पुटकी प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना
एकदिवसीय धरना
एंकर पुटकी प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर आज भारतीय जनता पार्टी ने अपनी 16 सूत्री मांगों को लेकर पुटकी गर्भूडीह प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर एक दिवसीय धरना दिया धरने की अध्यक्षता धनबाद विधायक राज सिन्हा ने किया एवं संचालक नितिन भट्ट ने किया वहीं धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि सरकार पंचायत चुनाव एवं नगर निगम चुनाव करवाने में काफी विलंब कर रही है जोकि भारतीय जनता पार्टी इसे विरोध करती है
उन्होंने कहा कि धनबाद जिले में अपराधियों का तांडव लगातार हो रहा खुलेआम अपराधी द्वारा लूट हत्या की जा रही है महिलाएं सुरक्षित नहीं है महिलाओं का उत्पीड़न एवं बलात्कार जैसी घटना भी वृद्धि हुई है पेट्रोल-डीजल में बढ़ोतरी हुई है राज्य सरकार पेट्रोल डीजल का मूल्य कम करने के बजाए अपने कान में तेल डालकर सो रही है। इस सरकार में लोग त्राहिमाम हैं। सरकार जल्द ही हमारी मांगों पर विचार करें अन्यथा भारतीय जनता पार्टी चरण बंद आंदोलन करने को बाध्य होगी
