केंदुआ,गोधर 14 नम्बर कोल डंप के पास से दो अपराधियों को पुलिस नेआग्नेयास्त्र के साथ किया गिरफ्तार

धनबाद की केंदुआडीह पुलिस ने कल देर शाम गोधर 14 नम्बर कोल डंप के पास से दो अपराधियों को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया है। लूटपाट की मंशा से घूम रहे इन अपराधियों के पास से पुलिस को दो देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस मिला है। पकड़े गए अपराधियों के खिलाफ पहले से ही दो अलग अलग थानों में मामला दर्ज है और ये दोनों जेल की हवा भी खा चुके है।

 

इस संबंध में सोमवार को धनबाद डीएसपी (विधि व्यवस्था) अरविंद कुमार बिन्हा ने अपने कार्यकाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि धनबाद एसएसपी संजीव कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि केंदुआडीह थाना क्षेत्र के गोधर स्थित 14 नम्बर कोल डंप के समीप दो अपराधी किसी अपराध की नीयत से मंडरा रहे हैं। जिसके बाद धनबाद एसएसपी ने तत्काल इसकी सूचना केंदुआडीह थाना को दिया। सूचना मिलते ही केंदुआडीह थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिन्हा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को वहाँ आता देख वहाँ मंडरा रहे दोनों अपराधी मौके से भागने की कोशिश करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों अपराधियों को दौड़ा कर पकड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *