खड़ी ट्रक में कार ने मारी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, गाड़ी में फंसा है शव*

*खड़ी ट्रक में कार ने मारी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, गाड़ी में फंसा है शव*

रांची न्यूज़:-राजधानी रांची में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार हो रहे हादसों के बावजूद भी लोग दुर्घटना को न्यौता दे रहे है. पंडरा ओपी क्षेत्र के ईटकी रोड के जसलोक अस्पताल के समीप भीषण सड़क दुर्घटना हुआ. दुर्घटना में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई.जानकारी के अनुसार कार चालक ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी. जिससे कार के सामने के हिस्से परखच्चे उड़ गए. बताया जा रहा कि मृतक का नाम सुदीप गुप्ता है. वह हरमू का रहने वाला था. फिलहाल बॉडी कार में ही फंसी हुई है. जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल दुर्घटना के बारे में पंडरा थाना की पुलिस को सूचना दे दी गई है.

शर्मसार : ट्रांसपोर्टर ने कई वर्षों तक नाबालिग का किया यौन शोषण*

*शर्मसार : ट्रांसपोर्टर ने कई वर्षों तक नाबालिग का किया यौन शोषण*

*पिता को आर्थिक मदद करने के लिए घर ले गया था आरोपी*

धनबाद : धनबाद में समाज व इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक ट्रांसपोर्टर पिता-पुत्र ने नाबालिग के साथ कई वर्षों तक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना बैंक मोड़ थाना क्षेत्र की है. आरोपी का नाम अमिताभ दत्ता और उसके बेटे अभिषेक दत्ता बताया जा रहा है. पीड़िता एवं परिजनों ने बैंक मोड़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी अमिताभ दत्ता और उसके बेटे अभिषेक दत्ता मौके से फरार हो गया है.

अंतिम सफर पर जनरल बिपिन रावत, तिरंगा लेकर निकला हजारों हुजूम
फरियादी बन कर आए भाजपा कार्यकर्ता को विधायक पूर्णिमा सिंह के बॉडीगार्ड ने की धुलाई
कांके डैम अतिक्रमण मामले में सरकार के शपथ पत्र दाखिल नहीं करने पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी

आरोपी के घर में दुष्कर्म पीड़िता नौकरानी का काम करती थी. उसके पिता को आर्थिक मदद के साथ-साथ पढ़ाने-लिखाने और विवाह में मदद करने का आरोपी ने भरोसा दिलाया था. कहा जा रहा है कि कई वर्षों तक दुष्कर्म से पीड़िता कई बार गर्भवती भी हुई.

क्या है पूरा मामला
सिद्धी अपार्टमेंट में देवीपाड़ा निवासी अमिताभ दत्ता उसके बेटे ने नाबालिग से छह वर्षों तक यौन शोषण किया है. नाबालिग के आरोप के अनुसार छह वर्ष पूर्व अमिताभ दत्ता उसे अपने घर यह कह कर ले गये कि वह उनकी परवरिश करेंगे. उसके घर में कोई काम करने वाला नहीं है. नाबालिग के परिजन को बोला कि वह उसकी पढ़ाई-लिखाई और शादी का खर्च भी देंगे. बताया कि एक दिन उन्होंने उसे नशीली दवा खिलाकर उसके साथ यौन शोषण किया. इसका आभास जब उसे हुआ तो उसने इसकी शिकायत पुलिस में करनी चाही. इस पर अमिताभ दत्ता ने उसे और उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी.

बाद में आरोपित ने पैसे का लालच देते हुए उसे अपने पास रखा. नाबालिग के अनुसार अमिताभ दत्ता ने आधार कार्ड में उसके पिता की जगह अपना नाम रख दिया. बोला कि वह हर जगह यही बोलेंगे कि वह उसकी बेटी है, इससे उसकी शादी कराने में उसे आसानी होगी. इसका लालच देकर वह लगातार उसका यौन शोषण करता रहा. नाबालिग ने बताया कि उसके बेटे को भी इसकी भनक लग गयी. चार दिसंबर को उसका बेटा रांची से आया और जबरदस्ती मेरे कमरे में घुस मेरे साथ दुष्कर्म किया. बोला कि अब वह भी उसके साथ वही करेगा जो उसके पिता करते आए हैं. नाबालिग के अनुसार इसके बाद उसने इसकी प्राथमिकी बैंक मोड़ थाना में दर्ज करवायी.

