पूटकी, डी ए वी अलकूसा मे नये प्रचार्य आर के सिन्हा ने 24 अप्रैल को अपना पदभार ग्रहण किया.

पूटकी, डी ए वी अलकूसा मे नये प्रचार्य आर के सिन्हा ने 24 अप्रैल को अपना पदभार ग्रहण किया. उन्होंने कहाँ की बच्चों की अच्छी शिक्षा देना मेरी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने बच्चों से अपील किया कि मन लगाकर पढ़ाई करें ताकि विद्यालय ओर देश का नाम रोशन हो. किसी तरह समस्या हो  तो सीधे मुझसे संपर्क करें ताकि मैं आपके समस्या का निदान कर सकूं वही उनके पदभार ग्रहण करने के बाद विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कर्मियों ने उन्हें बधाई दिया

पूटकी, सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग कंपनी पर देर रात अपराधियों ने दहशत फैलाने क़े लिए कि बम बाजी

धनबाद , पूटकी  अपराधियों ने देर रात की बम बाजी.
एंकर, धनबाद.
पूटकी थाना क्षेत्र के एकड़ा स्थित एस एन आर बी एस जेबी ( सिंह नेचुरल) आउटसोर्सिंग कंपनी में देर रात बाइक सवार अपराधियों ने वर्चस्व काम करने के लिए बम बाजी कर दहशत फैलाने की कोसिस किया हलाकि इस घटना मे कोई हताहत नहीं हुआ है , वही कंपनी मे आये ड्राइवर ने बताया कि देर रात 2:00 बजे हम लोग कंपनी परिसर में सोए थे तभी कंपनी के कैंपस में धमाके की आवाज सुनाई दी धमाके से ईट पत्थर उड़कर हमारे वाहन मे लगी हमलोग भयभीत हो गए सुबह हमलोग घटना की जानकारी प्रबंधन को दिए

 

 

वही घटना की सूचना मिलते ही पूटकी एम लोयाबाद पुलिस घटनास्थल से दो जिन्दा बम बरामद कर पानी मे डालकर निष्क्रिय कर . घटना की तफ्तीश में जूट गई.

  1. नए आउटसोर्सिंग खुलने से अपराधी किस्म के लोग अपना वर्चव कायम करने के लिए घटना को दें रहे अंजाम. पुटकी थाना प्रभारी  ने दूरभाष पर कहा कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधी जल्द ही पुलिस के शिकंजे में होगी

केंदुआ,बीसीसीएल कुसुण्डा क्षेत्रीय कार्यालय परिसर मे महाप्रबंधक वी के गोयल ने वाटर स्प्रीकंलर टेंकर का किया उद्घाटन

धनबाद-बीसीसीएल कुसुण्डा क्षेत्रीय कार्यालय परिसर मे महाप्रबंधक वी के गोयल ने वाटर स्प्रीकंलर टेंकर का उद्घाटन नारियल फोड़ कर किया।इस दौरान उन्होने कहा कि इससे क्षेत्र मे सड़को पर धुल कण प्रदुषण को कम करने मे सहायता मिलेगी। उन्होने कहा कि टेंकर मे प्रयुक्त हाइवा क्षेत्रीय कर्मशाला मे आइडल रखा था। जिसे टेंकर मे परिवर्तित कर जनोपयोगी कार्य मे लगाया गया है।इस मौके पर क्षेत्रीय अधिकारी समेत युनियन प्रतिनिधि भी मौजुद थे।

धनबाद बाईक सवार अपराधियों ने गैंगस्टर फहीम खान के पुत्र एम उसके सहयोगी पर की फायरिंग

चर्चित गैंग्स ऑफ वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान के पुत्र इकबाल खान एवं उसके सहयोगी ढोलू खान पर अज्ञात अपराधियों द्वारा गोलीबार की है। जिसमें इकबाल के सहयोगी ढोलू की मौत हो जाने की बात कही जा रही है। वहीं इकबाल खान को बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर स्थित मिशन अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार की देर शाम वासेपुर स्थित आरा मोड़ से मटकुरिया जाने वाले रास्ते पर गैंगस्टर फहीम खान के पुत्र इकबाल खान और उसके सहयोगी ढोलू को बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर फरार हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए धनबाद के असर्फी अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान ढोलू की मौत हो गई है, जबकि इकबाल खान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर स्थित मिशन अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है

लोयाबाद, सीएनजी लदा ट्रक पलटा चालक घायल

लोयाबाद थाना क्षेत्र के पंजाबी मोड़ के समीप धनबाद कतरास मुख्य मार्ग सीएनजी गैस सिलिंडर लदा एक ट्रक संख्या (BR01GK5402) अनियंत्रित होकर पलट गया. मुख्य मार्ग पर ट्रक पलटने से जाम की स्तिथि बन गई घटना की सूचना
पर स्थानीय पुलिस व अग्निशामक दस्ता मौके पर पहुंची ताकि कोई अप्रिये घटना ना हो सिनजी से भरा ट्रक पलटने से गैस रिसाव होने कीसंभावना थी.

 

 

वही घटना के संबंध में लोयाबाद थाना प्रभारी विकाश कुमार यादव ने बताया की चालक बिहारी ठाकुर सीएनजी से भरा ट्रक लेकर जा रहा था , पंजाबी मोड़ के पास पहुंचने पर चालक ने ट्रक से संतुलन खो बैठा और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया.हादसे के बाद धनबाद कतरास मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही.मामले की जानकारी मिलते ही अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचा व साथ ही अग्निशामक दस्ते को सूचना दी वही ट्रक . चालक को गंभीर चोटें आई है जिसे लोयाबाद क्षेत्रिय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद शहीद निर्मल महतो अस्पताल भेज दिया गया

पुटकी अवेध खनन एम भंडारण को रोकथाम के लिए समन्वय समिति की बैठक, बैठक में अवैध खनन एम भंडारण को लेकर अंचल अधिकारी सुभ्रा रानी ने जताई नाराजगी

पुटकी अवेध खनन एम भंडारण को रोकथाम के लिए समन्वय समिति की बैठक, बैठक में अवैध खनन एम भंडारण को लेकर अंचल अधिकारी सुभ्रा रानी ने जताई नाराजगी
पुटकी। टास्कफोर्स की मीटिंग पुटकी अंचलिक क्षेत्र में अवैध कोयला तस्करी को रोकने हेतु जिला प्रसाशन,पुलिस, बीसीसीएल एवं सीआईएसएफ की सयुंक्त खनन टास्क फ़ोर्स की बैठक गुरुवार को पुटकी अंचलधिकारी (सीओ ) शुभ्रा रानी की अध्यक्षता में पुटकी गेस्ट हॉउस में हुई। बैठक में अवैध कोयले की तस्करी को रोकने हेतु विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। जिनमे थाने में लिखित नामजद एफआईआर करने,बीएन आर साईंडिंग के वैगन से लगातार कोयले चोरी की शिकायत मिल रही है,आउटसोर्सिंग के अधिकारियों को बैठक में बुलाने,माह में एक दिन सयुंक्त छापेमारी सहित आदि मुद्दों पर मंथन किया गया। बैठक में सीओ शुभ्रा रानी ने सख्त लहजे में नाराजगी जाहिर किया कहां किसी भी हाल में कोयला चोरी एवं अवैध भंडारण नहीं होना चाहिए बैठक में सभी विभाग एक दूसरे के ऊपर दोषारोपण करते रहें।

 

 

बैठक में  कुसुंडा ,पुटकी लोयाबाद इत्यादि जगहों से आये बीसीसीएल के महाप्रबंधक एवं प्रबंधक उपस्थित थे

पुटकी अवेध खनन एम भंडारण को रोकथाम के लिए समन्वय समिति की बैठक, बैठक में अवैध खनन रूम भंडारण थी लिखकर अंचल अधिकारी शिवरा रवि ने जताई नाराजगी

पुटकी। टास्कफोर्स की मीटिंग पुटकी अंचलिक क्षेत्र में अवैध कोयला तस्करी को रोकने हेतु जिला प्रसाशन,पुलिस, बीसीसीएल एवं सीआईएसएफ की सयुंक्त खनन टास्क फ़ोर्स की बैठक गुरुवार को पुटकी अंचलधिकारी (सीओ ) शुभ्रा रानी की अध्यक्षता में पुटकी गेस्ट हॉउस में हुई। बैठक में अवैध कोयले की तस्करी को रोकने हेतु विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। जिनमे थाने में लिखित नामजद एफआईआर करने,बीएन आर साईंडिंग के वैगन से लगातार कोयले चोरी की शिकायत मिल रही है,आउटसोर्सिंग के अधिकारियों को बैठक में बुलाने,माह में एक दिन सयुंक्त छापेमारी सहित आदि मुद्दों पर मंथन किया गया। बैठक में सीओ शुभ्रा रानी ने सख्त लहजे में नाराजगी जाहिर किया कहां किसी भी हाल में कोयला चोरी एवं अवैध भंडारण नहीं होना चाहिए बैठक में सभी विभाग एक दूसरे के ऊपर दोषारोपण करते रहें।

 

 

 

बैठक में पीबी एरिया अरुण कुमार,
डब्लू जे एरिया जेएस महापात्रा,कुसुंडा वीके गोयल,सिजुआ अनूप कुमार राय (चारो जीएम), पुटकी थाना, श मुनीडीह ओपी, भागाबाँध ओपी, लक्ष्मण महतो लोयाबाद थाना, सीआईएसएफ , ,अन्य अधिकारियो में आर के शर्मा,एच के मिश्रा, आशीष कुमार मिश्र, एके वर्मा, जेके सिंह,अभिराज कुमार आदि मौजूद थे।

