खड़ी ट्रक में कार ने मारी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, गाड़ी में फंसा है शव*

*खड़ी ट्रक में कार ने मारी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, गाड़ी में फंसा है शव*

रांची न्यूज़:-राजधानी रांची में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार हो रहे हादसों के बावजूद भी लोग दुर्घटना को न्यौता दे रहे है. पंडरा ओपी क्षेत्र के ईटकी रोड के जसलोक अस्पताल के समीप भीषण सड़क दुर्घटना हुआ. दुर्घटना में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई.जानकारी के अनुसार कार चालक ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी. जिससे कार के सामने के हिस्से परखच्चे उड़ गए. बताया जा रहा कि मृतक का नाम सुदीप गुप्ता है. वह हरमू का रहने वाला था. फिलहाल बॉडी कार में ही फंसी हुई है. जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल दुर्घटना के बारे में पंडरा थाना की पुलिस को सूचना दे दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *