पूटकी,धनबाद जिला विद्युत साउंड एंड डीजे डेकोरेटर्स संघ का 13वॉ अधिवेशन पुटकी में संपन्न,

केंदुआ /पुटकी श्रमिक क्लब के ग्राउंड परिसर में धनबाद जिला विद्युत साउंड एंड डीजे डेकोरेटर्स संघ ने अपना 13वा वार्षिक अधिवेशन मनाया.इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बंटी विश्वकर्मा ने किया. वही कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके किया गया. वही संघ के केंदुआ पुटकी शाखा के दर्जनों व्यवसाय भी कार्यक्रम में उपस्थित हुए.अधिवेशन में संघ के तत्वाधान में रक्तदान कैंप एवं दंत चैकप कैंप का भी आयोजन किया गया

 

 

.वही संघ के अध्यक्ष महादेव मंडल ने बताया कि धनबाद विद्युत साउंड एंड डीजे डेकोरेटेड करने वाले व्यवसाय भूखे मरने की कगार पर आ गए है.2 दिन पूर्व ही धनबाद उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि पूजा त्यौहारों में डीजे बाजा पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी.जिससे हम लोग का व्यवसाय बंदी के कगार पर आ पहुंची है. जिला प्रशासन को अगर डीजे बजा पर पाबंदी लगानी है तो दो माह पूर्व ही लगा देते.कियोकि हमलोग पूजा त्यौहारों में ग्राहकों का बुकिंग ले लेते हैं और जिला प्रशासन के आदेश आ जाने के बाद हमें ग्राहकों का पैसा लौटना पड़ता है.जिससे हम लोग को काफी दिक्कत होती है.उन्होंने सरकार से मांग किया है कि धनबाद जिला विद्युत साउंड एंड डीजे डेकोरेटर संघ के हित में भी विचार करें अन्यथा संघ के लोग धनबाद जिले में होने वाले सभी कार्यक्रमो मे अपना सामग्री नहीं देंगे सभी सरकारी अर्द्ध सरकारी कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *