आपकी सरकार आपके द्वार के तहत समस्याओं से सम्बंधित लिए गए आवेदन

आपकी सरकार आपके द्वार के तहत समस्याओं से सम्बंधित लिए गए आवेदन

पुटकी : राज्य सरकार के आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार अभियान के तहत पांडरकनाली पंचायत सचिवालय में लगे शिविर में विभिन्न योजनाओं से सम्बंधित आवेदन जमा लिए गए ।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव सह सिविल जज निताशा बारला,प्रधान सहायक ओमप्रकाश दास,प्रमुख आरती देवी,प्रखण्ड 20 सूत्री अध्यक्ष जितेश सिंह, सदस्य शाहरुख खान उप प्रमुख मनीषा सिंह, मुखिया कुसुम देवी, पूजा कुमारी, गुड़िया देवी, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी मधुसूदन पासवान, पंचायत सचिव, झरीलाल महतो, मुखिया प्रतिनिधि जयप्रकाश पासवान,  सुबोध कुमार पांडेय,श्री निवाश रजवार, शिवशंकर राय आदि मुख्यरूप से उपस्थित थें ।

 

 

शिविर में  सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, खाद्य सुरक्षा, पशुधन विकास, रोजगार सृजन, मनरेगा, 15 वी वित्त आयोग धोती साड़ी, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि ऋण माफी, मतदाता सूची में नामांकन, सुधार, आधार से लिंक, आधार कार्ड, कोविड वैक्सीन आदि विभिन्न सरकारी योजनाओं के अलग अलग काउंटरों में लोग सुविधानुसार आवेदन जमा किए ।
मुख्य अतिथि श्रीमती बारला ने कहा कि इन शिविरों के आयोजन का एकमात्र उद्देश्य सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के साथ आम लोगों तक इसका लाभ पहुंचाना है ।
उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा गरीब व जरूरतमंदों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ उन्हें सहायता उपलब्ध कराने सम्बन्धी जानकारी देते हुए इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रमुख आरती देवी द्वारा दीप प्रज्वलित करने के साथ हुई ।
शिविर में विभिन्न योजनाओं के लगे अलग अलग स्टाल  लगे हुए थे जहां लभूकों की भारी भीड़ जमी हुई थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *