पुटकी छठ पूजा समिति ने पुटकी महाप्रबंधक से मुलाकात कर सरकारडीह तालाब की साफ सफाई करवाने की की माँग

पुटकी , छठ पूजा समिति नवयुवक संघ के कार्यकर्ताओं ने आज पुटकी महाप्रबंधक अरुण कुमार से मुलाकात कर सरकार डीह तलाब की स्थिति से अवगत करा छठ घाट की साफ-सफाई कराने का आग्रह किया वही नवयुवक संघ के रुपेश पासवान ने पुटकी एरिया महाप्रबंधक अरुण कुमार से कहा कि छठ पूजा नजदीक है और तालाब में अब तक साफ सफाई नहीं हो पाई है जिससे छठ पूजा में आने वाले छठ व्रतियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है, वही महाप्रबंधक अरुण कुमार ने नवयुवक संघ के दिए गए आवेदन पर जल्द ही समाधान करने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर रूपेश पासवान बबलू मोदक मुकेश सिंह आदित्य कुमार बिट्टू सिंह बप्पी पालीत अक्षयवर प्रसाद, मुन्ना प्रजापति मुन्ना सिंह राकेश सिंह इत्यादि लोग उपस्थित थे

पुटकी, लोयाबाद को प्लांट में आज धूमधाम से मनाया गया कांग्रेस अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान का जन्मदिन

पुटकी लोयाबाद कोक प्लांट में आज कॉन्ग्रेस अनुसूचित विभाग के प्रदेश सचिव श्रीमती गुड़िया देवी ने अपनी आवासीय कार्यालय पर अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री केदार पासवान का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया और उनकी लंबी उम्र की कामना भी की गई।

वही गुड़िया देवी ने बताया कि आज हम लोग अपने नेता श्री केदार पासवान जी का जन्मदिन धूमधाम से मना रहे हैं । और उनकी लंबी उम्र का कामना भी करती हूं वही इस कार्यक्रम में आये निवाश रजवार एम अन्य महिलाओं ने कहा कि हमारे नेता हमेशा ही हमारे सुख-दुख में शामिल होते हैं वह किसी भी दल के लोग हो उनकी समस्या का हमेशा ही निदान करने की बात करते हैं ऐसे ही नेता को आज हम लोग की जरूरत है।पूनम देवी, रीता देवी, साबुजा देवी, पूजा देवी, सुनीता देवी रिया देवी कलावती देव, लक्ष्मी देवी बबीता देवी सरोजा देवी मुस्कान देवी अनीता देवी जुबेदा खातून राखी कुमारी प्रियंका कुमारी शीतल कुमारी माही कुमारी इंदु कुमारी पायल कुमारी

पुटकी, लोयाबाद कोक प्लांट में धूम धाम से मना कॉन्ग्रेस अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री केदार पासवान का जन्मदिन

पुटकी लोयाबाद कोक प्लांट में आज कॉन्ग्रेस अनुसूचित विभाग के प्रदेश सचिव श्रीमती गुड़िया देवी ने अपनी आवासीय कार्यालय पर अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री केदार पासवान का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया और उनकी लंबी उम्र की कामना भी की गई।

वही गुड़िया देवी ने बताया कि आज हम लोग अपने नेता श्री केदार पासवान जी का जन्मदिन धूमधाम से मना रहे हैं । और उनकी लंबी उम्र का कामना भी करती हूं वही इस कार्यक्रम में आये निवाश रजवार एम अन्य महिलाओं ने कहा कि हमारे नेता हमेशा ही हमारे सुख-दुख में शामिल होते हैं वह किसी भी दल के लोग हो उनकी समस्या का हमेशा ही निदान करने की बात करते हैं ऐसे ही नेता को आज हम लोग की जरूरत है।पूनम देवी, रीता देवी, साबुजा देवी, पूजा देवी, सुनीता देवी रिया देवी कलावती देव, लक्ष्मी देवी बबीता देवी सरोजा देवी मुस्कान देवी अनीता देवी जुबेदा खातून राखी कुमारी प्रियंका कुमारी शीतल कुमारी माही कुमारी इंदु कुमारी पायल कुमारी

चलो जलाएं दीप कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने किया

*हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी “चलो जलाएं दीप वहाँ, जहाँ अभी भी अंधेरा है!” के लक्ष्य के साथ धनबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दीप वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। जिसका आयोजन हर वर्ष धनबाद विधायक राज सिन्हा के द्वारा किया जाता है, आज जिसका शुभारम्भ भाजपा झारखण्ड प्रदेश के संगठन महामंत्री माननीय कर्मवीर सिंह के द्वारा किया गया।*

धनबाद विधानसभा अंतर्गत कुल सवा लाख दिए बाटने के लक्ष्य के साथ आज दिनांक 19 अक्टूबर 2022 को धनसार के न्यू दिल्ली कॉलोनी में सैकड़ो मजदूर लोगों के बिच हजारों दिए बाँट कर किया गाय। धनबाद विधायक राज सिन्हा ने स्वयं 11 दीयों के साथ रुई की बाती और तेल की बोतल को मिला कर झोला तैयार किया है, जिससे की हर गरीब का घर दिया से रौशन हो और खुशियाँ छाए। साथ ही धनबाद विधायक राज सिन्हा ने भाजपा के सभी कार्यकर्त्ता साथियों से भी अपने आस-पास वैसे घरों को परिवारों को चिन्हित करने को कहा है जो दिवाली के दिन अपने घर में दीया जलाने में असमर्थ हैं वैसे लोगों को चिन्हित कर उनके घरों में भी उजाला फैलाने को कहा।

संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने विधायक राज सिन्हा के द्वारा प्रत्येक वर्ष सवा लाख दीप वितरण के कार्य की खूब सराहना की और कहा की दीप वितरण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अंतिम पायदान के लोगों के घरों में भी उजाला फैलाना है, वैसे परिवार जो दिवाली जैसे त्यौहार में भी दीप खरीदने में असमर्थ है उन तक दीप उपलब्ध करा कर उनके घरों में भी उजाला फैलाना नेक कार्य है। इसके साथ ही मिट्टी के दीयों का प्रयोग करने से कुम्हार भाइयों के लिए रोजगार उत्पन्न होगा। हमें स्वदेश में बनाए हुए दियो का प्रयोग कर विदेशी चाइनीज लाइटों का बहिष्कार करना है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखण्ड प्रदेश के संगठन महामंत्री माननीय कर्मवीर सिंह जी, धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह, धनबाद के विधायक राज सिन्हा, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह जी, सत्येंद्र कुमार, श्रवण राय, मानस प्रसून, संजय झा, संजीव अग्रवाल, मिल्टन पार्थसारथी, अमलेश सिंह, शिवेंद्र सिंह सोनू, बबलू फरीदी, प्रीतपाल आजमानी, अमरेंद्र सिंह गुड्डू, नागेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, सगुन वर्मा, विभा रानी, संजय गोस्वामी, सन्नी रवानी, तमाल राय, जयंत सिन्हा, जीतेन्द्र मालाकार, शंकर तिवारी, रवि सिन्हा, सुप्रभात सिन्हा, राजेश गुप्ता, रंजय सिंह, मनीष पाण्डेय, शिव शंकर सिंह, मेहनत कस मजदूर, एवं दर्जनों स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

केंदुआ जीटीएस कंपनी कार्यालय के समीप राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ने दिया धरना आश्वासन के बाद धरना हुआ स्थगित

केंदुआ:ग्यारह महीने से काम से बैठे जीटीएस कंपनी के बारह हाइवा चालकों और पंद्रह खलासियों ने सोमवार से राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के तत्वाधान में प्रदर्शन कर गोधर में कंपनी कार्यालय के पास धरना दिया। धरना का नेतृत्व राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष भगवान राम और अनिल गुप्ता कर रहे है।आंदोलन को लेकर भगवान राम और हाइवा चालकों ने कहा कि जीटीएस कंपनी प्रबंधन बिना किसी पूर्व सूचना दिए कंपनी में आठ दस वर्षो से काम कर रहे बारह चालकों और पंद्रह खलासियों को कार्य से बैठा दिया है।जिससे चालकों और खलासियों के समक्ष रोजगार की समस्या के साथ भूखे मरने की स्थिति उत्पन्न हो गई।इस मामले में पिछले दिनों हुई वार्ता में कंपनी प्रबंधन ने विचार करने का आश्वासन दिया था।लेकिन कंपनी प्रबंधन इधर मनमानी करते हुए वार्ता करने में टाल मटोल कर रही है।नेताओं और चालकों ने आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन बाहरी लोगो को काम पर रख रही है। नेताओं और चालकों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि जब तक कंपनी प्रबंधन वार्ता कर समस्या का समाधान नही करती है।तब तक उनलोगो का धरना जारी रहेगा।

प्रदर्शन और धरना में संजीत नोनिया,संत कुमार,लक्ष्मण पासवान,मुरारी विश्वकर्मा,टिंकू पासवान,दीपक पासवान,महेश चौहान,अजय तूरी,शनि कुमार आदि शामिल थे।इस मामले में जीटीएस कंपनी के सुपरवाइजर निशिकांत मिश्रा का कहना है कि पूरे बीसीसीएल और कुसुंडा एरिया में कंपनी का लगभग एक साल से काम नहीं चल रहा है।काम नही रहने के कारण हाइवा चालकों और खलासियों को काम से बैठाया गया है।इस बीच सोमवार शाम केंदुआडीह थाना प्रभारी सुरेंद्र कुo सिंह ने हस्तक्षेप से नेताओं और चालकों की प्रबंधन से वार्ता के लिए शुक्रवार तक का समय तय किया गया।उसके बाद धरना समाप्त हुआ।

केंदुआ : मार्क्सवादी समन्वय समिति द्वारा केंदुआ थानां स्तिथ कार्यालय का उद्घाटन ।

केंदुआ : मार्क्सवादी समन्वय समिति द्वारा केंदुआ थानां स्तिथ कार्यालय का उद्घाटन मार्क्सवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष कामरेड बिंदा पासवान एवं कॉमरेड रुस्तम अंसारी के द्वारा फीता काटकर किया गया।उसके बाद समिति के सदस्यों के द्वारा कैंदुआ पांच नंबर स्तिथ सरकारी स्कूल मे बैठक का आयोजन किया गया.वही मासस के महानगर अध्यक्ष रुस्तम अंसारी ने कहा कि केंदुआ छाता टांड अंचल में मासास का कार्यालय खुल जाने से यहां के आसपास पार्टी के नेता व मजदूरों को काफी सुविधा मिलेगी मजदूरों की किसी भी समस्या का समाधान किया जाएगा।वही मासस के जिलाध्यक्ष बिंदा पासवान ने कहा कि केंदुआ छाता टांड अंचल में कार्यालय खुलने से आसपास के पार्टी की मजदूर एवं पदाधिकारियों को धनबाद के तरफ नही जाना पड़ेगा. नेताओं को द्वारा यहीं से लोगों की समस्याओं को दूर करने का काम किया जाएगा. वहीं आगामी 2024 के चुनाव के बारे में कहा कि विधानसभा चुनाव हो या फिर लोकसभा चुनाव हो हम लोग सभी सीटों पर मजबूती से अपना प्रत्याशी को खड़ा करने का काम करेंगे.आगामी आने वाले नगर निगम चुनाव में भी पार्टी के महानगर अध्यक्ष रुस्तम अंसारी को मेयर के सीट पर चुनाव लड़ाने की बात कही। अंत में दर्जनों समर्थकों ने मासास पार्टी में शामिल हुए. जिन्हें जिला अध्यक्ष बिंदा पासवान और महानगर अध्यक्ष रुस्तम अंसारी ने माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया

.उद्घाटन समारोह में मासस के जिला सचिव दिलीप महतो, जिला उपाध्यक्ष सुभाष चटर्जी, मासास जिला युवा मोर्चा के पवन महतो, महानगर सचिव विजय पासवान, नरेश पासवान,बलराम गुप्ता, उमेश कुमार पासवान,अख्तर अंसारी, सागर साहू, सुमित अग्रवाल,

पुटकी,आपकी सरकार आपके द्वार के तहत समस्याओं से सम्बंधित लिए गए आवेदन

आपकी सरकार आपके द्वार के तहत समस्याओं से सम्बंधित लिए गए आवेदन
पुटकी ।राज्य सरकार के आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार अभियान के तहत अरलगड़िया पंचायत में लगे शिविर में विभिन्न योजनाओं से सम्बंधित आवेदन जमा लिए गए ।
पीबी परियोजना श्रमिक क्लब में आयोजित शिविर में उप विकास आयुक्त शशिशेखर सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह धनबाद सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार प्रमुख आरती देवी मुख्यरूप से उपस्थित थें ।

शिविर में  सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, खाद्य सुरक्षा, पशुधन विकास, रोजगार सृजन, मनरेगा, 15 वी वित्त आयोग धोती साड़ी, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि ऋण माफी, मतदाता सूची में नामांकन, सुधार, आधार से लिंक, आधार कार्ड, कोविड वैक्सीन आदि विभिन्न सरकारी योजनाओं के अलग अलग काउंटरों में लोग सुविधानुसार आवेदन जमा किए ।
उप विकास आयुक्त शशिशेखर सिंह ने कहा कि इन शिविरों के आयोजन का एकमात्र उद्देश्य सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के साथ आम लोगों तक इसका लाभ पहुंचाना है ।
सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों में क्रमवार शिविर के माध्यम से आम लोगो तक सुविधाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा ।
मौके पर उप विकास आयुक्त शशिशेखर सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह, सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार, प्रधान सहायक ओमप्रकाश दास, प्रमुख आरती देवी, अरलगड़िया पंचायत की मुखिया नीतू सिंह, उप प्रमुख मनीषा सिंह, प्रखण्ड 20 सूत्री अध्यक्ष जितेश कुमार सिंह, प्रखण्ड 20 सूत्री उपाध्यक्ष सह प्रखण्ड कोंग्रेस अध्यक्ष पप्पू पासवान, सांसद प्रतिनिधि सुरेश कुमार महतो, सभी विभागों के प्रतिनियुक्त अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, सेविका सहायिका आदि उपस्थित थें ।

पुटकी, आजसू ने मनाया भारत के महान सुपुत्र और विकास पुरुष स्वर्गीय श्री राम विलास पासवान जी की पुण्यतिथी

आज दिनक 08/10/22 को भारत के महान सुपुत्र और विकास पुरुष स्वर्गीय श्री राम विलास पासवान जी की पुण्यतिथी पर हैल्थ इज वेल्थ एथलेटिक क्लब में श्रद्धांजलि मनाई गई और 2 मिनट का मोन रख कर उनकी आत्मा की शांति की कमान की गई। जिसकी अध्यक्षता जीतू पासवान और संचालन मोहन राम ने किया ।

मौके पर आजसू पार्टी के महानगर उपअध्यक्ष संतोष पासवान, भोलू यादव, सुदाम पासवान , बब्लू पासवान , सूरज पासवान, संजय वर्मा ,शशि पासवान ,सागर रवानी, मनोज विश्वकर्मा, दिलीप पासवान, रोहित पांडे, गोविंदा पासवान विक्की पासवान, मुरारी पांडे ,कन्हैया पासवान , विकाश पासवान , प्रदीप पासवान , गोगील पासवान , दीपक पासवान और वार्ड नं 9 को अन्य लोग उपस्थित थे।

पुटकी, सीआईएसएफ की टीम ने पुटकी 2 नंबर तालाब के समीप छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध कोयला किया जब्त

धनबाद पुटकी गुप्त सूचना के आधार पर सीआईएसएफ की टीम ने सीआईएसएफ इंस्पेक्टर आर एल वर्मा के नेतृत्व में पुटकी 2 नंबर तालाब के पास छापेमारी कर लगभग 500 बोरा अवैध कोयला जब्त कर बीसीसीसीएल प्रबंधन को सौप दिया इससे पूर्व भी सीआईएसएफ की टीम ने पुटकी थाना क्षेत्र के कच्छी बलिहारी सीटीसी ग्राउंड के सपीप छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया था। छापेमारी के बाद कोयला के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया,

सूत्र के अनुसार कोयला के अवैध कारोबार में डी महतो पी सोनी काफी दिनों से पुटकी क्षेत्र में सक्रिय थे
छापेमारी की सूचना पाकर पुटकी पुलिस भी डंप किये अवैध कोयले स्थल पर पहुँचे ओर कानूनी प्रक्रिया में जूट गई।