लोयाबाद.बांसजोड़ा गोलीकांड मामले में मृतक किशुन रवानी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन.
लोयाबादएंकर.बांसजोड़ा गोलीकांड मामले में मृतक किशुन रवानी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन.
। एंकर.बांसजोड़ा गोलीकांड मामले में मृतक किशुन रवानी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को बांसजोड़ा और गड़ेरिया के ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। निचितपुर गरेड़िया में जिला परिषद सदस्य सह मो इसराफिल अंसारी उर्फ लाला एवं जेएमएम नेता आजाद मुखिया के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इक्कठा हुए और मामले में आरोपी आजसू नेता प्रदीप महतो, हीरालाल महतो व अन्य की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने घटना का षडयंत्रकारी आजसू जिलाध्यक्ष को बताया और प्रशासन से उनके कॉल डिटेल्स की जांच करने की मांग की।

इसराफिल लाला ने कहा कि ग्रामीण किशुन रवानी के हत्यारे प्रदीप महतो और हीरालाल महतो खुलेआम घूम रहे है और प्रशाशन हाथ पर हाथ धरकर बैठा है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि हमलोग में से एक ग्रामीण की हत्या हुई है, हमलोग चुप बैठने वाले नहीं है। प्रशासन जल्द दोषियों को गिरफ्तार करें नहीं तो हमलोग आंदोलन को बाध्य होंगे। जेएमएम नेता आजाद मुखिया ने कहा कि बाहर से आकर आजसू के लोगों ने बांसजोड़ा में ग्रामीणों पर हमला किया, जिसमें एक ग्रामीण किशुन रवानी की गोली लगने से मौत हो गई और एक ग्रामीण गोली से घायल हो गया। ऐसे हत्यारे लोगों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो और प्रशासन मामले के षड्यंत्रकारी का भी पर्दाफाश करें।
