केंदुआ जीटीएस कंपनी कार्यालय के समीप राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ने दिया धरना आश्वासन के बाद धरना हुआ स्थगित

केंदुआ:ग्यारह महीने से काम से बैठे जीटीएस कंपनी के बारह हाइवा चालकों और पंद्रह खलासियों ने सोमवार से राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के तत्वाधान में प्रदर्शन कर गोधर में कंपनी कार्यालय के पास धरना दिया। धरना का नेतृत्व राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष भगवान राम और अनिल गुप्ता कर रहे है।आंदोलन को लेकर भगवान राम और हाइवा चालकों ने कहा कि जीटीएस कंपनी प्रबंधन बिना किसी पूर्व सूचना दिए कंपनी में आठ दस वर्षो से काम कर रहे बारह चालकों और पंद्रह खलासियों को कार्य से बैठा दिया है।जिससे चालकों और खलासियों के समक्ष रोजगार की समस्या के साथ भूखे मरने की स्थिति उत्पन्न हो गई।इस मामले में पिछले दिनों हुई वार्ता में कंपनी प्रबंधन ने विचार करने का आश्वासन दिया था।लेकिन कंपनी प्रबंधन इधर मनमानी करते हुए वार्ता करने में टाल मटोल कर रही है।नेताओं और चालकों ने आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन बाहरी लोगो को काम पर रख रही है। नेताओं और चालकों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि जब तक कंपनी प्रबंधन वार्ता कर समस्या का समाधान नही करती है।तब तक उनलोगो का धरना जारी रहेगा।

 

 

प्रदर्शन और धरना में संजीत नोनिया,संत कुमार,लक्ष्मण पासवान,मुरारी विश्वकर्मा,टिंकू पासवान,दीपक पासवान,महेश चौहान,अजय तूरी,शनि कुमार आदि शामिल थे।इस मामले में जीटीएस कंपनी के सुपरवाइजर निशिकांत मिश्रा का कहना है कि पूरे बीसीसीएल और कुसुंडा एरिया में कंपनी का लगभग एक साल से काम नहीं चल रहा है।काम नही रहने के कारण हाइवा चालकों और खलासियों को काम से बैठाया गया है।इस बीच सोमवार शाम केंदुआडीह थाना प्रभारी सुरेंद्र कुo सिंह ने हस्तक्षेप से नेताओं और चालकों की प्रबंधन से वार्ता के लिए शुक्रवार तक का समय तय किया गया।उसके बाद धरना समाप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *