कुसुंडा एरिया 6 के गोनूडीह में बंदी को लेकर गोलबंद हुए मजदूर

धनबाद: कुसुंडा एरिया 6 के गोन्दुडीह खास कुसुंडा कोलियरी के सैकड़ों असंगठित मजदूरों ने गोन्दुडीह कांटा घर के समीप कल होने वाले राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के बंदी का विरोध जताते हुए जमकर नारेबाजी की और अपने हक के लिए हर हाल में बंदी नहीं होने देने की बात कही।मजदूरों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से हम लोग यहां पर शांति पूर्वक ट्रक लोडिंग का कार्य करते आ रहे हैं।यहाँ हम लोगों में कोई विवाद नहीं है कुछ नेताओं और रंगदारों का मनसा है कि नियोजन के नाम पर मजदूरों को को भ्रमित करना और रंगदारी की मांग करना।और बाहर से असामाजिक तत्वों को लाकर बीसीसीएल के एम पी एल और आर टी पी एस पावर प्लांट का कोयला रोक कर यहां के माहौल को खराब करना

 

 

।हम मजदूर जिला प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस से मांग करते हैं कि इस तरह के असामाजिक तत्व को बंदी ना करने दी जाए एवं उन लोगों पर कार्रवाई की जाए।जिससे हम मजदूर दो वक्त की रोटी कमा सकें।आपको बता दें कि राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ इंटक के द्वारा 28/12/2021 मंगलवार को नियोजन को लेकर लोडिंग पॉइंट का चक्का जाम करने का कार्यक्रम की घोषणा की गई है।

पुटकी में दीवाल ढहने से एक कि मौत

धनबाद: पुटकी श्रीनगर कॉलोनी में बीसीसीएल के द्वारा ध्वस्त किए गए घर का दीवार गिरने से चपेट में आए एक व्यक्ति की हुई मौत। एक अन्य युवक हुआ घायल।मिर्तक का नाम नौशाद आलम ग्रामीणों ने बीसीसीएल प्रबंधन पर लापरवाही का लगाया आरोप।मृतक के परिजन एवं ग्रामीण पीबी एरिया का घेराव कर मुआवजे की कर रहे मांग।मौके पर पुटकी पुलिस भी पहुँची।

कुसुंडा एरिया 6 के गोनूडीह कोलियरी में11 सूत्री मांगों को लेकर एमपीएल का अनिश्चितकालीन चक्का जाम सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर एमपीएल का चक्का जाम कर

केंदुआ कुसुंडा एरिया 6 के गोनूडीह कोलियरी में आज, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ असंगठित कांग्रेस के बैनर तले मजदूरों ने अपनी नियोजन सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर एमपीएल का चक्का जाम कर ट्रांसपोटिंग पूरी तरह ठप किया वही इंटक असंगठित मजदूर नेता सुंदर यादव ने कहा कि यहां के स्थानीय बेरोजगारों को अनदेखा किया जा रहा है जो हम लोग बर्दाश्त नही करेंगे, पूर्व में भी नियोजन सहित मांग पत्र एमपीएल के प्रबंधक को सौंपा था मगर आज तक हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया इसलिए आज हम लोग एमपीएल का अनिश्चितकालीन चक्का जाम कर दिया।इस कार्यक्रम में अजय यादव विनोद यादव शंकर साव उमेश यादव सरोज यादव रमेश रवानी सहित दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित थे

सड़क दुघर्टना में महिला की दर्दनाक मौत*

**सड़क दुघर्टना में महिला की दर्दनाक मौत*

 

कतरास ब्रेकिंग–कतरास थाना अंतर्गत मेहताडीह पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की अहले सुबह शोच करने जा रही महिला को अज्ञात वाहन ने कुचला ,मौके पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मेहताडीह पेट्रोल पंप के समीप की है। महिला वहीं की रहने वाली आशा देवी बताई जा रही है। घटना के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की सूचना पाकर कतरास पुलिस पहुंची।

