केंदुआ.केंदुआडीह मे गैस प्रभावित लोगो के साथ जनसवांद.

केंदुआ. केंदुआडीह के गैस प्रभावित क्षेत्र के प्रभावित आम जनों के साथ धनबाद के वैज्ञानिकों की उपस्थिति में जन संवाद कार्यक्रम किया गया जिसमे पूटकी अंचल अधिकारी विकाश आनंद पीबी एरिया महा प्रबंधक जीसी साहा jRDA के अधिकारी. एम केंदुआडीह इंस्पेक्टर प्रमोद पांडेय उपस्थित हुए. वही BCCL प्रबंधक एवं धनबाद से आये वैज्ञानिकों ने केंदुआडीह के गैस प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित पुनर्वास की बात कही साथ ही कहा की आपलोग सहयोग करे सरकार की और से उचित मुआवजा एम सुरक्षित पुनर्वास कराया जाएगा

 

 

बेलगाड़िया मे हमलोग समुचित सुविधा प्रदान करेंगे केंदुआडीह राजपूत बस्ती के आसपास डेंजर जोन हैं आपलोग वर्षा होने पर सतर्क रहे. प्रबंधक द्वारा बनाए गए राहत कैंप में शरण ले.

उन्होंने कहा की हमलोग लगातार ही नाइट्रोजन गैस फिलिंग कर रहे मगर वर्षा हो जाने पर CO गैस की मात्रा काफी बढ़ जाती हैं. जिससे भू धसान का खतरा काफी बढ़ जाता हैं. हम लोग को पहली प्राथमिकता सुरक्षित पुनर्वास करवाना हैं

वही ग्रामीणों का कहना हैं की हमलोग लगातार 4महीने से गैस से प्रभावित है मगर BCCL नाइट्रोजन गैस डालकर सिर्फ खाना पूर्ति कर रही. हमलोग बेलगढ़िया नहीं जाएगे कही दूसरी जगह सुरक्षित जगह दें

वही वार्ड 12 के पार्षद प्रतिनिधि गोविंदा रावत ने भी जनसवांद मे प्रमुखता से अपने बातों को रखते हुए कहा की केंदुआ के जनता के हित के लिए लड़ाई जारी रहेगी. प्रबंधक पुनर्वास और मुआवजे पर जल्द कोई उचित कदम उठाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *