पुटकी, लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह का तूफानी दौरा. चुनाव जीती तो विकास की गंगा बहा दूंगी: अनुपमा सिंह

 

 

केंदुआ : इंडिया गठबंधन के कॉंग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को केंदुआ क्षेत्र मे जगह जगह नुक्कड़ सभा और कार्यक्रम किया गया.वही बीच बलिहारी कोक दुर्गा मंदिर के पास इंड़ी गठबंधन की आमसभा रंजीत आर्या के नेतृत्व मे की गई.जहाँ प्रत्याशी को लोगो ने फूल माला से जोड़दार स्वागत किया.

 

मौके पर   अनुसूचित  विभाग की  महिला नेत्री गुड़िया देवी सहित सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे.सभा मे लोगों को संबोधित करते हुए महा गठबंधन के प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने अपने पक्ष में वोट मांगे.उन्होंने मीडिया से बातें करते हुए उन्होंने कहा कि मैं आप के जरिये सभी को धन्यवाद कर रही हूँ की 6 के 6 विधानसभा में मुझे लोगो का संपूर्ण प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है इसके लिए सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *