केंदुआ. वार्ड 13 के पूर्व पार्षद स्वर्गीय संजय यादव की छठी पुण्यतिथि. BCCL कुसुंडा एरिया 6 के महाप्रबंधक ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
केंदुआ । मजदूरों के मसीहा वार्ड 13 के पूर्व पार्षद संजय कुमार की छठी पुण्यतिथि गोन्दुडीह इको पार्क स्थित काली मंदिर के समीप गुरुवार को को सादगी पूर्वक मनाया गया।मौके पर मौजूद लोगो ने सर्वप्रथम उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कर श्रद्धांजलि दिया कुसुंडा एरिया 6 के महाप्रबंधक निखिल बी त्रिवेदी सहित BCCL के कई अधिकारी उपस्थित हुए



उनके भाई टुनटुन यादव ने कहा कि स्वर्गीय संजय कुमार समाज के हित के लिए कार्य किया गरीब -गुरबो ,मजदूर ,शोषित वर्ग के लिए सदैव कार्य करते थे उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते थे.क्षेत्र के लोग उनको अपना अभिवाहक के जैसा समझते थे.आज उनकी कमी खलती है. श्रद्धांजलि सभा में आए मजदूरों ने संकल्प लिया शोषण के खिलाफ हम लोग एकजुट होकर संजय जी के बताए रास्ते पर सदा चलेंगे.उनके माथे पर यह पगड़ी नहीं है जिम्मेदारी का पगड़ी है.उसे हम सभी को मिलकर आगे बढ़ाना है.मौके पर पप्पू यादव,, शिवकुमार यादव, भूटाली यादव,ब्रह्मदेव यादव,बीरेंद्र यादव,सुशील सिंह, रामाशीष योगेंद्र यादव., ,भोलू यादव,रंजीत , संतोष पासवान. बमबम यादव गणेश यादव कौशल पांडेय.जीतू पासवान. संतोष पासवान.आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे.
