धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की गोली मारकर हत्या,
*धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की गोली मारकर हत्या, जांच जुटी पुलिस के आला अधिकारी…*
धनबाद।झारखण्ड के धनबाद जिले के मंडल कारा में गैंगस्टर अमन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी है।जानकारी के अनुसार,अमन सिंह को चार गोली मारी गई है जिससे अमन सिंह की मौत हो गई है।
घटना के बाद धनबाद मंडल कारा में कैदियों के बिच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।पूरे मंडल कारा में पगली घंटी बजने लगी, घटना की सूचना मिलते ही डीसी वरुण रंजन और एसएसपी संजीव कुमार मंडल कारा पहुंचे हैं।उनके साथ एसडीएम उदय रजक, सीटी एसपी, डीएसपी समेत दर्जनों आला अधिकारी पहुंचे हुए है ह।

पूरे जेल को पुलिस छावनी मैं तब्दील कर दिया गया. वहीं घटना के बाद धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि धनबाद क्राइम सिटी बन गया है अपराधी बेलगाम हो गए हैं. कॉलेटरल में लगातार लूट हत्या रंगदारी जैसी घटना घट रही है अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है. धनबाद जिले में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग किया
बताया जा रहा है कि धनबाद जेल में गोली लगने के बाद आनन-फानन में अमन सिंह को एसएनएमएमएच में लाया गया। अस्पताल को भी पूरी तरीके से छावनी में बदला गया है, वहां किसी को जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।वहीं जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी धनबाद मंडल कारा में कैंप किए हुए हैं. वे पूरे जेल की छानबीन कर रहे हैं और पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर जेल में पिस्टल कैसे आया।मिली जानकारी के अनुसार, जेल के अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही साथ बाकी कैदियों से भी पूछताछ की जा रही है।
