धनबाद.वार्ड 11 के पार्षद बद्री रविदास ने प्रेस वार्ता कर अपने ऊपर लगे तीसरी संतान के आरोपों का किया खंडन*

*वार्ड 11 के पार्षद बद्री रविदास ने प्रेस वार्ता कर अपने ऊपर लगे तीसरी संतान के आरोपों का किया खंडन*

 

केंदुआ : धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 11 से नवनिर्वाचित पार्षद बद्री रविदास ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के माध्यम से विरोधियों द्वारा लगाए गए तीसरी संतान के आरोपों को पूरी तरह निराधार,भ्रामक और विद्वेषपूर्ण बताया है.बद्री रविदास ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग को दिए गए उनके चुनावी हलफनामे में दो ही संतानों का उल्लेख है जो पूर्णतः सत्य है.विरोधियों द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे तीसरा संतान नियम के तहत पद रद्द कराने की कोशिश एक हताशा भरा कदम है. जिस बालक सिद्धार्थ रंजन को आधार बनाकर आरोप लगाए जा रहे हैं, वह बद्री रविदास की संतान नहीं है. बालक के पिता अमित रविदास निवासी- बगानधौड़ा, कुमारधुबी हैं, जो बद्री रविदास के साढू हैं.अस्पताल के दस्तावेजी प्रमाण: सिद्धार्थ रंजन का जन्म 22/11/2018 को केंदुआडीह के सरकारी अस्पताल में हुआ था। अस्पताल के आधिकारिक अभिलेखों में माता का नाम ललिता देवी और पिता का नाम अमित रविदास दर्ज है,

 

 

जिसे प्रशासन द्वारा सत्यापित किया जा सकता है. बद्री रविदास ने सीधे तौर पर चुनाव में पराजित प्रत्याशी प्रहलाद कुमार, राजेश विश्वकर्मा और उनके सहयोगियों पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का सहारा लेकर उनकी छवि धूमिल करने और क्षेत्र में अपना दबदबा कायम करने के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया है.इस संबंध में बद्री रविदास ने उपायुक्त धनबाद, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी और अंचल अधिकारी पुटकी को विधिवत आवेदन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *