ट्रांसपोर्टिंग के आड़ में चल रहे कोयला चोरी को लेकर जनता मजदूर संघ का प्रेस वार्ता*

*ट्रांसपोर्टिंग के आड़ में चल रहे कोयला चोरी को लेकर जनता मजदूर संघ का प्रेस वार्ता*

केंदुआ।रविवार को एटवाल 6 में स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में जनता मजदूर संघ(आ0) अलकुसा कोलियरी शाखा सचिव गोलू रवानी के अध्यक्षता में प्रेसवार्ता किया गया. प्रेस वार्ता के जरिए गोलो रवानी ने कहा कि बीसीसीएल कुसुंडा एरिया 6 के अंतर्गत न्यू गोधर कुसुंडा कोलियरी में संचालित मेसर्स हिन्दुतान ट्रेड ओवरसीज प्रा0 ली0( कोल ट्रान्सपोटिंग कम्पनी ) पिछले एक वर्ष से कोयला की ढुलाई नियम के विरुद्ध करती ए रही है.झारखंड सरकार के नियमानुसार 75% स्थानीय बेरोजगार,विस्थापितों, विस्थापितो,प्रभावितो को रोजगार उपलब्ध नही कराकर के बाहरी लोगों से काम करवा रही है.रोजगार के मांग करने वाले बेरोजगार युवकों पर झूठा मुकदमा परिवहन कंपनी की ओर से करा दिया जाता है.कंपनी के प्रबंधक सुभाष शर्मा का मनमानी ओर हिटलर शाही अपना कर काम करा रही है।कम्पनी में कार्य रहे मजदूरों के साथ आथिर्क,मानसिक एवं शारीरिक शोषण किया जा रहा है.कम्पनी प्रबंधक स्थानीय रंगदारों से सांठगांठ कर रात के अंधेरे में व्यपाक पैमाने पर कोयला ट्रान्सपोटिंग के आड़ में कोयला तस्करी करा रही है. जिससे यहाँ के आम लोग परेशान है.

 

 

इसमें कई अधिकारी भी सम्मिलित है.में जिला प्रशासन,स्थानीय प्रशासन एवं बीसीसीएल प्रबधक से मांग करता हूँ कि ट्रान्सपोटिंग कंपनी प्रबंधक के अवैध कारनामो से बीसीसीएल कंपनी को आर्थिक नुकसान हो रहा है इसे अभिलंब रोक लगाने की पहल करे अन्यथा 26 जनवरी के बाद ट्रान्सपोटिंग कंपनी का अनिश्चित कालीन चक्का जाम के लिए संघ बाध्य होगा. इसके लिए जो भी लड़ाई लड़नी पड़ेगी हम लोग तैयार हैं.इस प्रेस वार्ता में नवीन पंडित,सुरेन्द्र सिंह,मोनू पाठक, गोपाल रवानी,मुकेश पासवान, क्रांति देवी, शेली देवी,उमा देवी,कंचन पासवान, पिंटू चौहान, संतु सिंह, दीपक पासवान, बिजय सोनार,बिधान कुमार आदि दर्जनों असंगठित मजदूर मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *