पुटकी, लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को भारी मतों से विजय बनाने को लेकर राष्ट्रीय कोलयरी मजदूर यूनियन ने की नुक्कड़ सभा
पुटकी लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी. अनुपमा सिंह को भारी मतों से विजय बनाने को लेकर राष्ट्रीय कोलयरी मजदूर यूनियन के महामंत्री Ak झा, के नेतृत्व मे शुक्रवार को पीबी क्षेत्र के साउथ बलिहारी कोलयरी मे एक सभा की गई जिसका अध्यक्षता राम प्रकाश यादव संचालन रामबिलास राम ने किया सभा मे कांग्रेस नेता वैभव सिन्हा कयूम खान राजद नेता चन्द्रदेव यादव विनोद चौहान अमरिंदर चौधरी नगीना राय समेत इंडिया गठबंधन के लोग भी सभा को संबोधित किया


वही यूनियन के नेताओं ने
कोलकर्मियों से अनुपमा सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा की आप लोग आगामी 25 तारीख को स्वच्छ छवि के कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती अनुपमा सिंह को क्रम संख्या एक का बटन दबाये और उन्हें भारी मतों से विजय बनाने का संकल्प लिया गया. वही वक्ताओं ने मोदी सरकार पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि देश में महंगाई बेरोजगारी से जनता त्राहिमाम कर रही है मोदी सरकार पूंजीपतियों को बढ़ावा दे रही मगर इस बार जनता भली-भांति समझ चुकी है . इस बार कांग्रेस बहुमत की सरकार बनेगी इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से. रामविलास राम राम प्रकाश यादव,विनोद चौहान. चंद्रदेव यादव गुड्डू खान कयूम खान जितेंद्र शर्मा नगीना राय अमरिंदर चौधरीसमेत सैकड़ो की संख्या मे मजदूर उपस्थित थे
