पुटकी.इण्डियन पब्लिक स्कूल, करकेन्द बना गोकुल धाम*

*इण्डियन पब्लिक स्कूल, करकेन्द बना गोकुल धाम*

पुटकी. करकेन्द स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्णाष्टमी के पावन अवसर पर एक अत्यंत मनमोहक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में नर्सरी से लेकर कक्षा द्वितीय (2) तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने भाग लिया। रंग-बिरंगी और आकर्षक पारंपरिक वेशभूषा में सजे इन बच्चों ने अपनी मासूम अदाओं से ऐसा समां बांधा कि मानो साक्षात वृंदावन धाम विद्यालय प्रांगण में उतर आया हो। बच्चों को राधा और कृष्ण के मनभावन रूप में तैयार करने में अभिभावकों का समर्पण और रचनात्मकता सराहनीय रही।कक्षा नर्सरी से द्वितीय तक की शिक्षिकाओं—सोनी, अंजलि, रिंकल और सपना के कुशल निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के कड़े मुकाबले में प्रथम स्थान अंशिका, काव्या, अभिषेक, शिवान्या एवं अभ्या ने प्राप्त किया। वहीं द्वितीय स्थान पर नित्या, अफीफा, आरुषि, जसदीप एवं अकांशी रहे, जबकि तृतीय स्थान आनंद, प्रांजल, आकांक्षा, सम्राट एवं इशानी ने हासिल किया। बाल प्रवृत्तियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अन्य सभी प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय की प्रबंधन समिति के निदेशक श्री एन. पी. शर्मा, प्राचार्य संतोष कुमार बढ़ई, तथा समिति के सम्मानित सदस्य श्री संजय चौबे, घनश्याम मंडल, संजय कुमार, विरेन मुखर्जी एवं सचिन सौंडिक सहित समस्त शिक्षक गणों का विशेष व सराहनीय योगदान रहा।

पुटकी.करकेन्द स्थित डेफोडिल्स एकाडेमी का 36 वां स्थापना दिवस.

पुटकी.डेफोडिल्स एकाडेमी का 36 वां स्थापना दिवस मनाया गया। करकेंद बाजार स्थित डेफोडिल्स एकाडेमी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में उप प्राचार्य देवाशीष मुखर्जी द्वारा पूजा ,अर्चना एवं हवन किया गया। विद्यालय छात्र-छात्राओ द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य-संगीत, नाटक आदि प्रमुख था।

वर्ग नर्सरी से वर्ग तृतीय तक के 100छात्र-छात्राओ ने राधा-कृष्ण के रूप सज्जा में थे । वर्ग चतुर्थ से वर्ग अष्टम के 80 छात्र-छात्राओ ने मटका एवं बांसुरी परतियोगिता में भाग लिया था। छात्र-छात्रा, शिक्षक- शिक्षिका ,एवं अभिभावको में उत्साह देखने लायक था। पुरा विद्यालय प्रांगण जन्माष्टमी उत्सव का माहौल बना हुआ था,एवं वृंदावन जैसा लग रहा था। राधा-कृष्ण रुप सज्जा, मटका बांसुरी आदि कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर ने वाले छात्र-छात्राओ को पुरस्कृत किया गया। बाकि प्रतिभागियो को स्वांतना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय संस्थापक स्व०चंडीचरण बनर्जी ( चंडीसर) ,भूतपूर्व गणित शिक्षक पुटकी उच्च विद्यालय, पुटकी को याद किया गया एवं उनके तस्वीर पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। विद्यालय प्राचार्य तापस बनर्जी ने विद्यालय की स्थापना से आज तक की गौरवपूर्ण उपलब्धियो का वर्णन किए। अंत में सभी छात्र-छात्रा,अभिभावक एवं शिक्षक-शिक्षिकाओ के बीच प्रसाद एवं अल्पाहार वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे सभीशिक्षक-शिक्षिकाओ का सराहनीय योगदान रहा।

केंदुआ बाजार में गूंजा माँ विषहरी का जयकारा, दशकों पुरानी परंपरा में उमड़ा आस्था का सैलाब

केंदुआ बाजार में गूंजा माँ विषहरी का जयकारा, दशकों पुरानी परंपरा में उमड़ा आस्था का सैलाब

धनबाद. केंदुआ बाजार स्थित बड़ा मंदिर में दशकों से चली आ रही आस्था एवं परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी श्री श्री विषहरी पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जा रहा है। महोत्सव को लेकर केंदुआ बाजार का माहौल भक्तिमय हो गया है और मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

माँ विषहरी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं।

वही बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा भी मंदिर पहुंचे और माता के समक्ष माथा टेक परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना किया । पूजा के दौरान पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों एवं जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ वही मंदिर कमेटी सहित आसपास के क्षेत्र के रहने वाले लोगो का काफी योगदान रहा.

