पूटकी,आठ सूत्री मांगों को लेकर नशा उन्मूलन महिला समिति ने जीएम को सौपा ज्ञापन*

*आठ सूत्री मांगों को लेकर जीएम को सौपा ज्ञापन*

पुटकी : नशा उन्मूलन महिला समिति के जिलाध्यक्ष सुंदरी देवी ने ग्रामीणों के आठ सूत्री मांगों को लेकर पी0बी0 एरिया महाप्रबंधक अरुण कुमार को अपने दर्जनों ग्रामीणों के साथ पहुंचकर ज्ञापन सौंप.वही सुन्दरी देवी ने बताया कि हमारे पुटकी बलिहारी क्षेत्रीय मे ईगल इन्फ्रा आउटसोर्सिंग कंपनी यहां कोयला उत्पादन का कार्य करने जा रही है.इस कंपनी में आस पास के ग्रामीणों ओर रैयतों को 75 प्रतिशत योग्यता के अनुसार कार्य देकर काम करे.ओर बलिहारी क्षेत्रीय कार्यालय के अंर्तगत बिभिन्न गांवों बलिहारी,अरलगरिया,भागाबन्ध, केंदुआडीह, सियालगुदरी,लालपुर, मुनिडीह,धोबनी, चिरुडीह के गांवों का जमीन अधिग्रहण बीसीसीएल के द्वारा किया गया था.मगर अभी तक यहाँ के लोगो को ना तो नियोजन मिला और ना तो मुआवजा दिया गया.इन भी मांगो को ध्यान में रखकर आस पास के गांवों में बिजली,पानी,स्वास्थ, चिकित्सा,स्कूल व रोजगार के साथ बीसीसीएल के क्वाटर को रिपेयरिग एवं पूर्ण व्यवस्था देकर काम करे.

 

 

मौके पर सुनीता देवी,नेहा देवी,सना प्रवीण,रेहान फातमा, सीता देवी,रिशन प्रवीण,राधिका देवी,राजू महतो,मनोज चौहान, जंक्शन उरांव,शम्भू राजभर,निर्मल उरांव,कबाली बाउरी, दीना महतो,ओम प्रकाश पासी, श्रीकांत रजवार,शंकर महतो आदि ग्रामीण शामिल थे.

केंदुआ, केंदुआ कुसुंडा गोधर बेरोजगार संघ समितिअपनी 7सूत्री मांगो को लेकर कुसुंडा महाप्रबंधक कार्यालय के समीप किया प्रदर्शन

केंदुआ कुसुन्डा गोधर बेरोजगार संघ समिति के बैनर तले सोमवार को सैकड़ो की संख्या में युवा रैली के रूप कुसुण्डा 7 नंबर से कुसुन्डा एरिया महाप्रबंधक कार्यालय पहुंच महाप्रबंधक को 7 सूत्री मांग पत्र महाप्रबन्धक वीके गोयल को दिया। वही मजदूर नेता शंकर विश्वास ने बताया कि धनसार कोलियरी में संचालित एसएन आर सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग कंपनी मे 75 प्रतिशत स्थानीय को नियोजन एवं कुसुन्डा कोलियरी में प्रदूषण से जनता त्रस्त है सडक पर पानी छिड़काव, कुसुण्डा में जर्ज़र पुल निर्माण, पूर्व में कार्यरत सदभाव कंपनी के बेरोजगार को पून कार्य दिया जाए अगर हमारी 7 सूत्री मांगों पर विचार नहीं की गई तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे

 

इस प्रदर्शन मे शंकर विश्वास,विनय सिंह,नवल सिंह, सूरज सिंह, रमेश रवानी,रंजीत यादव,सुदामा चौहान,राजु पाण्डेय,तरुण मल्लिक, रमेश वर्मा, शंभु प्रसाद, सोनु वर्णवाल, सुबोध राय, उपेन्द्र राम,कर्मा भुइयां,लक्ष्मी भुइयां,अरुण चौबे आदि शामिल थे।

धनबाद धनबाद जनता दल यू एक प्रतिनिधि मंडल ने धनबाद डीआरएम से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

धनबाद जनता दल यू के प्रतिनिधि मंडल ने धनबाद डीआरएम से की मुलाकात अग्नि प्रभावित क्षेत्र गडरिया में हो रहे हैं रेलवे साइडिंग निर्माण पर अभिलंब रोक लगाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

