धनबाद,रामनवमी के मद्देनजर प्रशासन सख्त*

*रामनवमी के मद्देनजर प्रशासन सख्त*

धनबाद केंदुआ // रामनवमी पर्व शांतिपूर्वक मानने को लेकर धनबाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहे है पूरे जिले में फ्लैग मार्च किया जा रहा

oplus_0
oplus_0

 

धनबाद के सिटी एसपी अजीत कुमार ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी के साथ केंदुआडीह थाना प्रभारी रामनारायण ठाकुर एम पुलिस के कई आला अधिकारी केंदुआ पहुचे जहाँ समाजसेवीयों ने उन्हें बुके देकर उनको सम्मानित किया

वही सिटी एसपी अजीत कुमार ने जनता से अपील करते हुए कहा कि रामनवमी पर्व शांति एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाये. अफवाह फैलाने वाले और हुडदंगियों पर पुलिस विशेष रूप से नजर रखेगी. अपराधियों के लिए संदेश दिया कि जो भी अपराधी है वह अपना अपराध की प्रवृत्ति को त्याग दे नही तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी अब धनबाद जिले में अपराधियों की खैर नही

केंदुआडीह थाना प्रभारी ने गोधर काली बस्ती मे कोयला चुनकर जीवन यापन करने वाले के बिच जन चौपाल लगा सुनी जन समस्य

केंदुआडीह थाना प्रभारी ने गोधर काली बस्ती मे कोयला चुनकर जीवन यापन करने वाले के बिच जन चौपाल लगा सुनी जन समस्य

केंदुआडीह थाना प्रभारी आरएन ठाकुर ने गोधर काली बस्ती मे कोयला चूनकर जीवन यापन करने वालो के बिच जन चौपाल लगाया, जन चौपाल मे पुटकी अंचल अधिकारी विकाश आनंद भी उपस्थित.हुए वही बस्ती के लोगो ने बिजली शिक्षा रोजगार जैसी मूलभूत समस्याओं से अंचलाधिकारी को अवगत कराया साथ ही जनप्रतिनिधि के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया और कहा की इस बार हमलोग किसी जनप्रतिनिधि को वोट नही देने की बात कही

 

वही अंचलाधिकारी विकास आनंद ने बस्ती के लोगों को वोट का महत्व समझाया और कहा की आपलोग बढ़ चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करे इससे आपको भविष्य में फायदा मिल सकेगा आप जो भी जनप्रतिनिधि चूनेगे वह आपकी बात को अवश्य सुनेंगे और आपकी समस्या को हल करेंगे इसलिए आप लोग अपना मत का प्रयोग अवश्य करें साथ ही मूलभूत समस्याओं के सुनने के बाद आश्वासन भी दिया की जल्दी आपकी समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा. वही दर्जनों गरीब बच्चों के बीच बिस्किट चॉकलेट भी बाटे

धनबाद, मोदी समाज सेवा ट्रस्ट की बैठक संपन्न

पुटकी:-रविवार को अम्बेदकर नगर सुगियाडोह में मोदी समाज सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराने हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक का आयोजन मोदी समाज सेवा ट्रस्ट के धर्मशाला निर्माण हेतु खरीदे गये स्थल पर किया गया। सर्वप्रथम आदि पुरुष एवं पूर्वज महाराजा अहिबरन के चित्र पर माल्यार्पण करके बैठक का विधिवत प्रारम्भ किया गया। कार्यक्रम में अन्य ज़िलो , प्रखंड व अन्य दूर दराज के मोदी समाज के गणमान्य लोग उपस्थित हुए ।

कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान सचिव मंटू कुमार मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन कृष्णा मोदी के द्वारा किया गया ।

इसके पश्चात् समाज को एकजुट करने हेतु सम्मानित मंचासीन अतिथियों महेश्वर मोदी, विजय मोदी, भुनेश्वर प्रसाद वर्णवाल, तुलसी प्रसाद वर्णवाल ,शंकर दयाल वर्णवाल, सुखदेव मोदी, केदार प्रसाद वर्णवाल , सदानन्द वर्णवाल, आदी ने संबोधित किया। इसके पश्चात् भुनेश्वर प्रसार वर्णवाल- सेवा निवृत बैंक अधिकारी के पर्यवेक्षण में ट्रस्ट के पदाधिकारियों का चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। मोदी समाज सेवा ट्रस्ट के धर्मशाला का निर्माण कार्य प्रक्रिया अधूरा है अत: सर्व सम्मति से पुरानी कमिटि को ही अगले 2 साल के लिए चुना गया जिसे मोदी समाज सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन पंकज कुमार के द्वारा अनुमोदित किया।

 