शहीद संदीप सिंह के पार्थिव शरीर को दीप नारायण सिंह ने कंधा देकर श्रद्धांजलि दी*

*शहीद संदीप सिंह के पार्थिव शरीर को दीप नारायण सिंह ने कंधा देकर श्रद्धांजलि दी*

टुंडी, आज दिनांक-21/12/2021 को जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने शहीद संदीप सिंह के पैतृक गांव चरक कला पहुंचकर शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किया और शव यात्रा में शामिल होकर शहीद संदीप सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। इस अवसर पर श्री दीप नारायण सिंह ने कहा कि देश की सेवा करते-करते टुंडी के लाल संदीप सिंह का शहीद होना टुंडी लिए गर्व की बात है। श्री सिंह ने कहा कि शहीद संदीप सिंह के अंत्येष्टि में स्थानीय विधायक का शामिल नहीं होना टुंडी के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है । जनमानस की भावनाओं को देखते हुए जदयू हेमंत सरकार से मांग करती है कि शहीद संदीप सिंह के आश्रित को 50 लाख रुपए मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को झारखंड सरकार में सीधी नियुक्ति, शहीद के गांव चरक कला में शहीद के नाम से तोरण द्वार , उचित स्थान पर शहीद संदीप सिंह का आदम कद प्रतिमा, शहीद के एकमात्र पुत्री का धनबाद जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में निशुल्क पढ़ाई की व्यवस्था एवं जाताखुटी पंचायत में निर्माणाधीन b.ed कॉलेज का नाम शहीद संदीप सिंह के नाम की जाए । विदित हो कि पिछले दिनों राजस्थान, जैसलमेर में टुंडी के लाल संदीप सिंह अभ्यास के दौरान शहीद हुए थे। शवयात्रा में पर जदयू जिला महासचिव दीपक महतो, जदयू टुंडी प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पांडे,जाति मोर्चा के नेता महेंद्र दास, अशोक दास, जदयू पूर्वी टुंडी प्रखंड महासचिव मनीष राय, प्रखंड उपाध्यक्ष गुड्डू सिंह, यूथ फोर्स के नेता सुनील रजक, गौतम पांडे, तिलक सिंह, बासू देव सिंह, भीकू सिंह, आईडी सिंह, संतोष सिंह आदि उपस्थित हुए।

एसएनएमएमसीएच धनबाद के वरीय हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ विजय प्रताप सिन्हा पर अज्ञात अपराधियों ने की फायरिंग

Dhanbad: एसएनएमएमसीएच धनबाद के वरीय हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ विजय प्रताप सिन्हा को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारी. गोली उनके गर्दन में लगी. घटना गुरुवार रात की है. जानकारी के अनुसार गोविंदपुर-धनबाद रोड आमाघाटा रिलायंस पेट्रोल पंप के पास अज्ञात अपराधकर्मियों ने फायरिंग की, जो उनके गर्दन में लगी. वे गोविंदपुर-टुंडी रोड स्थित पूजा मेडिकल से सरायढेला स्थित अपने घर शांति कॉलोनी जा रहे थे. गाड़ी उनका ड्राइवर बबलू अंसारी चला रहा था. इसमें कार का शीशा चूर हो गया. बॉडी में भी छेद हो गया      

उन्हें लगा कि मोबाइल ब्लास्ट कर गया है

बताया जाता है कि गोली की आवाज का उन्हें पहले आभास नहीं हुआ. उन्हें लगा कि उनका मोबाइल ब्लास्ट कर गया है. जब उन्होंने ध्यान दिया तो देखा कि गाड़ी का शीशा चूर हो गया है. चदरा में छेद हो गया है और उनके गले से खून बह रहा है. उन्होंने तुरंत अपने परिचितों से संपर्क किया और जोड़ाफाटक रोड स्थित शक्ति नर्सिंग होम में भर्ती हो गये. डॉ विजय प्रताप सिन्हा ने कहा है कि पूजा मेडिकल से वह शाम में निकले थे. रिलायंस पेट्रोल पंप के पास उनके साथ जब यह घटना हुई तब 7 बज रहा था. उन्होंने कहा कि उन्हें लक्षित कर अपराधकर्मियों ने उन पर गोली चलाई है. उनके आवेदन पर गोविंदपुर थाने में अपराधकर्मियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई.

 

 Subscribe 

SDM को ट्रक से कुचलकर मारने की कोशिश,

SDM को ट्रक से कुचलकर मारने की कोशिश,

गढ़वा : जिले में बालू माफियाओं की हिम्मत सर चढ़ कर बोल रही है. जहां माफियाओं ने श्रीबंशीधर नगर के SDM आलोक कुमार के गाड़ी को कुचलने की कोशिश की. IAS अधिकारी आलोक कुमार की यह पहली पोस्टिंग है. जो रात के समय बालू माफियाओं के खिलाफ छापेमारी करने के लिए निकले थें. इस दौरान इनकी ही जान आफत में आ गई.

दरअसल, गढ़वा जिले में उतर प्रदेश के बालू माफिया काफी सक्रिय हैं. यंहा माफिया प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक बालू लेने के लिए आते हैं. जिले में दर्जनों वैध और अवैध घाटों से ओवरलोड बालू लेकर ये माफिया बड़े-बड़े मंडियों में प्रति ट्रक 60 से 80 हजार प्रति ट्रक बालू बेचते हैं. SDM आलोक कुमार को इसा बात की जानकारी मिली कि बड़ी संख्या में बालू से लदे ट्रकों का एक खेप यूपी जा रहा है. तभी SDM ने अपनी एक टीम बनाई, छापेमारी में निकले और ट्रकों को पकड़ना शुरू किए तो बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया. लोग जैसे-तैसे अपनी-अपनी ट्रकों को लेकर भागने लगे इस दौरान एसडीएम ने 30 से 40 ट्रकों को NH-75 पर पकड़ा और कार्यवाई के लिए जिला खनन को भेज दिया.

SDM की छापेमारी से बौखलाए माफियों की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि अपने ट्रक से इनके गाड़ी को कुचलने की कोशिश की, लेकिन SDM किसी तरह बच निकले. मामले में DC ने कहा कि निर्देशानुसार छापेमारी की गई और अवैध बालू से लदे ट्रकों को पकड़ा गया. लेकिन एसडीएम छापेमारी के समय माफियाओं ने उनकी गाड़ी को कुचलने की कोशिश की जिसकी जांच की जा रही है.हलचल

अमर शहीद शशिकांत पांडेय सहित कुन्नूर हेलिकॉप्टर दुर्घटना में शहीद सीडीएस बिपिन रावत व अन्य 13 सैनिकों की याद में श्रद्धांजलि सभा

अमर शहीद शशिकांत पांडेय सहित कुन्नूर हेलिकॉप्टर दुर्घटना में शहीद सीडीएस बिपिन रावत व अन्य 13 सैनिकों की याद में ग्रामीण एकता मंच के तत्वावधान में गोपालीचक हनुमान मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।सभा मे उपस्थित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सर्व प्रथम शहीदो के तस्वीरों पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।वही मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह के द्वारा शहीद शशिकांत पांडेय के 5 वे शहादत दिवस पर देश के सीडीएस बिपिन रावत व अन्य 13 शहीद सैनिकों को भी भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई एवं उन्होने कहा की सैनिकों के सम्मान मे दिया प्रत्येक दीन दिल मे जलता है

वहीं डिएभी के प्राचार्य तापस बनर्जी एवं धनबाद प्रखंड उप प्रमुख रेणुका जी के द्वारा अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई श्रद्धांजलि सभा मे मुख्य रुप से रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह तापस बनर्जी, रेणुका सिंह,अनिल सिंह कमलेश उपाध्याय अजय पासवान संजय चौहान उदय तिवारी नरेश भारती पी.पी पासवान देवाशीष पासवान विजय सिंह रंजन सिंहा रामचंदर सिंह,सुषमा देवी,कौशलिया देवी,दिलीप सिंह गौरव पांडेय सुभम कुमार विकाश चौधरी अंकित कुमार ज्वाला सिंह निखिल सिंह आदी उपस्थित हो अपनी संवेदना प्रकट की

धनबाद एएसपी लॉ एन आर्डर मनोज स्वर्गयारी ने लोयाबाद के कई स्थानों पर छापेमारी कर 37 टन अवेध कोयला किया जब्त,

लोयाबाद- धनबाद एएसपी लॉ एन आर्डर मनोज स्वर्गयारी ने बीती गुरूवार को लोयाबाद थाना क्षेत्र में लगातार दो बार दविश देकर कोयला तस्करों में हड़कम्प सा मचा दिए। धनबाद एएसपी और थाना प्रभारी विकास यादव ने क्षेत्र के कई ठिकानों में छापेमारी कर अवैध कोयला जब्त किया। दोपहर लगभग तीन बजे सेंदरा 10 नंबर में 02 टन कच्चा कोयला व फोड़ा को ट्रक्टर में लोड कर थाना लाया गया।फिर एएसपी ने खुद रात लगभग 8 बजे लोयाबाद स्टेशन के समीप कनकनी मैगजीन ग्राउंड में छापेमारी कर लगभग 350 बोरा कच्चा कोयला को जब्त कर लिए। छापेमारी के दौरान एएसपी ने बताया कि करीबन 37 टन से ज्यादा कच्चा कोयला जब्त किया गया है। कोयले की अनुमति कीमत दो लाख से अधिक पुलिस के इस कार्यवाही से कोयला तस्करों में हड़कम मचा हुआ है।