धनबाद युवा जदयू जिलाध्यक्ष रुपेश पासवान ने आज धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत रेल प्रशासन द्वारा अग्नि प्रभावित क्षेत्रों में गडरिया रेलवे साइडिंग का निर्माण पर रोक लगाने एवं कुसुंडा रेलवे यार्ड में रेलवे साइडिंग निर्माण कराने को लेकर जनता दल यूनाइटेड का एक प्रतिनिधि मंडल धनबाद के डीआरएम से मिलकर ज्ञापन सौंपा गया। वही रुपेश पासवान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि के रेल मंडल के अंतर्गत रेल प्रशासन अग्नि प्रभावित क्षेत्र गडरिया मे रेलवे साइडिंग निर्माण पर तत्काल रोक लगाएं और कुसुंडा रेलवे साइडिंग मे निर्माण कराएं इस बात को लेकर उन्होंने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो को भी पत्र के माध्यम से अवगत कराया था इसके बाद राज्यसभा सांसद खिरू महतो ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पत्र प्रेषित कर रेल मंडल को सूचित किया कि रेल मंडल मामले की जांच उपरांत कार्य करे ताकि रेल मंडल के जनहित मे हो
ज्ञापन सौंपने वालों में जनता दल यू के जिला अध्यक्ष सह जोनल रेलवे सदस्य श्री पिंटू कुमार सिंह, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्री रुपेश पासवान, नगर अध्यक्ष श्री धनलाल दुबे इत्यादि।

पुटकी : डीएम पब्लिक स्कूल परसिया में अलंकरण समारोह का आयोजन

पुटकी : डीएम पब्लिक स्कूल परसिया में सोमवार को अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया.समारोह के मुख्य अतिथि मनोज स्वर्गियारी एसपी जामताडा एवं विशिष्ठ अतिथि अनमोल धवन और संजय लखोटिया ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.स्वागत भाषण विद्यालय के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार महतो उर्फ मनी महतो ने दी.मुख्य अतिथि ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बचपन में ही अपना लक्ष्य निर्धारित कीजिये और लक्ष्य बड़ा होना चाहिए और सतत लगन के साथ पूरा करना चाहिए.इससे पूर्व सभी अथितियो ने विद्यालय के चारो हाउस गंगा यमुना सरस्वती और गोदावरी हाउस के चयनित विद्यार्थी प्रशासक ( क्लास प्रीफेक्ट ) को बैच प्रदान कर अलंकृत किया.

u

 

 

समारोह में बच्चो ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत खूब वाहवाही लूटी.मौके पर विद्यालय चेयर पर्सन सुजाता महतो, प्राचार्य डॉ गुंजन अरोड़ा, उपप्राचार्य त्रिलोचन पांडे, मुखिया चक्रधर महतो, अभिभावकगण एवम शिक्षक शिक्षिकाएं एवम बच्चे उपस्थित थे.

पूटकी, पूटकी कोक प्लांट मे रजवार समाज विकाश मंच की बैठक संपन्न

पूटकी कोक प्लांट में आज रजवार समाज विकास मंच की बैठक मंच के सदस्य निवास रजवार की आवासीय कार्यालय पर संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता निवास निवास रजवार और संचालन शोवी रजवार ने किया ने किया. बैठक में खास तौर पर संगठन को सशक्त और मजबूत प्रदान करने की बात कही गई वही मंच के राजकुमार रजवार ने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि कहा कि अपनी समाज के संगठन को मजबूत बनाने और संगठित होने की बात कही साथ ही अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देना है और समाज के लोगों को भी जागरूक करने की जरूरत है नहीं तो आने वाले पीढ़ी इस से वंचित रह जाएगी

इस बैठक मे मुख्य रूप से निवास रजवार शोवी रजवार राजकुमार रजवार विनोद रजवार जितेंद्र रजवार इंदु राजवंशी, हीरा रजवार विजय रजवार राजू रजवार सुरेंदर रजवार कुमार मनीष इत्यादि लोग उपस्थित थे

पूटकी,पर्यावरण बचाने को लेकर ग्रामीण एकता मंच ने किया पत्रकार वार्ता

पूटकी , पर्यावरण बचाने को लेकर ग्रामीण एकता मंच ने आज एक पत्रकार वार्ता रखी जिसकी अध्यक्षता ग्रामीण एकता मंच के रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह ने किया. वही मीडिया से बात करते हुए रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह ने कहा कि बीसीसीएल पीबी एरिया क्षेत्र को एक साजिश के तहत पर्यावरण को नष्ट कर रही है आउटसोर्सिंग कंपनियां को फायदा पहुंचाने के लिए हरे भरे वृक्षों को काटा जा रहा है,

 

आज एक तरफ पर्यावरण दिवस मनाया कर पर्यावरण को बचाने के लिए संकल्प लिया जा रहा है और दूसरी ओर पूटकी के आसपास क्षेत्रों में पर्यावरण को साजिश के तहत नष्ट किया जा रहा जिसका विरोध लगातार ग्रामीण एकता मंच कर रही है
बिना अनुमति के अवैध रूप से हरे-भरे भारी-भरकम वृक्षों को काटने पर ग्रामीण एकता मंच के अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह ने 2008 में उच्च न्यायालय में जनहित याचिका भी दायर किया गया है जिसकी संख्या है wp (pil )3633. है न्यायालय द्वारा भी बीसीसीएल को आदेश दे दिया गया था कि बिना अनुमति का कोई भी पेड़ ना काटे .. मगर आउटसोर्सिंग कंपनी एरिया 7 में बिना अनुमति के 2500 पेड़ों को काट दिया जिसका विरोध ग्रामीण एकता मंच ने किया. साथ ही कहा कि कोयलांचल में प्रदूषण से जीना मुहाल हो गया है लोगों को बड़ी बीमारी होने का डर सता रहा है.अगर बीसीसीएल प्रबंधन से जल्द ही पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने की माँग किया पर्यावरण को बचाने के लिए ग्रामीण एकता मंच के एक सदस्य अपनी जान की बाजी लगाने को भी तैयार है .
बाइट रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह अध्यक्ष ग्रामीण एकता मंच

धनबाद,जदयू ने सांसद पशुपतिनाथ सिंह का पुतला फूंका

जदयू ने  पशुपतिनाथ सिंह का पुतला फूंका
—————————–
धनबाद नगर जनता दल युनाईटेड तत्वाधान में बुधवार की दोपहर धनबाद के विकास विरोधी सांसद श्री पशुपति नाथ सिंह का पुतला जिला मुख्यालय के रणधीर वर्मा चौक पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्टी के जिला अध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह ने कहा कि धनबाद के सांसद पूरी तरीके से विकास विरोधी एवं जन-विरोधी है। इन्हें जन सरोकार से कोई लेना देना नहीं है। धनबाद की जनता ने इन्हें दो बार विधायक एवं तीन बार सांसद के रूप में जीतने का काम किया। इन्होंने चुनाव जीतकर भी आज तक धनबाद में कोई ऐसा काम नहीं किये है जिससे यहाँ के आम जनता खुश रहे या जनता को फायदा पहुंचा हो। इनके शासन काल में धनबाद से एयरपोर्ट, एम्स, दुरंतो एक्सप्रेस धनबाद से दूसरे जगह चला गया और बहुत सारा ट्रेन यहाँ से हटने वाला है। इसके बावजूद इन्होंने इन मुद्दों पर कभी लोकसभा में आवाज उठाना मुनासिब नहीं समझा। सांसद के इस उदासीन रवैया से साफ पता लगता है कि वह जनता की सेवा में कितना तत्पर है। यहाँ के सांसद कुंभकर्णी नींद में बेखबर है। इनके कानों में जूं तक नहीं रेंग रहा है। पिंटू कुमार सिंह ने जनता से आवाहन किया कि धनबाद की जनता आगामी लोकसभा चुनाव में एक ऐसे सांसद को चुनने का काम करें जो संसदीय क्षेत्र के प्रति जिम्मेवार हो।

 

 

पुतला दहन के पूर्व जनता दल युनाईटेड के सैकड़ो कार्यकर्त्ता सांसद का पुतला लेकर कोर्ट मोड़ से डी०सी० ऑफिस तक घुमाया। उसके बाद रणधीर वर्मा चौक पर पुतला दहन किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्री राम स्वरूप यादव, धनबाद महानगर के पूर्व अध्यक्ष श्री राजु सिंह, प्रदेश महासचिव उचित महतो, अनुशासन समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र राही, सुभाष राय, प्रदेश के जदयू नेता मुन्ना सिन्हा, बाघमारा के प्रखण्ड अध्यक्ष गोपाल चन्द्र गोप, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बबीता देवी, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता देवी, महासचिव पुष्पा पाण्डेय, जनता दल यू० के प्रवक्ता भगवान दास शर्मा, सकलदेव राय, जिला महासचिव इन्दल सिंह, सुरज कुमार सिंह, प्रकाश मण्डल, अशोक दास, धनबाद प्रखण्ड अध्यक्ष बबलु मोदक, स्मृतिकान्त सिंह, शंकर विद्यार्थी, फिरोज अंसारी, सुभाष सिंह, लगन महतो, मधु हाड़ी
जदयू के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय सिंह कुशवाहा वरिष्ठ नेता सकलदेव राय, निरसा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार पांडे, मुन्ना सिंह, पूर्वी टुंडी प्रखंड अध्यक्ष शिशिर था एवं अक्षय सिन्हा उपस्थित थे

