सोहराय एवं बांधना पर्व कृषि कार्य के उपरांत कृषि कार्य में सहयोग करने वाले सभी लोगों ,जानवरों एवं कृषि से संबंधित उपकरणों को धन्यवाद ज्ञापन करने के लिए मनाया जाता है।शक्ति नाथ महतो कॉलेज द्वारा आयोजित चोइख पूरा कार्यक्रम अति सराहनीय कदम है।झारखंड संस्कृति को बचाए और बनाए रखने के लिए इस प्रकार का कार्यक्रम का आयोजन बहुत जरूरी है। विशिष्ट अतिथि डॉ मुकुंद रविदास ने कहा कि प्रकृति में जीवित रहने एवं विकास करने के लिए सब तत्व मौजूद हैं ।इसका सदुपयोग एवं विवेकपूर्ण इस्तेमाल करने से ही हमारा अस्तित्व बच सकता है। उन्होंने अपना संकलन कोयला आर माटी खोरठा कविता संग्रह किताब माननीय विधायक मथुरा प्रसाद महतो सहित सभी अतिथियों को भेंट किया। विधायक ने कहा कि संस्कृति परंपरा, नेगा चारी धीरे-धीरे विलुप्त हो रही है। इन्हें भविष्य के लिए संरक्षित किया जाना चाहिए।इसको बचाने के लिए इस प्रकार का आयोजन किया जाना चाहिए। प्रचार डॉक्टर अरुण कुमार महतो ने अपनी स्वागत भाषण में कहा कि हमारा महाविद्यालय झारखंडी संस्कृति परंपरा को अछुन्न रखने के लिए और इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमें झारखंडी संस्कृति सभ्यता नेग चारी को संरक्षित करने का प्रयास करता रहेगा।मौके श्री मधुसूदन महतो, उत्तम कुमार महतो, रामेश्वर महतो, रंजीत महतो, बसंत महतो ,आनंद महतो, सुमित महतो, यदुनाथ सिंह चौधरी,पांडव पुनरियार अजीत चौधरी,प्रो मोकीतुद्दीन, प्रो रमेश प्रसाद, प्रो राकेश कुमार महतो, प्रो मनोज कुमार महतो,प्रो समीर कुमार महतो, प्रो अविनाश कुमार,प्रो कल्पना कुमारी, प्रो राजू महतो,प्रो मेघनाथ महतो,प्रो दिनेश मधेशिया, प्रो राजकुमार प्रसाद , प्रो पंचानन सिंह चौधरी ,प्रो चमन महतो,प्रो शेखर महतो,राजकुमारी,मोहित महतो ,जितेंद्र महतो , तेंदुलकर भट्ट,चक्रधर महतो ,फुल मनी देवी, लालू महतो, राहुल कुमार , इंदु कुमारी, नेहा कुमारी, सचिन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *