जीप प्रत्यासी प्रियंका पॉल ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
जीप प्रत्यासी प्रियंका पॉल ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
पुटकी ।धनबाद प्रखण्ड वार्ड 22 के जिला परिषद प्रत्यासी प्रियंका पॉल ने धोबनी में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया ।

उद्घाटन करने के पश्चात वार्ड 22 के जिला परिषद प्रत्यासी प्रियंका पॉल ने अपने संबोधन में कहा कि अपने पिछले कार्यकाल में उनकी सेवा में सतत रत रहने के अपने लक्ष्य के कारण पुनः दूसरी बार जनता के आशीर्वाद की आकांक्षा से चुनाव मैदान में आई हूं ।उन्होंने अपनी जीत सुनिश्चित बताया वही सुरेश महतो ने कहा कि प्रियंका पाल पूर्व में भी कई विकास योजनाओं पर काम कर चुकी है क्षेत्र में विकास का लक्ष्य है
मौके पर भाजपा नेता देवाशीष पॉल, प्रखण्ड अध्यक्ष विकास मिश्रा, सुरेश कुमार महतो, सदानंद वर्णवाल, संतोष पासवान, मुकेश पासवान, मो मन्नान, अमृत बाउरी, प्रदीप पासवान, मिथिलेश दास, रमेश महतो, बाली सिंह चौधरी, कन्हाई सिंह, मोहन मंडल, गणेश दास, प्रशांत सिंह चौधरी आदि उपस्थित थें ।