पूटकी,5सूत्री मांगों को लेकर कोक प्लांट संघर्ष समिति का एक दिवसीय धरना

पूटकी,5 सूत्री मांगों को लेकर कोक प्लांट संघर्ष समिति का एक दिवसीय धरना
पूटकी कोक प्लांट संघर्ष समिति ने बिजली पानी समेत अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग कंपनी के समीप एक दिवसीय धरना दिया और और आउटसोसिंग प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया,धरना दे रहे ग्रामीणों ने कहा कि सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग कंपनी से ग्रामीण काफी प्रभावित है प्रदूषण से जीना मुहाल हो गया है पास में बहने वाले जोडिया नदी का पानी प्रदूषित हो गया है इसको देखने वाला कोई नहीं है कंपनी अगर हमारी 5 सूत्री मांगों पर जल्द विचार नहीं करेगी तो हम लोग आउटसोर्सिंग कंपनी का चक्का जाम करने को बाध्य होंगे,

 

वही  धरना  दें रहे  जीवन कृष्ण चौबे ने कहा  की कंपनी  स्थानीय बेरोजगारों को अनदेखा कर रही है सरकार के निर्देशानुसार 75 परसेंट नियोजन  स्थानीय  लोगो को देने  का प्रावधान है. मगर स्थानीय  नौजवान  को रोजगार से वंचित रखा जा रहा है.  अगर कंपनी हमारी बात सूत्री मांगों पर जल्द विचार नहीं करेगी तब हम लोग कंपनी का चक्का जाम करने को बाध्य होंगे

बाइट जीवन कृष्ण चौबे
बाइट कंचन देवी

सिजुआ,प्रखंड स्तरीय मैच में शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज 0-3 से विजय

सुब्रतो मुखर्जी स्पोर्ट्स एजुकेशन सोसायटी की ओर से 62वी सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन में प्रखंड स्तरीय मैच में शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज 0-3 से विजय हुआ।आज कॉलेज परिवार की ओर से इन्हें माला पहनाकर एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।आगामी दिनांक 25-7-2023 दिन मंगलवार को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय मैच के लिए अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई यह मैच सिजुआ स्टेडियम में आयोजित होगी। प्राचार्य डॉ अरुण कुमार महतो ने कहा कि हमारा महाविद्यालय सिर्फ पढ़ाई लिखाई में ही नहीं बल्कि खेलकूद,कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में भी पूरे राज्य में अब्बल है।

 

 

मौके पर प्रो मोकितउद्दीन, प्रो रमेश प्रसाद, प्रो एस नारायण, प्रो समीर कुमार महतो, प्रो अविनाश कुमार, प्रो राखोहारी महतो, प्रो राजू महतो, प्रो मनोज कुमार महतो, प्रो मेघनाथ महतो, प्रो राकेश कुमार महतो ,प्रो दिनेश मधेशिया, प्रो राजकुमार प्रसाद , प्रो पंचानन सिंह चौधरी ,प्रो चमन महतो, शेखर महतो, राजकुमारी,नेहा कुमारी,तेंडुलकर भट्ट ,मोहित महतो ,जितेंद्र महतो ,चक्रधर महतो ,फुल मनी देवी, लालू महतो, राहुल कुमार, पंकज महतो, भुनेश्वर महतो,शांति देवी ,लाजवंती देवी, प्रदीप महतो एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

डीएम पब्लिक स्कूल, परसिया, पुटकी को मिली सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी (+2) की मान्यता।

डीएम पब्लिक स्कूल, परसिया, पुटकी को मिली सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी (+2) की मान्यता।

पुटकी : डीएम पब्लिक स्कूल परसिया, पुटकी को सीनियर सेकेंडरी की मान्यता दिनांक 18/07/23 को प्राप्त हो चुकी हैं।

 

बच्चों को अनुशासन के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना पहली प्राथमिकता है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज हमारे विद्यालय इस गौरवान्वित पल हैं। विद्यालय के डायरेक्टर मनोज कुमार महतो, एकेडमिक डायरेक्टर यूएस पांडे, विद्यालय की प्राचार्या डॉ. गुंजन अरोड़ा, उप प्रधानाचार्य त्रिलोचन पांडे , सभी शिक्षक/ शिक्षिकाएं  अपनी खुशी जाहिर की इस उपलक्ष्य में विद्यालय के डायरेक्टर मनोज कुमार महतो ने विद्यालय के सभी अध्यापकों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी एवं आगामी भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में और भी बेहतर प्रदर्शन करने हेतु सभी शिक्षकों को प्रेरित किया। प्लस टू की मान्यता मिल जाने से आसपास के लोगों की खुशी देखी गई