पुटकी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर सरनासमिति द्वारा खेलकूद का आयोजन

पुटकी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर सरना समिति कच्छी बलिहारी में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में वार्ड 10 के पूर्व पार्षद देवाशीष पासवान एवं पार्षद प्रतिनिधि विनय कुमार सिंह उपस्थित हुए, वही देवाशीष पासवान ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के जीवनी का भी उल्लेख किया कहा कि आज के समय शिक्षा बहुत जरूरी है लोग शिक्षित बने ताकि राज्य एवं देश का नाम रोशन हो सके

 

 

 

।वही उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी किया एवं उनका हौसला अफजाई किया। इस मौके पर देवासिस उराव। मनोज उरांव कल्लू मोहित उराव। महाबीर ओरांव सपन उरांव राकेश ओरांव मोती उराव।सुमित्रा उराव,

केंदुआ भारत जोड़ो यात्रा के तहत कांग्रेसियों ने निकाला पदयात्रा

केंदुआ करकेंद नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा दिनांक 10 नवम्बर को दोपहर 3:00 बजे गोधर से केंदुआ सिनेमा हॉल पदयात्रा निकाली गई पदयात्रा का नेतृत्व नगर अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान उपाध्यक्ष अनु पासवान कर रहे थे पदयात्रा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रतिनिधि संतोष सिंह प्रदेश कांग्रेस के नेता रामगोपाल भुवानिया जिला प्रभारी शुभ्रवरण तिवारी प्रो. डी.के सिंह राजू दास मंटू दास प्रभाकर नोनिया आशीष सिन्हा बबलू दास विजय पासवान बंटी दास तुलसी कुमार देवेंद्र दास विक्रम पासवान राजीव झा चंद्रिका चौहान त्रिलोचन चौहान सोनू रवानी अविनाश तिवारी सूरज पासवान रोहित रॉय मोहम्मद शमशेर विकास मलिक राधेश्याम शर्मा सरजू सिंह सुशील ठाकुर एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे

 

 

 

यात्रा में सैकड़ों कांग्रेसी केंद्र सरकार विरोधी नारा लगा रहे थे देश में बढ़ती महंगाई भ्रष्टाचार नफरत बेरोजगारी तथा लोकतांत्रिक संख्या को कमजोर करने के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर रहे थे यात्रा के कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद शाह मजदूर नेता जी ददई दुबे पहुंच कर हौसला अफजाई की उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश पर मौन है आज देश उनके कारनामों पर त्राहि-त्राहि कर रहा है प्रेस प्रतिनिधि ने उनसे राज्य के संबंध में प्रश्न किया दुबे जी ने उनका जवाब देकर केंद्र सरकार की नाजायज हरकतों के बारे में विस्तार से बताया।

केंदुआ कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा के तहत निकाला पदयात्रा

केंदुआ करकेंद नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा दिनांक 10 नवम्बर को दोपहर 3:00 भजे गोधर से केंदुआ सिनेमा हॉल पदयात्रा निकाली गई पदयात्रा का नेतृत्व नगर अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान उपाध्यक्ष अनु पासवान कर रहे थे पदयात्रा में P.c.c प्रतिनिधि संतोष सिंह प्रदेश कांग्रेस के नेता रामगोपाल भुवानिया जिला प्रभारी शुभ्रवरण तिवारी प्रो. डी.के सिंह राजू दास मंटू दास प्रभाकर मेनिया आशीष सिन्हा बबलू दास विजय पासवान बंटी दास तुलसी कुमार देवेंद्र दास विक्रम पासवान राजीव झा चंद्रिका चौहान त्रिलोचन चौहान सोनू रवानी अविनाश तिवारी सूरज पासवान रोहित रॉय मोहम्मद शमशेर विकास मलिक राधेश्याम शर्मा सरजू सिंह सुशील ठाकुर एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे

 

 

 

यात्रा में सैकड़ों कांग्रेसी केंद्र सरकार विरोधी नारा लगा रहे थे देश में बढ़ती महंगाई भ्रष्टाचार नफरत बेरोजगारी तथा लोकतांत्रिक संख्या को कमजोर करने के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर रहे थे यात्रा यात्रा के समाप्ति के दौरान पूर्व संसद शाह मजदूर नेता जी ददई दुबे पहुंच कर हौसला अफजाई की उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश पर मौन है आज देश उनके कारनामों पर त्राहि-त्राहि कर रहा है प्रेस प्रतिनिधि ने उनसे राज्य के संबंध में प्रश्न किया दुबे जी ने उनका जवाब देकर केंद्र सरकार की नाजायज हरकतों के बारे में विस्तार से बताया।

