धनबाद एएसपी लॉ एन आर्डर मनोज स्वर्गयारी ने लोयाबाद के कई स्थानों पर छापेमारी कर 37 टन अवेध कोयला किया जब्त,
लोयाबाद- धनबाद एएसपी लॉ एन आर्डर मनोज स्वर्गयारी ने बीती गुरूवार को लोयाबाद
थाना क्षेत्र में लगातार दो बार दविश देकर कोयला तस्करों में हड़कम्प सा मचा दिए। धनबाद एएसपी और थाना प्रभारी विकास यादव ने क्षेत्र के कई ठिकानों में छापेमारी कर अवैध कोयला जब्त किया। दोपहर लगभग तीन बजे सेंदरा 10 नंबर में 02 टन कच्चा कोयला व फोड़ा को ट्रक्टर में लोड कर थाना लाया गया।फिर एएसपी ने खुद रात लगभग 8 बजे लोयाबाद स्टेशन के समीप कनकनी मैगजीन ग्राउंड में छापेमारी कर लगभग 350 बोरा कच्चा कोयला को जब्त कर लिए। छापेमारी के दौरान एएसपी ने बताया कि करीबन 37 टन से ज्यादा कच्चा कोयला जब्त किया गया है। कोयले की अनुमति कीमत दो लाख से अधिक पुलिस के इस कार्यवाही से कोयला तस्करों में हड़कम मचा हुआ है।
*दोबारा हुई छापेमारी*
छापेमारी के लिए एएसपी मनोज स्वर्गयारी दोबारा शाम लगभग 7:30 बजे लोयाबाद थाना पहुँचे। और इस बार सूचना सही था।और करीबन 8 बजे लोयाबाद स्टेशन के समीप कनकनी मैगजीन ग्राउंड के पास झाड़ी में बोरा भर कर कच्चा कोयला रखा गया था, थोड़ा कोयला और बोरे के भरा जा रहा था,पुलिस पहुँचने से पहले ही सारे कोयला के अवैध तस्कर फरार हो गया, इस बार भी पुलिस के हाथ कोई तस्कर नहीं लगा। दोपहर में भी एएसपी और थाना प्रभारी दोनों मैगजीन ग्राउंड घूमकर लौट गए थे, तब पुलिस को यहाँ पर कोयला नहीं दिखा था,बताया जा रहा है कि कोई धनबाद एएसपी को सही लोकेशन के साथ सूचना उबलब्ध करा रहा था। बताया जाता है कि रात के अंधेरे में बोरा मे भरकर ट्रकों से भरकर होती है तस्करी रात के अंधेरे में ट्रकों पर भरकर तस्करी की जाती है। वही छापेमारी के दौरान कोई भी पकड़ा नहीं गया। जब्त कोयले में पोड़ा कोयला भी शामिल है। इसके अलावा एएसपी व लोयाबाद पुलिस ने जूली ग्राउंड ओबी डंप, मैगजीन ग्राउंड सहित अन्य क्षेत्रों में भी दबिश दी गई। हालांकि छापेमारी उन इलाकों में कोयला नहीं मिला। वही सूचना देने वाले वरीय पुलिस को सटीक दे रहा था,जानकारी
सेन्द्रा 10 नंबर के पास छापेमारी के समय लोयाबाद मैगजीन ग्राउंड का कोयला जब्ती नहीं हुआ तो, सूचना देने वाले,वरीय पुलिस अधिकारी को दोबारा लोकेशन के साथ खबर कर दिया,तब एएसपी दोबारा रात 8 बजे उसी लोकेशन पर छापेमारी कर करीबन 350 बोरा में भारी मात्रा में कच्चा कोयला जब्त कर लिया। ज्ञात हो कि दिन में एएसपी और थाना प्रभारी की टीम कई जगहों पर कोयला जमा होने की सूचना पर दबिश दिया था,उस वक्त सिर्फ सेन्द्रा में ही कोयला बरामद हुआ और बाकी जगहों पर पुलिस को कोयला नहीं मिला था। पुलिस ने लोडर से कोयला को हाइवा में लोड कर थाना लाया गया।वही लोयाबाद थाना प्रभारी विकाश कुमार यादव ने बताया कि क्षेत्र भारी मात्रा में कोयला जब्त किया गया है। शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। कोयला तस्करों के पता लगाया जा रहा है। और उन्होंने कहा की कोयला सेन्द्रा बांसजोड़ा साईडिंग सहीत कनकनी 4 नंबर स्थित तालाब से अवैध उत्खनन कर एवं बंद कोकप्लांट से हार्ड कोक से कोयला तस्कर कोयला इकट्ठा कर अवैध कोयला की तस्करी जोरो पर कर रही है और उन्होने अवैध धंधेबाजों को चेताया कि इस इलाके को छोड़ दें अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
