पुटकी कांग्रेस के मलिकार्जुन खड़गे को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर महिलाओं ने जताई खुशी

पुटकी, लोयाबाद कोक प्लांट में आज अनुसूचित जाति के प्रदेश सचिव गुड़िया देवी के आवसीय कार्यालय में एक बैठक प्रदेश सचिव गुड़िया देवी के नेतृत्व में रखी गई जिसमें कांग्रेस के माननीय मलिकार्जुन खड़गे जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर खुशी जाहिर की गई वही अनुसूचित विभाग के प्रदेश सचिव गुड़िया देवी ने खुशी जाहिर करते हुए कार्यकर्ताओं में मिठाई बाटी और कहा कि मलिकार्जुन खड़गे को अध्यक्ष बनने पर बहुत-बहुत बधाई इनके नेतृत्व में कांग्रेस और भी मजबूत बनेगी उन्होंने राहुल गांधी की की प्रशंसा करते हुए कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर है और वह देश को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं ताकि आने वाले 2024 में चुनाव में कांग्रेस बहुमत की सरकार बनाएंगे

 

 

इस कार्यक्रम में उनके साथ रीता देवी लक्ष्मी देवी रेखा देवी सम्बुजा देवी सरस्वती देवी ममता देवी रेनू देवी मालती देवी शर्मिला देवी रामवती देवी विद्या देवी एम दर्जनों महिला उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *