केंदुआ.गोनूडीह ट्रक लोडिंग चार्ज में बढ़ोतरी करने की मांग को लेकर ट्रक लोडिंग मजदूरों ने प्रबंधक के खिलाफ किया प्रदर्शन

केंदुआ : गोंन्दुडीह खास कुसंडा कोलियरी के पुराना कांटा घर के समीप ट्रक लोडिंग चार्ज में बढ़ोतरी करने की मांग को लेकर शुक्रवार को असंगठित ट्रक लोडिंग मजदूरों ने एकजुट होकर प्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शन किया.मजदूरों का नेतृत्व करनेवाले ब्रह्मदेव यादव,टुनटुन यादव,बसुदेव यादव,जोगेन्द्र यादव,सुनील यादव, कृष्णा प्रामाणिक धनंजय प्रामाणिक आदि ने संयुक्तरूप से कहा कि पिछले डेढ़ साल से ट्रक लोडिंग करनेवाले मजदूरों के लोडिंग चार्ज बढ़ाने का मामला चल रहा है. डीओ धारकों के समक्ष भी मामला रखा गया था.लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ.नई कंपनी को यहां काम मिलने के बाद मजदूरों के बीच उम्मीद जगी है

 

.मजदूर एकजुट है. बढ़ती महंगाई को देखते हुए यहां कार्यरत मजदूरों की मजदूरी बढ़ाकर देने सहित यहां के मजदूरों को आउटसोर्सिंग में कार्य देना होगा.तभी कंपनी का कार्य सुचारूरूप से चल पाएगा. यहां मौजूदा कंपनी में कार्यरत मजदूरों को ही कार्य पर रखना होगा.बाहरी लोगो को किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा.इस बार मजदूर अपनी हक की लड़ाई खुद लड़ेगा.प्रदर्शन में शामिल लोगों में ब्रह्मदेव यादव,टुनटुन यादव,योगेंद्र यादव,शिव कुमार यादव,बासुदेव यादव,संजय यादव,पवन दास,रविंद्र राम,अशोक तिवारी,महेश तिवारी, रंजीत यादव,कुंवर रजक,गोपाल यादव,मिथिलेश पासवान, कृष्णा प्रामाणिक,मीरा देवी,मालती देवी,बैजन्ती देवी,कांटी देवी,अजय यादव,विजय यादव,राजकुमार रजवार,बिजली देवी,द्वारिका राय,बाबर अली,राजू यादव,बीरेंद्र यादव,धनंजय प्रामाणिक,राहुल रवानी,आकाश यादव,नरेश रजक,मुन्ना यादव,भोलू यादव सहित अन्य थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *