सिंह मेंशन -रघुकुल की आपसी कलह से बीसीसीएल को हो रहा नुकसान 

DHANBAD. धनबाद के झरिया में एक बार फिर सिंह मेंसन और रघुकुल आमने- सामने है . इस टकराव के कारण 20 नवम्बर से बीसीसीएल के बस्ताकोला एरिया के न्यू पैच में कोयले का डिस्पैच बंद है, जिससे बीसीसीएल को प्रति दिन 3 करोड़ रूपए का नुकसान हो रहा है. इस हिसाब से अब तक लगभग 60 करोड़ का नुकसान हो चुका. साथ ही राज्य को राजस्व का नुकसन

सिंह मेंशन -रघुकुल की आपसी कलह से नुकसान 

बीसीसीएल बस्ताकोला एरिया के महाप्रबंधक सुमेन चटर्जी ने बताया कि डिस्पैच बंद होने से प्रतिदिन 3 करोड़ का नुकसान हो रहा है . उन्होंने कहा कि रैयतों की मांग को लेकर प्रक्रिया चल रही है. श्री चटर्जी ने कहा कि सिंह मेंशन और रघुकुल की  आपसी कलह की वजह से बीसीसीएल को नुकसान हो रहा है. सिंदरी डीएसपी अभिषेक कुमार ने कहा  कि मामले को संज्ञान में लिया गया है. जल्द ही बंद डिस्पैच को चालू किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *