पुटकी ,बलियापुर डिस्पेच सेंटर से लापता हुए मतदान कर्मी का अबतक नही चला पता।परिजन है चिंतित।
पुटकी ,बलियापुर डिस्पेच सेंटर से लापता हुए मतदान कर्मी का अबतक नही चला पता।परिजन है चिंतित।
पुटकी बलियापुर डिस्पैच सेंटर से लापता हुए मतदान कर्मी प्रकाश राम का अब तक पता लगाने में पुलिस असफल रही जिसके कारण परिजन काफी चिंतित नजर आ रहे हैं

परिजन अपने स्तर से पिता को ढूंढने का भी प्रयास कर रहे हैं मगर अब तक कहीं भी पता नहीं चल सका। वही लापता कर्मी के पुत्र अभिमन्यु राम ने बताया कि कि मेरे पिता को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया था मैं अपने पिता को लेकर बलियापुर हाई स्कूल डिस्पैच सेंटर पहुंचा था जिसके बाद पिता मत पेटी लेने के लिए लाइन में खड़े थे तभी मैं शौच के लिए चला गया आकर देखा तो पिता सेंटर से गायब थे काफी खोजबीन के बाद भी हमारे पिता का पता नहीं चल सका हमारे पिता बहुत तरह के रोग से भी ग्रसित हैं। उन्होंने पिता की गुमशुदगी का मामला बलियापुर थाने में भी दर्ज करवाया। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही उनके लापता पिता की खोजबीन करें।








