केंदुआ.8 सूत्री मांगो क़ो लेकर कुसुंडा 6 के महाप्रबंधक से वार्ता
केंदुआ. 8 सूत्री मांगो क़ो लेकर आज ऐना कोलयरी क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी बस्ताकोला मंडल के उपाध्यक्ष कौशल कुमार वर्मा ने कुसुंडा 6 के महाप्रबंधक निखिल त्रिवेदी से मुलाक़ात कर पानी बिजली सहित कई समस्याओ से अवगत करवाया.वही महाप्रबंधक निखिल त्रिवेदी ने गंभीरता पूर्वक समस्याओं को सुनने के बाद आश्वासन देते हुए कहा कि ऐना क्षेत्र में पानी बिजली सहित जो भी समस्या है उसका जल्द समाधान करने का प्रयास किया जायेगा.

वार्ता के दौरान बस्ताकोला मंडल के संतोष रवानी संजय दास. चन्दन सिन्हा. चिंटू शर्मा. छोटू राम अनूप वर्मा. खगेश राज शर्मा. आदि लोग उपस्थित थे