*दोबारा हुई छापेमारी*

छापेमारी के लिए एएसपी मनोज स्वर्गयारी दोबारा शाम लगभग 7:30 बजे लोयाबाद थाना पहुँचे। और इस बार सूचना सही था।और करीबन 8 बजे लोयाबाद स्टेशन के समीप कनकनी मैगजीन ग्राउंड के पास झाड़ी में बोरा भर कर कच्चा कोयला रखा गया था, थोड़ा कोयला और बोरे के भरा जा रहा था,पुलिस पहुँचने से पहले ही सारे कोयला के अवैध तस्कर फरार हो गया, इस बार भी पुलिस के हाथ कोई तस्कर नहीं लगा। दोपहर में भी एएसपी और थाना प्रभारी दोनों मैगजीन ग्राउंड घूमकर लौट गए थे, तब पुलिस को यहाँ पर कोयला नहीं दिखा था,बताया जा रहा है कि कोई धनबाद एएसपी को सही लोकेशन के साथ सूचना उबलब्ध करा रहा था। बताया जाता है कि रात के अंधेरे में बोरा मे भरकर ट्रकों से भरकर होती है तस्करी रात के अंधेरे में ट्रकों पर भरकर तस्करी की जाती है। वही छापेमारी के दौरान कोई भी पकड़ा नहीं गया। जब्त कोयले में पोड़ा कोयला भी शामिल है। इसके अलावा एएसपी व लोयाबाद पुलिस ने जूली ग्राउंड ओबी डंप, मैगजीन ग्राउंड सहित अन्य क्षेत्रों में भी दबिश दी गई। हालांकि छापेमारी उन इलाकों में कोयला नहीं मिला। वही सूचना देने वाले वरीय पुलिस को सटीक दे रहा था,जानकारी
सेन्द्रा 10 नंबर के पास छापेमारी के समय लोयाबाद मैगजीन ग्राउंड का कोयला जब्ती नहीं हुआ तो, सूचना देने वाले,वरीय पुलिस अधिकारी को दोबारा लोकेशन के साथ खबर कर दिया,तब एएसपी दोबारा रात 8 बजे उसी लोकेशन पर छापेमारी कर करीबन 350 बोरा में भारी मात्रा में कच्चा कोयला जब्त कर लिया। ज्ञात हो कि दिन में एएसपी और थाना प्रभारी की टीम कई जगहों पर कोयला जमा होने की सूचना पर दबिश दिया था,उस वक्त सिर्फ सेन्द्रा में ही कोयला बरामद हुआ और बाकी जगहों पर पुलिस को कोयला नहीं मिला था। पुलिस ने लोडर से कोयला को हाइवा में लोड कर थाना लाया गया।वही लोयाबाद थाना प्रभारी विकाश कुमार यादव ने बताया कि क्षेत्र भारी मात्रा में कोयला जब्त किया गया है। शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। कोयला तस्करों के पता लगाया जा रहा है। और उन्होंने कहा की कोयला सेन्द्रा बांसजोड़ा साईडिंग सहीत कनकनी 4 नंबर स्थित तालाब से अवैध उत्खनन कर एवं बंद कोकप्लांट से हार्ड कोक से कोयला तस्कर कोयला इकट्ठा कर अवैध कोयला की तस्करी जोरो पर कर रही है और उन्होने अवैध धंधेबाजों को चेताया कि इस इलाके को छोड़ दें अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

झरिया विधायक के बॉडीगार्ड पर मारपीट के आरोप की होगी जांच, जांच टीम गठित, दो आइपीएस अधिकारी करेंगे नेतृत्व*

*झरिया विधायक के बॉडीगार्ड पर मारपीट के आरोप की होगी जांच, जांच टीम गठित, दो आइपीएस अधिकारी करेंगे नेतृत्व*

*झरिया (धनबाद) :* पाथरडीह वार्ड 51 स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय सुतुकडी में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ता साधन महतो पर झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह के बॉडीगार्ड द्वारा मारपीट के मामले की जांच का आदेश धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने दे दिया है. एसएसपी ने उच्च स्तरीय टीम गठित की है. आइपीएस अधिकारी सिटी एसपी आर रामकुमार और एएसपी मनोज स्वर्गियारी टीम का नेतृत्व करेंगे.
भाजपा नेता ने गार्ड पर लगाया था मारपीट का आरोप
ज्ञातव्य है कि 10 दिसंबर को मध्य विद्यालय सतकुड़ी में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में शिकायत पत्र देने के मामले पर भाजपा नेता और झरिया विधायक के बॉडी गार्ड के बीच विवाद हो गया. भाजपा नेता का आरोप है कि गार्ड ने उनके साथ मारपीट की. बाद में उनके समर्थक धरना पर बैठ गए और गार्ड को निलंबित करने की मांग की. इसके बाद भाजपा की ओर से प्रेस वार्ता में नेताओं-कार्यकर्ताओं ने इस सवाल पर सदन से सड़क तक लड़ाई छेड़ने की भी घोषणा कर दी. इस विवाद को निपटाने के लिए एसएसपी संजीव कुमार ने 11 दिसंबर शनिवार को समिति का गठन कर पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है.