,

oplus_0

केंदुआ.केंदुआ बाजार में गूंजा माँ विषहरी का जयकारा, दशकों पुरानी परंपरा में उमड़ा आस्था का सैलाब

केंदुआ बाजार में गूंजा माँ विषहरी का जयकारा, दशकों पुरानी परंपरा में उमड़ा आस्था का सैलाब

धनबाद. केंदुआ बाजार स्थित बड़ा मंदिर में दशकों से चली आ रही आस्था एवं परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी श्री श्री विषहरी पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जा रहा है। महोत्सव को लेकर केंदुआ बाजार का माहौल भक्तिमय हो गया है और मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

माँ विषहरी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं।

वही बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा भी मंदिर पहुंचे और माता के समक्ष माथा टेक परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना किया । पूजा के दौरान पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों एवं जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ वही मंदिर कमेटी सहित आसपास के क्षेत्र के रहने वाले लोगो का काफी योगदान रहा.

,

पूटकी.डेफोडिल्स एकाडेमी करकेंद में नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम।

पूटकी.डेफोडिल्स एकाडेमी करकेंद में नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम। दिनांक शनिवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय और भारत सरकार के ओ एम यू के अनु दीदी के नेतृत्व के तहत 2 अगस्त से 20 अगस्त तक पुरे भारत वर्ष में नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस अवसर पर युवाओं और बच्चों को नशामुक्त सकारात्मक जीवन के लिए प्रेरित करने हेतु आयोजित किया जा रहा है यह ब्रह्माकुमारीज कि पुर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी के सेवा और राष्ट्र निर्माण के आदर्शो को समर्पित है

कार्यक्रम में नशे से होने वाले दुष्प्रभाव और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने पर जागरूक किया गया।नशा मुक्त भारत नशा मुक्त धनबाद बनाने के लिए करकेंद डेफोडिल्स एकाडेमी के छात्र-छात्राओ को नशा मुक्त समाज का संकल्प दिलाया गया। संस्था के द्वारा विद्यालय प्राचार्य तापस बनर्जी को बुके देकर सम्मानित किया गया और सहभागिता प्रमाण पत्र जारी किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य तापस बनर्जी उप-प्राचार्य देवाशीष बनर्जी शिझक शिझकाओ में जयंत घटक, अनिल सिंह चंदन पासवान ,सुमन सिंह, झुमा दता, चेरी ,डोली मिताली चटर्जी , सलोनी मधेसिया, शवासत रंजन कर का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन मनोरंजन भाई धन्यवाद ज्ञापन ने माधव झा ने किया। संजय माहतो , भागीरथ प्रसाद ,पुजा दीदी, अशोक जी, मीरा बहन ,सहित अन्य ब्रह्मकुमारी आश्रम से आए भाई बहनों ने अपना अपना विचार व्यक्त किए एवं सभी को नशामुक्त समाज बनाने के लिए आव्हान किए।

पूटकी. नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान’. करकेन्द स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल मे. स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों को नशा से दूर रहने की दिलाई गई शपथ

इंडियन पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति अभियान एवं छात्र मार्गदर्शन कार्यक्रम

————————————————

धनबाद; करकेंद स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में शनिवार को एक विशेष प्रार्थना सभा और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय धनबाद सेवा केंद्र द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे ’10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान’ के तहत आयोजित किया गया ।स्कूल के सभी बच्चों और शिक्षकों को जीवनभर हर प्रकार के नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।

ब्रह्माकुमारी बहनों ने बच्चों को परीक्षा के तनाव और मानसिक डर से उबरने के व्यावहारिक उपाय और एकाग्रता बढ़ाने के तरीके सिखाए।राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से मन को सकारात्मक और स्वच्छ बनाने की विधि पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। तंबाकू, सिगरेट, शराब और ड्रग्स जैसे पदार्थों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसानों के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के डायरेक्टर श्री नरेंद्र प्रसाद शर्मा एवं उपस्थित प्रबंधन समिति के सदस्यों,वरिष्ठ शिक्षकों ने ब्रह्माकुमारी संस्थान के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि:”आज के समय में युवाओं और बच्चों को सही राह दिखाना बेहद जरूरी है। ‘नशामुक्त समाज से ही एक स्वस्थ और विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव है।”

