कुसुंडा एरिया 6 के गोनूडीह में बंदी को लेकर गोलबंद हुए मजदूर
धनबाद: कुसुंडा एरिया 6 के गोन्दुडीह खास कुसुंडा कोलियरी के सैकड़ों असंगठित मजदूरों ने गोन्दुडीह कांटा घर के समीप कल होने वाले राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के बंदी का विरोध जताते हुए जमकर नारेबाजी की और अपने हक के लिए हर हाल में बंदी नहीं होने देने की बात कही।मजदूरों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से हम लोग यहां पर शांति पूर्वक ट्रक लोडिंग का कार्य करते आ रहे हैं।यहाँ हम लोगों में कोई विवाद नहीं है कुछ नेताओं और रंगदारों का मनसा है कि नियोजन के नाम पर मजदूरों को को भ्रमित करना और रंगदारी की मांग करना।और बाहर से असामाजिक तत्वों को लाकर बीसीसीएल के एम पी एल और आर टी पी एस पावर प्लांट का कोयला रोक कर यहां के माहौल को खराब करना

।हम मजदूर जिला प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस से मांग करते हैं कि इस तरह के असामाजिक तत्व को बंदी ना करने दी जाए एवं उन लोगों पर कार्रवाई की जाए।जिससे हम मजदूर दो वक्त की रोटी कमा सकें।आपको बता दें कि राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ इंटक के द्वारा 28/12/2021 मंगलवार को नियोजन को लेकर लोडिंग पॉइंट का चक्का जाम करने का कार्यक्रम की घोषणा की गई है।
