पुटकी श्रमिक क्लब में जदयू नेता रूपेश पासवान समेत कई नेताओ ने दिया समाजसेवी स्व छोटू राय को श्रद्धांजलि
धनबाद पुटकी श्रमिक क्लब में समाज सेवी स्वर्गीय छोटू राय की दूतिय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
पुटकी शेखर कुमार राय के द्वारा पुटकी श्रमिक क्लब ए टाइप कॉलोनी में समाज सेवी स्वर्गीय छोटू राय की दूतिय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस श्रद्धांजलि सभा में पुटकी क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित होकर 2 मिनट का मौन रखते हुए स्व छोटू रॉय को श्रद्धांजलि दी।तथा उनके द्वारा समाज के हित मे किये गए कार्यों को याद किया, वही जदयू नेता रूपेश पासवान ने कहा कि स्व छोटू रॉय हमेशा ही समाज के हित के लिए खड़े रहते थे उनका भरपाई करना मुश्किल है।

इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से कांग्रेस नेता अक्षयवर प्रसाद, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पप्पू पासवान, युवा जदयू जिला अध्यक्ष रूपेश पासवान, जदयू प्रखंड अध्यक्ष बबलू मोदक, बृजनंदन पासवान, जितेंद्र शर्मा, गोपाल गोराई, सुरेंद्र भुईया, प्राण भुइया, विशुनदेव पासवान, सुभम सिंह शेखावत, राजा कुमार तांती, मनमोद कुमार सिंह, हेमंत सिंह, बिमलेश राय, अंकित कुमार इत्यादि दर्जनों लोग उपस्थित थे।