सीडीएस बिपिन रावत जिस हेलीकॉप्‍टर में सवार थे वो सेना का सबसे सुरक्षित चॉपर माना जाता है । इसकी खूबियां ऐसी हैं कि सीध चिनूक को टक्‍कर देता है

सीडीएस बिपिन रावत जिस हेलीकॉप्‍टर में सवार थे वो सेना का सबसे सुरक्षित चॉपर माना जाता है । इसकी खूबियां ऐसी हैं कि सीध चिनूक को टक्‍कर देता है :भारतीय वायुसेना के Mi-17V5 हेलीकॉप्‍टर को सबसे सुरक्षित और विश्वसनीय हेलीकॉप्टर माना जाता है । इसकी खूबियां ऐसी है कि हेलीकॉप्टर की तुलना बोइंग सीएच-47 चिनूक से की जाती है । सेना के बड़े अधिकारी ही नहीं खुद पीएम मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी इसी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करते हैं। आज तमिलनाडु के कुन्‍नूर में एक ऐसा ही एक चॉपर क्रैश हो गया ।

पत्‍नी समेत सवार थे सीडीएस बिपिन रावत
कुछ समय पहले ही आई खबर के मुताबिक तमिलनाडु के नीलगिरी में भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर Mi-17V5 क्रैश हो गया, जिसमें सीडीएस जनरल rawatबिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत कुल 14 लोग सवार थे। यह भयंकर हादसा नीलगिरि की पहाड़ी पर हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, इस हादसे में चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं जबकि तीन घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। यह एक वीवीआईपी हेलीकॉप्टर है।

सबसे सुरक्षित हेलिकॉप्‍टर
इसे भारतीय वायुसेना का सबसे सुरक्षित और विश्वसनीय हेलीकॉप्टर माना जाता है। जानकारी के अनुसार यह रूस निर्मित हेलीकॉप्टर है । यह चॉपर रॉकेट तक को ले जाने में पूर्ण सक्षम है । इस हेलीकॉप्टर की तुलना बोइंग सीएच-47 चिनूक से की जाती है, जो कि उन्‍न्‍त तकनीक का चॉपर है । मामले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस घटना के सम्बंध में जानकारी दी है। पीएम मोदी ने इस पर आपात बैठक बुलाई है।

 

ये हैं Mi-17V5 की खासियत
भारतीय सेना के इस सबसे सुरक्षित हेलिकॉप्‍टर की खूबियां कई हैं ।

मटकुरिया गोलीकांड मामले में आधा दर्जन लोग गैर हाजिर

DHANBAD : धनबाद जिला के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मटकुरिया में वर्ष 2011 में अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ एकजुट लोगों पर गोलीबारी की घटना हुई थी. इस मामले की सुनवाई धनबाद न्यायालय में चल रही है. बुधवार 8 दिसम्बर को केस चार्ज होने की स्थिति में सभी आरोपियों को सशरीर हाजिर होने का आदेश निर्गत हुआ था, जिसमें आधा दर्जन लोग हाजिर नहीं हुए. इस वजह से न्यायालय ने अगली तिथि 7 जनवरी मुकर्रर कर दी, जिसमें सभी आरोपियों को सशरीर उपस्थित होने का आदेश जारी किया है.

