सैलानियों के स्वागत को तैयार भठिंडा फॉल

सैलानियों के स्वागत को तैयार धनबाद पुटकी साल 2021 की विदाई और नए साल के आगमन को लेकर सैलानियों के स्वागत को भठिंडा फॉल सज धज कर तैयार है साल केअंतिम माह दिसंबर को शुरुआत होने के साथ पिकनिक मनाने सैलानी दूरदराज से भटिंडा फॉल पहुँचते है । पत्थरों के बीच से निकलता पानी और झरने के रूप में गिरता पानी लोगों को खूब आकर्षित करता है, सैलानी भटिंडा फॉल पहुंच खूब आनंद उठाते हैं फॉल के आसपास बच्चों के लिए झूले वोटिंग फूलों का गार्डन इत्यादि चीजों का स्टॉल लगाए जा रहे हैं ताकि सैलानी नए वर्ष में अपने परिवार वालों के साथ खूब लुफ्त उठाएं , कुछ दिन पूर्व ही राज्य सरकार ने भठिंडा फॉल का कायाकल्प बदलने के लिए मुआयना कर चुके हैं अगले वर्ष तक भठिंडा फॉल एक पर्यटक स्थल के रूप में सजधज कर तैयार हो जाएगा जिसकी तैयारी जोरों पर है

2 सुरक्षा। भठिंडा फॉल के कुछ स्थल खतरनाक भी हैं जहां जिला प्रशासन एवं स्थानीय गोताखोर नए वर्ष में तैनात रहेंगे ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो भठिंडा फॉल के खतरनाक जगह पर पत्थरों पर डेंजर जोन खतरनाक क्षेत्र लिक लोगों को उस जगह पर जाने से आगाह कर रही है।
वही स्थानीय अध्यक्ष संदीप महतो ने बताया कि हम लोग भटिंडा फॉल आने वाले सैलानियों के लिए विशेष ध्यान रखा है साफ सफाई शौचालय की व्यवस्था स्थानीय गोताखोरों की व्यवस्था पार्किंग ताकि आने वाले सैलानियों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े और लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का भी आग्रह किया जा रहा है।

रिपोर्ट बास्की नाथ सिन्हा बंटी

पुटकी बलिहारी क्षेत्र के सेवानिवृत बीसीसीएल अधिकारी डी0पी0 सिंह का विदाई समारोह आयोजित

धनबाद ।पुटकी बलिहारी क्षेत्र के सेवानिवृत बीसीसीएल अधिकारी डी0पी0 सिंह का विदाई समारोह आयोजित कर शुक्रवार को भागाबांध कोलियरी कैन्टीन में कर्मियों के द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। उनके द्वारा किये गए कार्यो की प्रशंसा करते हुए वक्ताओं ने शेष जीवन के लिए अपनी अपनी शुभकामनाये दी।समारोह की अध्यक्षता एस के सिन्हा एवं संचालन लोकेश रंजन सिंह ने की।विदाई समारोह में लोगो ने उपहार प्रदान किया। सभी श्रम संगठन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।विदाई समारोह में उपस्थित लोगों में परियोजना पदाधिकारी एस के सिन्हा, राजीव कुमार, , गुड्डू खानदिलीप कुमार, लोकेश रंजन सिंह, अमन दीप कुमार,सत्येंद्र कुमार, अमरेंद्र ,कयूम खान, जटाशंकर सिंह,अयोध्या मिश्रा,गणेश भुइयाँ, संजीव दास,रघु नाथ प्रसाद, सहित दर्जनों कोलियरी कर्मी एवं महिला कामगार उपस्थित थे।

पुटकी प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना

एकदिवसीय धरना
एंकर पुटकी प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर आज भारतीय जनता पार्टी ने अपनी 16 सूत्री मांगों को लेकर पुटकी गर्भूडीह प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर एक दिवसीय धरना दिया धरने की अध्यक्षता धनबाद विधायक राज सिन्हा ने किया एवं संचालक नितिन भट्ट ने किया वहीं धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि सरकार पंचायत चुनाव एवं नगर निगम चुनाव करवाने में काफी विलंब कर रही है जोकि भारतीय जनता पार्टी इसे विरोध करती है

 

 

 

उन्होंने कहा कि धनबाद जिले में अपराधियों का तांडव लगातार हो रहा खुलेआम अपराधी द्वारा लूट हत्या की जा रही है महिलाएं सुरक्षित नहीं है महिलाओं का उत्पीड़न एवं बलात्कार जैसी घटना भी वृद्धि हुई है पेट्रोल-डीजल में बढ़ोतरी हुई है राज्य सरकार पेट्रोल डीजल का मूल्य कम करने के बजाए अपने कान में तेल डालकर सो रही है। इस सरकार में लोग त्राहिमाम हैं। सरकार जल्द ही हमारी मांगों पर विचार करें अन्यथा भारतीय जनता पार्टी चरण बंद आंदोलन करने को बाध्य होगी