पुटकी पूर्व सांसद ददई दुबे का भागाबान्ध बसीर मोड में स्वागत

पुटकी पूर्व सांसद ददई दुबे अपने निजी कार्यक्रम में भाग लेने जाने के क्रम में भागाबान्ध बसीर मोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आजाद खान ने उनका स्वागत किया एवं संगठन को मजबूत बनाने एम 2024 के चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देने की बात पर भी चर्चा हुई। वही पूर्व सांसद ने कहा कि आगामी 2024 के चुनाव में आलाकमान अगर हमें धनबाद से टिकट देती है तो मैं चुनाव लडूंगा । उन्होंने कहा कि माननीय राहुल गांधी जी का भारत जोड़ो यात्रा पूरी तरह से सफल होगी।

पुटकी , पुटकी गोपलीचक एरिया 7 स्थित लीप्रोसी कॉलनी में आज सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट स्नेहा, एम सीआईएसएफ इंस्पेक्टर राजलक्ष्मी वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो गरीब असहाय लीप्रोसी के बीच कंबल ओर चप्पल का वितरण किया।

 

वही असिस्टेंट कमांडेंट स्नेहा ने कहा कि गुरुपूर्णिमा पर सीआईएसएफ की टीम ने ठंड को देखते हुए कंबल ओर चप्पल वितरण कर रहे ताकि ठंड से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि अभी एरिया 7 के कई स्थानों पर भी गरीब असहाय के बीच कंबल वितरण करना है ।

बाइट असिस्टेंट कमांडेंट स्नेहा सीआईएसएफ

आपकी सरकार आपके द्वार के तहत समस्याओं से सम्बंधित लिए गए आवेदन

आपकी सरकार आपके द्वार के तहत समस्याओं से सम्बंधित लिए गए आवेदन

पुटकी : राज्य सरकार के आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार अभियान के तहत पांडरकनाली पंचायत सचिवालय में लगे शिविर में विभिन्न योजनाओं से सम्बंधित आवेदन जमा लिए गए ।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव सह सिविल जज निताशा बारला,प्रधान सहायक ओमप्रकाश दास,प्रमुख आरती देवी,प्रखण्ड 20 सूत्री अध्यक्ष जितेश सिंह, सदस्य शाहरुख खान उप प्रमुख मनीषा सिंह, मुखिया कुसुम देवी, पूजा कुमारी, गुड़िया देवी, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी मधुसूदन पासवान, पंचायत सचिव, झरीलाल महतो, मुखिया प्रतिनिधि जयप्रकाश पासवान,  सुबोध कुमार पांडेय,श्री निवाश रजवार, शिवशंकर राय आदि मुख्यरूप से उपस्थित थें ।

 

 

शिविर में  सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, खाद्य सुरक्षा, पशुधन विकास, रोजगार सृजन, मनरेगा, 15 वी वित्त आयोग धोती साड़ी, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि ऋण माफी, मतदाता सूची में नामांकन, सुधार, आधार से लिंक, आधार कार्ड, कोविड वैक्सीन आदि विभिन्न सरकारी योजनाओं के अलग अलग काउंटरों में लोग सुविधानुसार आवेदन जमा किए ।
मुख्य अतिथि श्रीमती बारला ने कहा कि इन शिविरों के आयोजन का एकमात्र उद्देश्य सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के साथ आम लोगों तक इसका लाभ पहुंचाना है ।
उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा गरीब व जरूरतमंदों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ उन्हें सहायता उपलब्ध कराने सम्बन्धी जानकारी देते हुए इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रमुख आरती देवी द्वारा दीप प्रज्वलित करने के साथ हुई ।
शिविर में विभिन्न योजनाओं के लगे अलग अलग स्टाल  लगे हुए थे जहां लभूकों की भारी भीड़ जमी हुई थी ।

केंदुआ जीटीएस कंपनी कार्यालय के समीप राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ने दिया अनिश्चितकालीन धरना।

केंदुआ जीटीएस कंपनी कार्यालय के समीप राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ने दिया अनिश्चितकालीन धरना।
केंदुआ:ग्यारह महीने से काम से बैठे जीटीएस कंपनी के बारह हाइवा चालकों और पंद्रह खलासियों ने सोमवार से राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के तत्वाधान में प्रदर्शन कर गोधर में कंपनी कार्यालय के पास अनिश्चितकालीन धरना दिया एम कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी किया। धरना का नेतृत्व राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष भगवान राम और अनिल गुप्ता कर रहे है।आंदोलन को लेकर भगवान राम और हाइवा चालकों ने कहा कि जीटीएस कंपनी प्रबंधन बिना किसी पूर्व सूचना दिए कंपनी में आठ दस वर्षो से काम कर रहे बारह चालकों और पंद्रह खलासियों को कार्य से बैठा दिया है।जिससे चालकों और खलासियों के समक्ष रोजगार की समस्या के साथ भूखे मरने की स्थिति उत्पन्न हो गई।इस मामले में पिछले दिनों हुई वार्ता में कंपनी प्रबंधन ने विचार करने का आश्वासन दिया था।लेकिन कंपनी अब मनमानी रवैया अपना रही है। नेताओं और चालकों ने आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन बाहरी लोगो को काम पर रख रही है। चालकों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि जब तक कंपनी प्रबंधन वार्ता कर समस्या का समाधान नही करती है।तब तक उनलोगो का धरना जारी रहेगा।

 

वही अनिल गुप्ता ने कंपनी प्रबंधक पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया कहा कि कंपनी बार-बार मजदूरों को छलने का काम किया है वार्ता के बाद भी कंपनी साजिश की तहत बैठाए गए मजदूरों को वापस नहीं लेना चाहती है। अगर कंपनी जल्द ही बैठाए गए चालकों और खलासियों को काम पर नहीं रखती है तो हम लोग जीटीएस का ट्रांसपोर्टिंग भी ठप करने का काम करेंगे प्रदर्शन करने वालों में अनिल गुप्ता धनबाद प्रखंड अध्यक्ष इंटक
संजीत नोनिया राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस उपाध्यक्ष इंटक।

भगवान राम जिला उपाध्यक्ष इंटक , संत कुमार लक्ष्मण पासवान, दीपक पासवान, महेश चौहान, अजय तूरी सनी कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे।

शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुवा में कुडमाली भाषा विभाग द्वारा चोइख पुरा प्रतियोगिता का आयोजन

शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुवा में कुडमाली भाषा विभाग द्वारा चोइख पुरा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिसमें कुडमाली भाषा विभाग की 38 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ ममता महतो कुडमाली भाषा विभागाध्यक्ष विनोद बिहारी महतो डिग्री कॉलेज बलियापुर,श्री रंजीत महतो शक्ति ग्राम विकास संघ एवं महाविद्यालय प्राचार्य अरुण कुमार महतो ने सम्मिलित रूप से फिता काटकर उद्घाटन किया। अतिथियों का स्वागत बुके देकर किया गया। छात्राओं ने अलग-अलग चोइख पुरकर अपनी प्रतिभा दिखाई। ज्ञात हो की सभी विषयों में छात्र-छात्राओं को असाइनमेंट एवं प्रोजेक्ट वर्क दिया गया था। अतः चोइख पूरा प्रतियोगिता कुरमाली भाषा का प्रोजेक्ट वर्क का एक हिस्सा है। इन्हीं के आधार पर बच्चों को अंक प्रदान किए जाएंगे। प्राचार्य महोदय ने कहा की चोइख पूरना हमारी संस्कृति है। प्रायः हर शुभ काम की शुरुआत चोइख पुरकर किया जाता है चाहे पूजन हो,करम हो, शादी ब्याह हो अथवा पिछले दिनों में दिवाली सोहराय मनाया गया। हमारी धरोहर,हमारी संस्कृति यही है ।अतः बच्चों को इसके महत्व को समझना बहुत जरूरी है,जिससे की हमारी पहचान,हमारी रिवाज,झारखंड की लोक संस्कृति का अस्तित्व भविष्य तक में भी सुरक्षित रहे। डॉ ममता महतो ने कहा की हमारे लिए यह अति आवश्यक है की हम बच्चों के अंदर झारखंडी संस्कृति के महत्व को समझा सकें।अतः इस तरह के आयोजन बहुत आवश्यक है। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने झूमर नित्य के साथ पारंपरिक लोकगीत पर नृत्य का आयोजन किया।

 

 

 

इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संजना कुमारी,द्वितीय स्थान में अंकिता कुमारी एवं तृतीया स्थान में सुधा कुमारी रही।मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियो ने मोमेंटो, पीला अंग वस्त्र एवं सर्टिफिकेट दिया।साथ ही सभी प्रतिभागियों को पारितोषिक दिया गया। मुख्य अतिथि एवं सभी विशिष्ट अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर श्री अनूप चक्रवर्ती प्राचार्य फागू महतो इंटर कॉलेज कपूरिया, निवेद कटियार, बाबू नाथ महतो, राजकुमारी देवी,पत्रकार इंद्रजीत पासवान,प्रदीप मोदक,तरुण कुमार,जितेंद्र कुमार जीतू,बंटी सिंह,युधिष्ठिर महतो,मुन्ना यादव सूरज देव मांझी, बिरबल महतो , प्रो मोकितउद्दीन, नागेंद्र महतो, प्रो रमेश प्रसाद, नागेंद्र महतो,प्रो एस नारायण, प्रो समीर कुमार महतो, प्रो अविनाश कुमार, प्रो पीके ठाकुर,राखोहारी महतो, प्रो राजू महतो, प्रो मनोज कुमार महतो, प्रो कमला कांत महतो कल्पना कुमारी ,प्रो मेघनाथ महतो, प्रो राकेश कुमार महतो प्रो दिनेश मधेशिया, प्रो राजकुमार प्रसाद,शेखर महतो ,तेंदुलकर भट्ट ,पंचानन सिंह चौधरी ,मोहित महतो ,जितेंद्र महतो ,चक्रधर महतो, अभिमन्यु महतो ,फुल मनी देवी, लालू महतो, राहुल कुमार , तेंदुलकर भट्ट, सचिन महतो, भुनेश्वर महतो, ,शांति देवी ,लाजवंती देवी, प्रदीप महतो , पंकज महतोआदि मौजूद थे।

केंदुआ ,केंदुआ सत्संग भवन में कांग्रेस की बैठक । बैठक में विभिन्न मुद्दों पर की गई चर्चा। 2024 के आगामी चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देंगे’ कांग्रेश:

केंदुआ ,केंदुआ सत्संग भवन में कांग्रेस की बैठक । बैठक में विभिन्न मुद्दों पर की गई चर्चा। 2024 के चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देंगे कांग्रेश।

केंदुआ , कांग्रेस की एक बैठक केंदुआ के सत्संग भवन आयोजित की गई जिसमें मुख्य रूप से लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अजय कुमार दुबे एवं जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह उपस्थित रहे उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की वही श्री दुबे ने कहां की कांग्रेस संगठन को मजबूत कर 2024 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त देगी साथ ही केंदुआ करकेन्द नगर कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान को कमेटी को जिला कमेटी में मंजूरी भी दी।

 

 

 


वही जिला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने कहा कि नए नगर एवं प्रखंड अध्यक्षों को 30 नवंबर तक 1000 नए ऑनलाइन डिजिटल सदस्य बनाने के साथ वार्ड स्तर पर अध्यक्ष बनाने बूथ स्तर पर कमेटी बनाने का निर्देश दिया गया है धनबाद में 6 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा की तरह पदयात्रा निकाली जाएगी जिसमें पार्टी के संयोजक सुबोध कांत सहाय एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी शामिल रहेंगे। वही मीडिया से बात करते हुए नगर अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान ने भी कहां की जिस तरह से पार्टी ने मुझे विश्वास के साथ जो भी दायित्व दिया है उसका मैं निष्ठा पूर्वक पालन कर कार्य करूंगा एवं संगठन को मजबूत बना लूंगा ताकि 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को शिकस्त दे सके।

पुटकी कांग्रेस के मलिकार्जुन खड़गे को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर महिलाओं ने जताई खुशी

पुटकी, लोयाबाद कोक प्लांट में आज अनुसूचित जाति के प्रदेश सचिव गुड़िया देवी के आवसीय कार्यालय में एक बैठक प्रदेश सचिव गुड़िया देवी के नेतृत्व में रखी गई जिसमें कांग्रेस के माननीय मलिकार्जुन खड़गे जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर खुशी जाहिर की गई वही अनुसूचित विभाग के प्रदेश सचिव गुड़िया देवी ने खुशी जाहिर करते हुए कार्यकर्ताओं में मिठाई बाटी और कहा कि मलिकार्जुन खड़गे को अध्यक्ष बनने पर बहुत-बहुत बधाई इनके नेतृत्व में कांग्रेस और भी मजबूत बनेगी उन्होंने राहुल गांधी की की प्रशंसा करते हुए कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर है और वह देश को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं ताकि आने वाले 2024 में चुनाव में कांग्रेस बहुमत की सरकार बनाएंगे

 

 

इस कार्यक्रम में उनके साथ रीता देवी लक्ष्मी देवी रेखा देवी सम्बुजा देवी सरस्वती देवी ममता देवी रेनू देवी मालती देवी शर्मिला देवी रामवती देवी विद्या देवी एम दर्जनों महिला उपस्थित थे।