पूटकी.धनबाद प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक
पुटकी (धनबाद) : बुधवार को धनबाद प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से भागाबांध में, कांग्रेस नेता गुड्डू खान आवासीय कार्यालय के समीप एक बैठक का कार्यक्रम रखा गया.कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष देवेन्द्र पासवान ने किया। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट की विस्तृत जानकारी दी और आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया गया। साथ ही बताया कि मजबूत बूथ संगठन ही चुनावी सफलता की कुंजी है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझकर सक्रिय भूमिका निभानी होगी।



कार्यक्रम में , कय्यूम खान, गुड्डू खान, अक्षयवर प्रसाद, मंडल अध्यक्ष निवास रजवार, जितेन्द्र शर्मा, केंदुआ करकेंद नगर अध्यक्ष नवीन पासवान, जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रवक्ता सिकन्दर ए आजम, धनबाद प्रखंड अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष इम्तियाज उर्फ टीपू और रोहन चौधरी, अभिषेक दुबे,टिंकू अंसारी,निसार आलम,चंदन बावरी ,धीरज पासवान, पवन रजक,सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