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा ब्रह्माकुमारी बहनों का आभार व्यक्त किया गया और सभी बच्चों ने इस अभियान को अपने घरों और पड़ोस तक ले जाने का संकल्प लिया।

केंदुआ.दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी  श्रद्धांजलि

केंदुआ में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी  श्रद्धांजलि

​केंदुआ (धनबाद):

झारखंड आंदोलन के सबसे बड़ा जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर केंदुआ चौक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय व झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता जीतेन्द्र पासवान महादेव हासदा व समर्थकों और आम लोगों ने दिशोम गुरु के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

​आयोजन के दौरान JMM कार्यकर्ताओं ने झंडों के साथ एकत्र होकर ‘दिशोम गुरु अमर रहें’ नारों से माहौल को गुंजायमान कर दिया।

Read More “केंदुआ.दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी  श्रद्धांजलि”

केंदुआ. दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

केंदुआ में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

​केंदुआ (धनबाद):

झारखंड आंदोलन के सबसे बड़ा जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर केंदुआ चौक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय व झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता जीतेन्द्र पासवान महादेव हासदा व समर्थकों और आम लोगों ने दिशोम गुरु के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

​आयोजन के दौरान JMM कार्यकर्ताओं ने झंडों के साथ एकत्र होकर ‘दिशोम गुरु अमर रहें’  नारों से माहौल को गुंजायमान कर दिया।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण और आदिवासियों-मूलवासियों के अधिकारों की लड़ाई में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का योगदान अतुलनीय जो कभी भुलाया नहीं जा सकता. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महादेव हसदा . जितेंद्र पासवान संजय चौहान रामबाबू चौहान महेश कुमार शमशाद अंसारी. इंद्रदेव यादव साधु अंसारी अजमल अंसारी खैरूद्दीन अंसारी विनय सिंह राम प्रसाद अनिल विश्वकर्मा इत्यादि लोग उपस्थित थे

पूटकी.डीएवी स्पोर्ट्स 2026: झारखंड जोन-बी क्लस्टर-VIII एथलेटिक्स मीट का भव्य शुभारंभ

डीएवी स्पोर्ट्स 2026: झारखंड जोन-बी क्लस्टर-VIII एथलेटिक्स मीट का भव्य शुभारंभ

डीएवी स्पोर्ट्स 2026 के अंतर्गत झारखंड जोन-बी, क्लस्टर-VIII एथलेटिक्स मीट का आयोजन डीएवी पब्लिक स्कूल, मूनीडीह प्रोजेक्ट, धनबाद में उत्साह एवं खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में क्लस्टर के नौ अलग अलग डीएवी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताएँ अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित की गईं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री वी.विजय कुमार, महाप्रबंधक , मुनीडीह प्रोजेक्ट , धनबाद तथा विशिष्ट अतिथि श्री एस. के. पांजा , ए जी एम , बी सी सी एल , मुनीडीह प्रोजेक्ट धनबाद एवं श्रीमती महुआ सिंह , स्पोर्ट्स क्लस्टर इंचार्ज जोन – VIII, का विद्यालय परिवार द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-स्वरूप पौधा भेंट कर स्वागत किया गया।

प्राचार्या श्रीमती इंदु प्रसाद ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों का अभिनन्दन किया तथा खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि ने डीएवी स्पोर्ट्स ध्वज फहराकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारम्भ किया। इसके उपरांत सभी उपस्थितजनों ने सामूहिक रूप से डीएवी गान प्रस्तुत किया।

विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने सलामी ग्रहण कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद खेल मशाल का आगमन हुआ जिसने पूरे वातावरण को रोमांच और ऊर्जा से भर दिया।

विद्यालय के स्पोर्ट्स कैप्टन अभिषेक ने सभी खिलाड़ियों को निष्पक्षता, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ दिलाई।

मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में खिलाड़ियों को अनुशासन, परिश्रम एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना अपनाने का संदेश दिया तथा डीएवी स्पोर्ट्स 2026 के औपचारिक उद्घाटन की घोषणा की।