ट्रस्ट के पदाधिकारियों में अध्यक्ष – तुलसी प्रसाद वर्णवाल, सचिव – मंटू कुमार मोदी, कोषाध्यक्ष – पिंकु कुमार, सह सचिव प्रवीण कुमार मोदी, उपाध्यक्षय – सुखदेव मोदी एवं शंकर दयाल, सह कोषाध्यक्ष – विरेन्द्र मोदी को अगले 2 वर्षों के लिए चुना गया। साथी यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यकारिणी का गठन नये पदाधिकारियों के सुझाव से अगली बैठक में किया जाएगा।

, इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओ ने पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो को धनबाद लोकसभा सीट से टिकट देने की मांग आला कमान से किया

केंदुआ सिनेमा हॉल के समीप आज इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओ ने एक जूट होकर पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो को धनबाद लोकसभा का टिकट देने की माँग आला कमान से किया है वही इंडिया गठबंधन के लोगों ने कहा कि धनबाद लोकसभा मे कोई टिकट का हकदार है तो वह है जलेश्वर महतो. जलेश्वर महतो विधायक मंत्री रहते अनेक विकास कार्य किया , वही चंद्रदेव यादव ने कहा कि शहरी क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्रों में जलेश्वर महतो की अच्छी पकड़. धनबाद लोकसभा का टिकट मिलती है तो निश्चित ही जीत हासिल करेंगे

 

. वही गठबंधन की श्री राम चौरसिया संजय जायसवाल अवधेश पासवान ने भी एक स्वर से जलेश्वर महतो को धनबाद लोकसभा सीट से टिकट देने की माँग किया. साथ ही कहा की जलेश्वर महतो जब पे जल स्वच्छता मंत्री थे तब उन्होंने मैथन जलापूर्ति योजना धरातल पर लाया था. कोईलांचल में काफी हद तक पानी की समस्या से लोगों को निजात मिला हमलोगो को बाहरी प्रत्याशी नहीं चाहिए

रांची,झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने प्रदीप वर्मा को अपने उम्मीदवार के रुप में चुना है. ,

रांची झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने प्रदीप वर्मा को अपने उम्मीदवार के रुप में चुना है. बता दें, झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव के लिए तिथि का ऐलान हो चुका है इसके मुताबिक, 21 मार्च को वोटिंग होगी और इसी दिन चुनाव के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे

 

. जानकारी के लिए बता दें, कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहु और बीजेपी के समीर उरांव का कार्यकाल 3 माई को समाप्त हो रहा है और इनके ही राज्यसभा सीटों पर 21 मार्च को चुनाव होगा.

केंदुआ,आर्म्स के साथ एक युवक गिरफ्तार,डीएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी*

*आर्म्स के साथ एक युवक गिरफ्तार,डीएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी*

केंदुआ : केंदुआडीह थाना क्षेत्र के बीसीसीएल कुसुंडा एरिया KDS -1 साइडिंग से एक देशी कट्टा ओर एक जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को केंदुआडीह पुलिस की टीम ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया है.

 

 

धनबाद डी एस पी दीपक कुमार ने केंदुआडीह थाना में प्रेस वार्ता कर बताया की आज सुबह वरीय अधीक्षक को गुप्त सुचना मिली थी की बीसीसीएल के साइडिंग के आस पास एक संदिग्ध व्यक्ति हथियार के साथ घूम रहा है. जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश पर एक टीम गठित की गई.गठित टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी केंदुआडीह आर एन ठाकुर कर रहे थे.

टीम के द्वारा बीसीसीएल के k D S के -1साइडिंग में छापेमारी कर 20 वर्षीय साजन कुमार राम को एक देशी कट्टा ओर एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है.गिरफ्तार अपराधी पहले बैटरी चोरी में जेल जा चुका है. फिलहाल उसका आपराधिक इतिहास पुलिस के द्वारा खांगाला जा रहा

धनबाद :लोकसभा चुनाव को लेकर महिला कांग्रेस तैयार – गुड़िया देवी

लोकसभा चुनाव को लेकर महिला कांग्रेस तैयार – गुड़िया देवी
धनबाद। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने सोमवार को झरिया विधानसभा प्रभारी के रूप में गुड़िया देवी को पत्र सौंपा ।
सीता राणा ने कहा कि आगामी कुछ माह में लोकसभा चुनाव होना तय है। धनबाद के सभी विधानसभा में प्रभारी की नियुक्ति की गई है। सभी विधानसभा के प्रभारी संगठन के मजबूती और कांग्रेस के विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगी। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा और प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह के निर्देशानुसार नारी न्याय महासम्मेलन के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया जायेगा। गुड़िया देवी को झरिया विधानसभा का नव दायित्व सौंपा है।

