लाल मुनी वृद्ध आश्रम की माताओं के साथ आमंत्रण वाटिका में मनाया गया मदर्स डे
लाल मुनी वृद्ध आश्रम की माताओं के साथ आमंत्रण वाटिका में मनाया गया मदर्स डे
आज दिनांक 8 मई 2022 को मदर्स डे के अवसर पर बैभव सिन्हा की अगुवाई में धईया स्थित आमंत्रण वाटिका में श्री लालमुनि वृद्धा आश्रम की सभी माताओं के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उल्लेखनीय है कि भारत में मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे अर्थात मातृ दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष बैभव सिन्हा ने लाल मुनी वृद्ध आश्रम की सभी माताओं को धईया स्थित आमंत्रण वाटिका में साथ बैठकर भोजन करने का निमंत्रण दिया। आश्रम की सभी माताओं ने मौके पर उपस्थित होकर साथ मिलकर पहले केक काटा फिर स्वरुचि अनुसार दोपहर का भोजन भी किया । सभी ने एक दूसरे को केक खिलाकर पूरे हर्षोल्लास के साथ मदर्स डे मनाया । इस दौरान सभी माताओं को दैनिक उपयोग में आने वाली आवश्यक वस्तुएं भी बैभव सिन्हा द्वारा भेंट स्वरूप प्रदान की गई ।
मौके पर आज मुख्य रूप से राजगंज के दुलूडीह गांव की सविता देवी भी उपस्थित थीं, जिन्हें गुलदस्ता और शॉल के साथ उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया । मौके पर वैभव सिन्हा ने कहा की सविता देवी जैसी माताएं साहस और त्याग की मिसाल है जिन्होंने डूबते बच्चों के बीच भेदभाव ना करते हुए पहले अपने पड़ोसी के बच्चे को बचाया, हालांकि दुर्भाग्यवश इस क्रम में उनके अपने दोनों जुड़वा बच्चे डूब गए। आज
ना केवल इन्हें सम्मानित करने का दिन है बल्कि इनके बलिदान और साहस से प्रेरणा लेने का भी अवसर है।
मौके पर मुख्य रूप से 99 ग्रुप के चेयरमैन श्याम पांडे, युवा कांग्रेस नेता अनुज चौहान ,कांग्रेस नेता आलोक राज, रोशन कुमार, साहिर खान, छात्र नेता अरुण दास, राजीव दास , शिवनाथ दास, कांग्रेस सेवा दल के पवन महतो,विशाल शर्मा , राजेंद्र कर्मकार, सनोज राणा, सफ़ाक़त अंसारी सहित आश्रम के भी कई सदस्य उपस्थित थे।
