केंदुआ.यूनाइटेड कोल वर्कस का 7 सूत्री मांगो क़ो लेकर BCCL प्रबंधक से वार्ता. अगली तिथि के लिए टली

केंदुआ : गोपालीचक कोलियरी पीओ कार्यालय में शनिवार को यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (असंगठित) की ओर से केंदुआडीह कोलियरी अंतर्गत संचालित ट्रेलबिसर एडूसोल प्राइवेट लिमिटेड आउटसोर्सिंग कंपनी में स्थानीय प्रभावित ग्रामीणों व विस्थापित बेरोजगारों को रोजगार देने सहित सात सूत्री मांगों पर बीसीसीएल प्रबंधन के साथ वार्ता हुई.वार्ता के दौरान सभी मांगो पर वार्ता हुई लेकिन आउटसोर्सिंग कंपनी के प्रतिनिधि की उपस्थिति नहीं रहने से नियोजन पर वार्ता अगली बैठक के लिए टल गई .

 

 

जिसमे अगली बैठक में आउटसोर्सिंग प्रबंधन प्रतिनिधि के साथ वार्ता कराने के लिए प्रबंधन के वार्ता में उपस्थित नेताओं से समय मांगा.जिसपर नेताओं ने सहमति जताई.

 

 

बीसीसीएल प्रबंधन ने बताया कि अगली बैठक 15 दिनों के अंदर आउटसोर्सिंग प्रबंधन प्रतिनिधि के साथ कराया जाएगा.वार्ता में प्रबंधन की ओर से एरिया एचआर हेड अभिषेक राय,पीओ एन राय जबकि एटक यूनियन की ओर से चंदन खटीक (10/12 कच्छी बलिहारी अध्यक्ष) , गफ्फार अंसारी, उज्जवल कुमार, रघुनाथ प्रसाद, सूरज हरि , रोहित साहू, लीलू बाउरी,सुमित रजक, दीपक यादव, गोविंद मेहता,वरुण वर्मा, विश्वनाथ पासवान, दीपक राजवंशी, रिक्की रवानी, दीपक हाड़ी,विवेक रॉय, विशाल कुमार, राहुल कुमार, अरुण यादव सहित अन्य उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *