पुटकी,आपकी सरकार आपके द्वार के तहत समस्याओं से सम्बंधित लिए गए आवेदन

आपकी सरकार आपके द्वार के तहत समस्याओं से सम्बंधित लिए गए आवेदन
पुटकी ।राज्य सरकार के आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार अभियान के तहत अरलगड़िया पंचायत में लगे शिविर में विभिन्न योजनाओं से सम्बंधित आवेदन जमा लिए गए ।
पीबी परियोजना श्रमिक क्लब में आयोजित शिविर में उप विकास आयुक्त शशिशेखर सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह धनबाद सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार प्रमुख आरती देवी मुख्यरूप से उपस्थित थें ।

 

 

 

शिविर में  सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, खाद्य सुरक्षा, पशुधन विकास, रोजगार सृजन, मनरेगा, 15 वी वित्त आयोग धोती साड़ी, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि ऋण माफी, मतदाता सूची में नामांकन, सुधार, आधार से लिंक, आधार कार्ड, कोविड वैक्सीन आदि विभिन्न सरकारी योजनाओं के अलग अलग काउंटरों में लोग सुविधानुसार आवेदन जमा किए ।
उप विकास आयुक्त शशिशेखर सिंह ने कहा कि इन शिविरों के आयोजन का एकमात्र उद्देश्य सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के साथ आम लोगों तक इसका लाभ पहुंचाना है ।
सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों में क्रमवार शिविर के माध्यम से आम लोगो तक सुविधाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा ।
मौके पर उप विकास आयुक्त शशिशेखर सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह, सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार, प्रधान सहायक ओमप्रकाश दास, प्रमुख आरती देवी, अरलगड़िया पंचायत की मुखिया नीतू सिंह, उप प्रमुख मनीषा सिंह, प्रखण्ड 20 सूत्री अध्यक्ष जितेश कुमार सिंह, प्रखण्ड 20 सूत्री उपाध्यक्ष सह प्रखण्ड कोंग्रेस अध्यक्ष पप्पू पासवान, सांसद प्रतिनिधि सुरेश कुमार महतो, सभी विभागों के प्रतिनियुक्त अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, सेविका सहायिका आदि उपस्थित थें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *