धनबाद :शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ का 11वी में सत प्रतिशत परिणाम ।
शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ का 11वी में सत प्रतिशत परिणाम ।
शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ के कक्षा 11वी के तीनों संकायों का सत प्रतिशत परिणाम हुआ। महाविद्यालय के कला संकाय में 838 वाणिज्य संकाय में 137 एवं विज्ञान संकाय में 690 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे एवं सभी के सभी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। नए सत्र 2024-26 में तीनों संकायों में नामांकन कार्य पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर जारी है।छात्र-छात्राएं शीघ्र अति शीघ्र सीट उपलब्ध रहने तक महाविद्यालय में नामांकन करवा सकते हैं ।महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अरुण कुमार महतो ने सभी छात्राओं को बधाई दी

।इस मौके डॉ अरुण कुमार महतो, प्रो मोकितउद्दीन, प्रो रमेश प्रसाद,प्रो समीर कुमार महतो, प्रो अविनाश कुमार,प्रो कल्पना कुमारी, प्रो राखोहारी महतो, प्रो राजू महतो, प्रो मनोज कुमार महतो,प्रो मेघनाथ महतो, प्रो राकेश कुमार महतो,प्रो दिनेश मधेशिया, प्रो राजकुमार प्रसाद , प्रो पंचानन सिंह चौधरी , प्रो शेखर महतो,प्रो चमन महतो ,प्रो राजकुमारी,मोहित कुमार महतो ,जितेंद्र महतो , तेंदुलकर भट्ट,चक्रधर महतो , अभिमन्यु महतो, मोहित महतो,फुल मनी देवी, लालू महतो, राहुल कुमार , इंदु कुमारी, नेहा कुमारी, भुनेश्वर महतो,शांति देवी ,लाजवंती देवी,शंकर महतो, प्रदीप महतो, पंकज महतो आदि मौजूद रहे।