उद्घाटन के पश्चात 1500 मीटर दौड़ के प्रतिभागियों के लिए प्रथम कॉल की घोषणा की गई और सभी खिलाड़ी अपने-अपने प्रतियोगिता स्थलों के लिए रवाना हुए। दिनभर 1500 मीटर दौड़, 100 एवं 200 मीटर फाइनल, 400 एवं 800 मीटर दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, 4×100 मीटर तथा 4×400 मीटर रिले सहित विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।

1500 मीटर दौड़ (अंडर-19 बालक)

• प्रथम: आदित्य तिवारी – डीएवी जामाडोबा

• द्वितीय: निशांत – डीएवी सीएफआरआई

• तृतीय: सनी कुमार – डीएवी अलकुसा

100 मीटर दौड़ (अंडर-14 बालक)

• प्रथम: अंकित राज – डीएवी जामाडोबा

• द्वितीय: सोहैल हुसैन – डीएवी लोदना

• तृतीय: शिवम – डीएवी मूनीडीह

100 मीटर दौड़ (अंडर-17 बालक)

• प्रथम: शौर्य – डीएवी जामाडोबा

• द्वितीय: अर्जुन – डीएवी सीएफआरआई

• तृतीय: यशदीप – डीएवी लोदना

100 मीटर दौड़ (अंडर-14 बालिका)

• प्रथम: प्राची कुमारी – डीएवी सीएफआरआई

• द्वितीय: परिणीति – डीएवी मूनीडीह

• तृतीय: दीक्षा – डीएवी जामाडोबा

100 मीटर दौड़ (अंडर-17 बालिका)

• प्रथम: आकांक्षा सोरेन – डीएवी जामाडोबा

• द्वितीय: दिव्या पांडेय – डीएवी सीएफआरआई

• तृतीय: हसरत – डीएवी सिजुआ

100 मीटर दौड़ (अंडर-19 बालिका)

• प्रथम: हंसिका – डीएवी मूनीडीह

• द्वितीय: सिमरन – डीएवी लोदना

200 मीटर दौड़ (अंडर-14 बालिका)

• प्रथम: मोहुल कुम्हार

• द्वितीय: तनु राज – डीएवी जामाडोबा

• तृतीय: जस्सी – डीएवी मूनीडीह

200 मीटर दौड़ (अंडर-17 बालिका)

• प्रथम: श्रेया – डीएवी जामाडोबा

• द्वितीय: प्रिया – डीएवी सिजुआ

• तृतीय: अभिलाषा – डीएवी कुसुंडा

200 मीटर दौड़ (अंडर-19 बालक)

• प्रथम: प्रवीण – डीएवी जामाडोबा

• द्वितीय: ऋषि कुमार – डीएवी सीएफआरआई

• तृतीय: सोहैल – डीएवी सिजुआ

लंबी कूद (अंडर-17 बालक)

• प्रथम: शौर्य – डीएवी जामाडोबा

• द्वितीय: सयुश – डीएवी कुसुंडा

• तृतीय: विवेक – डीएवी अलकुसा

लंबी कूद (अंडर-19 बालक)

• प्रथम: प्रवीण – डीएवी जामाडोबा

• द्वितीय: ओम पासवान – डीएवी कुसुंडा

चक्का फेंक (अंडर-17 बालिका)

• प्रथम: अनुष्का – डीएवी जामाडोबा

• द्वितीय: अभिलाष – डीएवी कुसुंडा

• तृतीय: मनीषा – डीएवी महुदा

चक्का फेंक (अंडर-19 बालिका)

• प्रथम: अन्वेशा – डीएवी सीएफआरआई

• द्वितीय: आद्या – डीएवी मूनीडीह

ओवरऑल चैंपियन: डी ए वी जामाडोबा (276 अंक)

उपविजेता: डी ए वी सी एफ आर आई (184 अंक)

तृतीय स्थान: डी ए वी अलकुसा (131 अंक)

समारोह के अंत में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में श्री एस के मोदक, प्राचार्य डी ए वी अलकुसा, श्री शरद श्रीवास्तव, प्राचार्य डी ए वी बरोरा, श्री अमिताभ, प्राचार्य डी ए वी जामाडोबा आदि उपस्थित थे । धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्या श्रीमती इंदु प्रसाद द्वारा प्रस्तुत किया गया।

विजेताओं को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन की सफल व्यवस्था के लिए मेजबान विद्यालय की प्राचार्या ने शिक्षकों, खेल अधिकारियों , स्वयंसेवकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के सराहनीय योगदान के लिए धन्यवाद दिया । अंत में राष्ट्र गान के साथ खेल के समापन की घोषणा की गई ।