पुटकी, मूनीडीह मे ग्रामीण जलापूर्ति योजना का मोटर पम्प 25दिनों से ख़राब रहने के कारण जलपूर्ति ठप. धनबाद विधायक राज सिन्हा के प्रयास से ख़राब मोटर पम्प की मरम्मत कार्य शुरू
पुटकी, ग्रामीण जलापूर्ति योजना का 25दिन से मोटर पम्प ख़राब रहने के कारण मूनीडीह के गोपीनाथ डीह पंचायत में 5000 जनता भीष्न गर्मी में पानी के लिए त्राहिमाम थे जिसकी जानकारी मिलते ही धनबाद विधायक राज सिन्हा ने धनबाद के DDC से संपर्क कर जल्द मोटर को ठीक करवाने की बात कही धनबाद DDC ने विधायक को आश्वासन दिया की रविवार को तक खराब मोटर दुरुस्त कर दिए जाएगी आज देर शाम तक मोटर ठीक होने की संभावना है.

सोमवार से गोपीनाथ डीह के 5000 पांच हजार लोगों को पानी मिलना शुरू हो जाएगा. धनबाद विधायक राज सिन्हा के प्रयास से खराब मोटर मरम्मत कार्य शुरू होने से जनता मे ख़ुशी देखी गई. वही मूनीडीह की जनता धनबाद विधायक राज सिन्हा की प्रशंसा करते हुए कहा कि धनबाद विधायक राज सिन्हा जनता की सेवा में हमेशा समर्पित रहते हैं. पानी बिजली जैसे गंभीर मुद्दों को समाधान करवाते हैं ऐसे विधायक की धनबाद जिले में जरूरत है
बाइट धनबाद विधायक राज सिन्हा