धनबाद,अखिलेश महतो उर्फ राजू को शिक्षा मंत्री बनाने की मांग कि बिरेंद्र पासवान

अखिलेश महतो उर्फ राजू को शिक्षा मंत्री बनाने की मांग कि बिरेंद्र पासवान

कांग्रेस इंटक प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता बिरेंद्र पासवान अलारगो, सिमराकुल्ही स्थित पैतृक आवास में दिवंगत शिक्षा मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो जी की श्राद्धकर्म में शामिल होकर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि की व इस दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को अपनी ओर से संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि स्वर्गीय शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने जो कार्य किए हैं वह झारखण्ड की जनता से छुपा हुआ है हैं उनके कार्यों की जितनी तारीफ की जाए कम है झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग करतें हुए कहा कि जगरनाथ महतो के पुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू को मंत्रीमंडल में शामिल कर झारखण्ड का शिक्षा मंत्री बनाया जाएं यही हम सभी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

 

 

वहीं श्राद्ध कर्म में उपस्थित कांग्रेसी एवं झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के नेताओं से मुलाकात की मौके पर कांग्रेस इंटक धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटु कुमार यादव वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन धनबाद के जिला अध्यक्ष समिम शाह, भीम आर्मी पुर्व जिला अध्यक्ष मुकेश्वर पासवान वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन धनबाद के कोषाध्यक्ष मो साहिद एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

पुटकी,परिसंघ के राष्ट्रीय सचिव गुड़िया देवी ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

लोयाबाद, लोयाबाद कोक प्लांट संपत मोड़ स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर परिसंघ के राष्ट्रीय सचिव श्रीमती गुड़िया देवी ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया उन्होंने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर संविधान रचयिता है उन्होंने जात पात का देखकर सभी को एक समान अधिकार पाने का हक दिया है मैं लोगों से अपील करती हूं मैं लोगों से अपील करती हूं कि अपने अपने बच्चे को शिक्षित बनाए ताकि आपके बच्चे भी देश का नाम रोशन कर सकें आज के समय में बहुत से ऐसे लोग हैं जिसे बाबा भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखे गए सविधान पढ़ने की जरूरत है लोग अपने अधिकार को पहचाने एवं संगठित रहें।

 

 

इस कार्यक्रम में उनके साथ गुड़िया देवी धनबाद जिला सचिव कॉंग्रेस श्रीनिवास रजवार शांति देवी भासो देवी, अनीता देवी मीरा देवी शोभा देवी आराध्य देवी किरण देवी पूनम देवी दरेश देवी अंबुजा देवी सुनीता देवी अलका देवी इत्यादि लोग

पुटकी आजसू पार्टी ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की132 वॉ जयंती धूमधाम से मनाया

पुटकी आजसू पार्टी धनबाद नगर कमेटी की ओर से धनबाद के वार्ड संख्या 9 आई एन चंद्रो गोपाली चक आदर्श शिशु विद्यालय के प्रांगण में 14 अप्रैल 2023को आजसू पार्टी धनबाद नगरअध्यक्ष जित्तू पासवान की अध्यक्षता में एवं संचालन केंद्रीय सदस्य कुल्लू चौधरी के द्वारा विश्वरत्न भारत रत्न ज्ञान का प्रतीक संविधान के निर्माता बाबासाहेब आंबेडकर की 132 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई सर्वप्रथम बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम मनाया गया नगर अध्यक्ष जीतू पासवान संबोधित करते हुए कहा कि दो रोटी कम खाइए लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाऐ शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वह दहाड़े गा

 

 

 

धन्यवाद ज्ञापन मोहन राम द्वारा किया गया मौके पर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष मंटू महतो राधेश्याम गोस्वामी संतोष पासवान छोटे सिन्हा दिलीप सिंह संतोष कुशवाहा संतोष कुशवाहा भोलू यादव राजकुमार रजवार इजराइल अंसारी संजय वर्मा मोहन राम राजेश गुप्ता दीपक सुदामा पासवान ब्रह्मदेव पासवान तबरेज रंजीत यादव धर्मेंद्र पासवान सुनील राय विनोद दास अजय दास विकास गुप्ता अजय ठाकुर विश्वकर्मा प्रदीप कुमार बैजनाथ गौरव कुमार बबलू शशि राजेश महतो अजय महतो दीपू विश्वकर्मा प्रमोद शर्मा गोविंद पासवान सूरज पासवान अजय रजवार गोविंदा पासवान विकास रोहित अमित भैया आतिशबाजी सुभाष जयसवाल गोविंदपुर कमलेश पासवान अरविंद रजवार सविता देवी लक्ष्मी देवी मालती देवी पुष्पा देवी कविता देवी विनीता देवी भुट्टू देवी शारदा देवी ललिता देवी लक्ष्मी देवी पूनम देवी आरती देवी मंजू देवी मीना देवी मनीषा देवी विनोद पासवान विनोद पासवान सूरज पासवान गोविंद पासवान प्रभु कुमार कन्हैया चंदन पिंटू दिनेश रवि राज सचिव निरंजन विक्की सचिन दीपक अमित अंकित शिवा सुदेश सुमित प्रेम बिट्टू राहुल रोहित आदि शामिल थे