पुटकी बलिहारी क्षेत्र के सेवानिवृत बीसीसीएल अधिकारी डी0पी0 सिंह का विदाई समारोह आयोजित

धनबाद ।पुटकी बलिहारी क्षेत्र के सेवानिवृत बीसीसीएल अधिकारी डी0पी0 सिंह का विदाई समारोह आयोजित कर शुक्रवार को भागाबांध कोलियरी कैन्टीन में कर्मियों के द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। उनके द्वारा किये गए कार्यो की प्रशंसा करते हुए वक्ताओं ने शेष जीवन के लिए अपनी अपनी शुभकामनाये दी।समारोह की अध्यक्षता एस के सिन्हा एवं संचालन लोकेश रंजन सिंह ने की।विदाई समारोह में लोगो ने उपहार प्रदान किया। सभी श्रम संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।विदाई समारोह में उपस्थित लोगों में परियोजना पदाधिकारी एस के सिन्हा, राजीव कुमार, , गुड्डू खानदिलीप कुमार, लोकेश रंजन सिंह, अमन दीप कुमार,सत्येंद्र कुमार, अमरेंद्र ,कयूम खान, जटाशंकर सिंह,अयोध्या मिश्रा,गणेश भुइयाँ, संजीव दास,रघु नाथ प्रसाद, सहित दर्जनों कोलियरी कर्मी एवं महिला कामगार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *