पुटकी. गोल्डन ईगल क्लब कोक प्लांट मे भगवती जागरण का आयोजन
पुटकी. गोल्डन ईगल क्लब कोक प्लांट छठ पूजा समिति की ओर से छठ पूजा के अवसर पर सोमवार की रात भगवती जागरण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश सचिव कांग्रेस (एससी मोर्चा ) गुड़िया देवी, इंटक जिला अध्यक्ष सावन सुमन, डॉ भक्ति सिंह निवास रजवार राजकुमार महतो, असलम मंसूरी ने संयुक्त रूप से पिता काटकर किया.

मंच संचालन दिनेश दीवान ने किया. भगवती जागरण में सुदेश सिंह एन्ड सुधीर ग्रुप ( धनबाद ) के कलाकारों ने जोड़ -जोड़ नारियल….. मईया पहाडों वाली… आदि गीतों से भक्तो को खूब झूमाया. आयोजन को सफल बनाने में समिति के अजीत पासवान, निवास रजवार, राहुल पासवान, विक्की कुमार, अजय पासवान, भोलू पासवान, अविनाश कुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा.।।