गुड़िया देवी ने कहा कि जो दायित्व दिया गया है उसका ईमानदारी से पूरा किया जायेगा। महिलाओं को जागरूक करने, संगठन से जोड़ने और महिलाओं के अधिकार और सम्मान को लेकर नारी न्याय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। साथ ही झरिया विधानसभा से कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी जिसमे महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी।

पुटकी, लोकसभा चूनाव को लेकर न्यू मेरिन मे आजसू की बैठक

केंदुआ : शुक्रवार को आजसू पार्टी का केंद्रीय समिति द्वारा संगठन को मजबूती एवं बिस्तर हेतु दिए गए निर्देशों का पालन एवं निष्पादन करने के लिए धनबाद अंचल क्षेत्र एवं मंडल क्षेत्र के कार्यकर्ताओ की बैठक नगर मंडल अध्यक्ष जीतू पासवान की अध्यक्षता मे करकेन्द न्यू मेरिन आई एन चंन्द्रो गोपालीचक मे बैठक की गई.बैठक मे मंच संचालन छोटू सिन्हा ने किया. बैठक मे मुख्य रूप से पार्टी के जिलाध्यक्ष मंटू महतो उपस्थिति थे.वही बैठक संबोधित किया और कहा की आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर बूथ स्तरीय बैठक की गई. जिसमें बूथ कमेटी का गठन,वार्ड कमेटी का गठन, सभी प्रकोष्ठों का गठन,चूल्हा प्रमुख एवं महिला समिति का विस्तार किया गया. वही कुछ लोगो को जिला कमिटी व नगर कमिटी का पदभार दिया गया. वही जिलाध्यक्ष ने सभी को माला पहनकर स्वागत किया.

 

 

मौके पर भगवान दास शर्मा,कल्लू चौधरी,हीरालाल महतो, संतोष कुशवाहा, राजेश गुप्ता, पप्पू सिंह, डॉ. आर के गोस्वामी, धर्म प्रसाद गुप्ता,संतोष पासवान, सागर सिंह, प्रताप रवानी, बबलू पासवान,विनय सिंह,विनय यादव, संतोष महतो, पंकज पटेल, रविंद्र पासवान,सूरज पासवान आदि सैकड़ो आजसू कार्यकर्ता मौजूद थे.

रांची,हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद आदिवासी मूल संगठन ने 1 फरवरी को बंद का ऐलान किया

/डेस्कः पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. कई घंटो की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है. एक्साईज घोटाला,अवैध खनन समेत जमीन घोटाले से संबंधित मामले में उनकी गिरफ्तारी की गई है. हेमंत सोरेन को ईडी दफ्तर लाया गया है.

 

हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी उनसे मिलने ईडी कार्यालय पहुंची हैं. इस दौरान अन्य परिवारिक सदस्य भी साथ हैंं. कल सुबह 10:30 वजे हाईकोर्ट में हेमंत सोरेन के मामले पर सुनवाई होगी.महाधिवक्ता दफ्तर से केस फाइल किया गया है. हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद आदिवासी मूल संगठन ने 1 फरवरी को बंद का ऐलान किया है.

पुटकी महिला नेत्री गुड़िया देवी के आवासीय कार्यालय मे बापू की मनी पुण्यतिथि

पुटकी महिला नेत्री गुड़िया देवी के आवासीय कार्यालय मे बापू की मनी पुण्यतिथि

 

धनबाद, पुटकी कोक प्लांट स्थित अनुसूचित विभाग के प्रदेश सचिव गुड़िया देवी के आवासीय कार्यालय मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई जिसमें सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया । पुण्यतिथि पर गुड़िया देवी ने कहा कि महात्मा गांधी को पूरा देश उन्हें राष्ट्रपिता के नाम से जानते हैं। 30 जनवरी 1948 को गांधी जी हत्या हुई थी। नाथुराम गोडसे ने उस समय गांधी जी को गोली मारी थी, जब वह दिल्ली के बिड़ला हाउस में एक प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। आज हम लोगों को उनके ही द्वारा बताए गए नक्शे कदम पर चलने की आवश्यकता है

 

वही निवास रजवार ने लोगों से अपील करते हुए कहा की महात्मा गांधी समाज के हर वर्ग मैं समानता प्रेम का भाव रखते थे उनके आदर्शों पर हम लोगों को चलने की जरूरत है इस कार्यक्रम में उनके साथ रामसेवक प्रजापति पूनम देवी पूजा कुमारी अंजू देवी सुरेंद्र रजवार डब्लू इत्यादि लोग उपस्थित थे