सिंह मेंशन -रघुकुल की आपसी कलह से बीसीसीएल को हो रहा नुकसान 

DHANBAD. धनबाद के झरिया में एक बार फिर सिंह मेंसन और रघुकुल आमने- सामने है . इस टकराव के कारण 20 नवम्बर से बीसीसीएल के बस्ताकोला एरिया के न्यू पैच में कोयले का डिस्पैच बंद है, जिससे बीसीसीएल को प्रति दिन 3 करोड़ रूपए का नुकसान हो रहा है. इस हिसाब से अब तक लगभग 60 करोड़ का नुकसान हो चुका. साथ ही राज्य को राजस्व का नुकसन

सिंह मेंशन -रघुकुल की आपसी कलह से नुकसान 

बीसीसीएल बस्ताकोला एरिया के महाप्रबंधक सुमेन चटर्जी ने बताया कि डिस्पैच बंद होने से प्रतिदिन 3 करोड़ का नुकसान हो रहा है . उन्होंने कहा कि रैयतों की मांग को लेकर प्रक्रिया चल रही है. श्री चटर्जी ने कहा कि सिंह मेंशन और रघुकुल की  आपसी कलह की वजह से बीसीसीएल को नुकसान हो रहा है. सिंदरी डीएसपी अभिषेक कुमार ने कहा  कि मामले को संज्ञान में लिया गया है. जल्द ही बंद डिस्पैच को चालू किया जाएगा.

*लोयाबाद:मुर्गा चोरी कर खाने को लेकर दो गुटों में मारपीट

  1. *लोयाबाद:मुर्गा चोरी कर खाने को लेकर दो गुटों में मारपीट*

कतरास न्यूज़:-लोयाबाद 3 नंबर मे मंगलवार की देर शाम को मुर्गा चोरी कर खाने को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की घटना मे एक गुट के सतेंद्र चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक इलाज लोयाबाद क्षेत्रीय अस्पताल में कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए सतेंद्र चौहान को एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया । वही घटना के संदर्भ में लोयाबाद थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष के द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत नहीं कि गई है हालाकि पुलिस जांच कर रही है लिखित शिकायत के बाद जांच कर दोषियों पर करवाई की जाएगी ।

धनबाद के एसएनएमएमसीएच में मासूम की मौत , परिजनों ने लगाया डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

*धनबाद के एसएनएमएमसीएच में मासूम की मौत , परिजनों ने लगाया डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप*

धनबाद – के एसएनएमएमसीएच में
एक नवजात की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से उनकी बच्ची की मौत हुई है। घटना के बारे में बताया जाता है। कि
*कतरास निवासी मोहम्मद इंतखाब की पत्नी ने एसएनएमएमसीएच में रविवार को एक बच्ची को जन्म दिया। जन्म के बाद बच्ची स्वास्थ्य थी। आज अचानक उसकी मौत हो गई। इस संबंध में डॉक्टर से पूछे जाने से कहाँ गया कि बच्चा जन्म से बीमार था पर परिजनों द्वारा ली गई बच्ची की तस्वीर में वह बिल्कुल स्वास्थ्य दिख रही है। परिजनों ने इंसाफ की मांग की है।

सैलानियों के स्वागत को तैयार भठिंडा फॉल

सैलानियों के स्वागत को तैयार धनबाद पुटकी साल 2021 की विदाई और नए साल के आगमन को लेकर सैलानियों के स्वागत को भठिंडा फॉल सज धज कर तैयार है साल केअंतिम माह दिसंबर को शुरुआत होने के साथ पिकनिक मनाने सैलानी दूरदराज से भटिंडा फॉल पहुँचते है । पत्थरों के बीच से निकलता पानी और झरने के रूप में गिरता पानी लोगों को खूब आकर्षित करता है, सैलानी भटिंडा फॉल पहुंच खूब आनंद उठाते हैं फॉल के आसपास बच्चों के लिए झूले वोटिंग फूलों का गार्डन इत्यादि चीजों का स्टॉल लगाए जा रहे हैं ताकि सैलानी नए वर्ष में अपने परिवार वालों के साथ खूब लुफ्त उठाएं , कुछ दिन पूर्व ही राज्य सरकार ने भठिंडा फॉल का कायाकल्प बदलने के लिए मुआयना कर चुके हैं अगले वर्ष तक भठिंडा फॉल एक पर्यटक स्थल के रूप में सजधज कर तैयार हो जाएगा जिसकी तैयारी जोरों पर है

