पुटकी लोयाबाद कोक प्लांट मे झामुमो का मिलन समारोह. स्थानीय को कंपनी रोजगार दें नहीं तो होगा कंपनी का चक्का जाम:हरेन्दर चौहान

पुटकी, लोयाबाद कोक प्लांट मे आज झामुमो का मिलन समारोह कार्यक्रम रखा गय जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र चौहान एवं अजीमुल अंसारी शामिल हुए इस मिलन समारोह में कई मुद्दों पर बात विचार भी किया गया. वही झामुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र चौहान ने कहा की पुटकी क्षेत्र में मे आए हुए आउटसोर्सिंग कंपनी में स्थानीय को 75% नियोजन देना होगा अगर कंपनी नियोजन देने मे आनाकानी करेगी तो हमलोग कंपनी का चक्का जाम करने का काम करेंगे.

 

उन्होंने जमकर झारखण्ड सरकार की तारीफ की उन्होंने हेमंत सोरेन को विकास पुरुष बताया.

वही दर्जनों लोगों ने भी झामुमो आस्था रखते हुए पार्टी में शामिल हुए जिसे हरेंद्र चौहान ने सभी को माला पहनकर पार्टी मे स्वागत किया इस मौके पर सुनील पासवान गुड्डू नोनिया अंकुश बावरी प्रवेश बाउरी,विजय पासवान मन्नू पासवान गोलू रजवार सोनू पासवान विक्की पासवान विकास पासवान विशाल पासवान राजन पासवान अमित पासवान अमर रजवार इत्यादि लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *