पुटकी, दो लाख की जनता करे पुकार 24घंटा हो उपचार नारों के साथ आजसू पार्टी का एक दिवसीय धरना.
पुटकी दो लाख की जनता करे पुकार 24घंटा हो उपचार नारों के साथ आजसू पार्टी का एक दिवसीय धरना.
पुटकी सामुदायिक शहरी स्वास्थ्य केन्द्र करकेन्द के मुख्य द्वार पर आज आजसू पार्टी ने बैनर तले अपनी दस सूत्री मांगो को लेकर स्वास्थ्य केन्द्र के समीप आजसू पार्टी ने एकदिवसीय धरना दिया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आजसू नगर अध्यक्ष जीतू पासवान ने किया कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे आजसू के जिला अध्यक्ष मंटू महतो भी उपस्थिति हुए

वही आजसू जिला अध्यक्ष मंटू महतो ने कहा की पुटकी प्रखंड घनी आबादी के बिच बसा शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की हालत दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है वार्ड 7,8,9,10,11.12,13 एम 9पंचायत के लोग शहरी स्वास्थ्य केन्द्र पर पर आश्रित है मगर स्वास्थ केंद्र में समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण उपचार में लोगो को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. इलाज के लिए आये मरीजों को दूर दराज जाने को मजबूर है मगर आज तक इस पर किसी का ध्यान नहीं गया. उन्होंने सरकार से मांग की है कि 24घंटे स्वास्थ केंद्र में चिकत्सक़ की उपस्थित हो साथ ही केन्द्र मे सीटी स्कैन मशीन एक्स-रे मशीन ऑपरेशन थिएटर में आधुनिक व्यवस्था इत्यादि चीजों की माँग किया है
वही आजसू नगर अध्यक्ष जीतू पासवान ने कहा कि शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो लाख की आबादी आश्रित है मगर इस पर ध्यान किसी का नहीं अस्पताल आने वाले मरीजों को संसाधन की कमी के कारण समुचित इलाज नहीं हो पा रहा जिसके कारण कभी-कभी अप्रिये घटना भी हो जाती है. उन्होंने भी सरकार सभी जरूरी संसाधन शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध करवाने की मांग की है साथ ही चेतावनी भी दिया है कि अगर जल्दी हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आजसू पार्टी आंदोलन करने को भी बाध्य होंगे. धरने के बाद आजसू पार्टी के नगर अध्यक्ष जीतू पासवान ने रांची से स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे डॉ रंजीत प्रसाद को भी अपनी 10 सूत्री मांग पत्र का प्रतिलिपि का आवेदन दिया इसके बाद डॉ रंजीत प्रसाद ने भी आश्वासन दिया कि उनकी 10 सूत्री मांग पत्र को अपने वरीय अधिकारियों से इस पर विचार विमर्श करेंगे इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से
भगवान दास शर्मा, संतोष पासवान,कल्लू चौधरी. राजेश गुप्ता जलाल अंसारी सुदामा पासवान रिंकू महतो अजीत सिंह जितेंद्र पासवान तबरेज अंसारी दयानंद महतो सुंदरी उराव नीतू देवी रिंकी देवी बबीता देवी इत्यादि लोग उपस्थित थे