2 सुरक्षा। भठिंडा फॉल के कुछ स्थल खतरनाक भी हैं जहां जिला प्रशासन एवं स्थानीय गोताखोर नए वर्ष में तैनात रहेंगे ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो भठिंडा फॉल के खतरनाक जगह पर पत्थरों पर डेंजर जोन खतरनाक क्षेत्र लिक लोगों को उस जगह पर जाने से आगाह कर रही है।
वही स्थानीय अध्यक्ष संदीप महतो ने बताया कि हम लोग भटिंडा फॉल आने वाले सैलानियों के लिए विशेष ध्यान रखा है साफ सफाई शौचालय की व्यवस्था स्थानीय गोताखोरों की व्यवस्था पार्किंग ताकि आने वाले सैलानियों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े और लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का भी आग्रह किया जा रहा है।

रिपोर्ट बास्की नाथ सिन्हा बंटी

पुटकी बलिहारी क्षेत्र के सेवानिवृत बीसीसीएल अधिकारी डी0पी0 सिंह का विदाई समारोह आयोजित

धनबाद ।पुटकी बलिहारी क्षेत्र के सेवानिवृत बीसीसीएल अधिकारी डी0पी0 सिंह का विदाई समारोह आयोजित कर शुक्रवार को भागाबांध कोलियरी कैन्टीन में कर्मियों के द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। उनके द्वारा किये गए कार्यो की प्रशंसा करते हुए वक्ताओं ने शेष जीवन के लिए अपनी अपनी शुभकामनाये दी।समारोह की अध्यक्षता एस के सिन्हा एवं संचालन लोकेश रंजन सिंह ने की।विदाई समारोह में लोगो ने उपहार प्रदान किया। सभी श्रम संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।विदाई समारोह में उपस्थित लोगों में परियोजना पदाधिकारी एस के सिन्हा, राजीव कुमार, , गुड्डू खानदिलीप कुमार, लोकेश रंजन सिंह, अमन दीप कुमार,सत्येंद्र कुमार, अमरेंद्र ,कयूम खान, जटाशंकर सिंह,अयोध्या मिश्रा,गणेश भुइयाँ, संजीव दास,रघु नाथ प्रसाद, सहित दर्जनों कोलियरी कर्मी एवं महिला कामगार उपस्थित थे।

पुटकी प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना

एकदिवसीय धरना
एंकर पुटकी प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर आज भारतीय जनता पार्टी ने अपनी 16 सूत्री मांगों को लेकर पुटकी गर्भूडीह प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर एक दिवसीय धरना दिया धरने की अध्यक्षता धनबाद विधायक राज सिन्हा ने किया एवं संचालक नितिन भट्ट ने किया वहीं धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि सरकार पंचायत चुनाव एवं नगर निगम चुनाव करवाने में काफी विलंब कर रही है जोकि भारतीय जनता पार्टी इसे विरोध करती है

 

 

 

उन्होंने कहा कि धनबाद जिले में अपराधियों का तांडव लगातार हो रहा खुलेआम अपराधी द्वारा लूट हत्या की जा रही है महिलाएं सुरक्षित नहीं है महिलाओं का उत्पीड़न एवं बलात्कार जैसी घटना भी वृद्धि हुई है पेट्रोल-डीजल में बढ़ोतरी हुई है राज्य सरकार पेट्रोल डीजल का मूल्य कम करने के बजाए अपने कान में तेल डालकर सो रही है। इस सरकार में लोग त्राहिमाम हैं। सरकार जल्द ही हमारी मांगों पर विचार करें अन्यथा भारतीय जनता पार्टी चरण बंद आंदोलन करने को बाध्य होगी