 

संयुक्त मोर्चा का प्रेस वार्ता

केंदुआ , संयुक्त मोर्चा का पत्रकार वार्ता।
केंदुआ गोधर N g k c डंप 2 का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा 3 दिन से सामान्य कार्य को लेकर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस धनबाद शाखा के उपाध्यक्ष भगवान राम अपने समर्थकों के साथ 3 दिन से अनिश्चितकालीन कोल्ड ड्रिंक में अनिश्चितकालीन चक्का जाम घर बैठे हैं वही आज उनके समर्थन में संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रशेखर पाठक अपने समर्थकों के साथ काली बस्ती में एक प्रेस वार्ता कर उनके आंदोलन को समर्थन दिया,

 

उन्होंने कहा कि डंप में दो तरह का लोडिंग कार्य होता है बीआरके के एवं लोकल जिसमें ट्रांसपोर्टरों का कब्जा है , डंप में ज्यादातर लोकल गाड़ियां ही लोडिंग के लिए आती है जबकि बीआरके के की गाड़ियां नाम मात्र के आती है, संयुक्त मोर्चा भी लोडिंग डंप में सामान्य लोडिंग की मांग जिला प्रशासन से करते हुए न्याय की मांग की है जिससे मजदूरों का जीविका सुचारु रुप से चल सके, इस मामले को लेकर केंदुआडीह थाने में भी वार्ता की गई जो असफल रहा। वही आज के प्रेस वार्ता में भगवान राम राहुल राम अनिल गुप्ता संजय पासवान टुनटुन राम संजीत नोनिया पंकज राम संतोष राम लोकेश राम मुकेश राम शंकर राम कृष्णा राम आदि लोग

संयुक्त मोर्चा का प्रेस वार्ता

केंदुआ , संयुक्त मोर्चा का पत्रकार वार्ता।
केंदुआ गोधर N g k c डंप 2 का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा 3 दिन से सामान्य कार्य को लेकर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस धनबाद शाखा के उपाध्यक्ष भगवान राम अपने समर्थकों के साथ 3 दिन से अनिश्चितकालीन कोल्ड ड्रिंक में अनिश्चितकालीन चक्का जाम घर बैठे हैं वही आज उनके समर्थन में संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रशेखर पाठक अपने समर्थकों के साथ काली बस्ती में एक प्रेस वार्ता कर उनके आंदोलन को समर्थन दिया,

 

 

 

उन्होंने कहा कि डंप में दो तरह का लोडिंग कार्य होता है बीआरके के एवं लोकल जिसमें ट्रांसपोर्टरों का कब्जा है , डंप में ज्यादातर लोकल गाड़ियां ही लोडिंग के लिए आती है जबकि बीआरके के की गाड़ियां नाम मात्र के आती है, संयुक्त मोर्चा भी लोडिंग डंप में सामान्य लोडिंग की मांग जिला प्रशासन से करते हुए न्याय की मांग की है जिससे मजदूरों का जीविका सुचारु रुप से चल सके, इस मामले को लेकर केंदुआडीह थाने में भी वार्ता की गई जो असफल रहा। वही आज के प्रेस वार्ता में भगवान राम राहुल राम अनिल गुप्ता संजय पासवान टुनटुन राम संजीत नोनिया पंकज राम संतोष राम लोकेश राम मुकेश राम शंकर राम कृष्णा राम आदि लोग

जब सइयां भई कोतवाल तो डर काहे का इस कहावत को सच कर दिखाता चतरा जिले के अंचलाधिकारी द्वारा

 

इटखोरी: दरअसल चतरा जिले के इटखोरी प्रखण्ड के परसौनी निवासी के रहने वाले महादेव साव की खाता न 16 प्लॉट न 399 रकबा 40 डिसमिल मौजा झखरा थाना न: 31 थाना इटखोरी अंचल इटखोरी जमीन धोखे से इसाक मियाँ और जुमन मियाँ ने जाली दस्तावेज के जरिये अपना बना लिया है पिडित ने इसकी शिकायत मौजूदा अंचलाधिकारी से की कोई निर्णय ना निकलता देख पिडित अपर

समाहर्त्ता से भी फरियाद लगाई जहाँ उन्होंने जांच कर आनलाइन नाम चढाने का आदेश जारी किया ईसके बावजूद अंचलाधिकारी आदेशों को दरकिनार कर नजरअंदाज किये बैठे हैं इस मामले पर इनके द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई पिडीत दर दर भटकने को मजबूर हैआनलाइन म्यूटेशन की प्रक्रिया जनता को राहत देने के लिए बनायी गयी है ताकि आम जनता को इसके बाद कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े,पर हकीकत में इस प्रक्रिया के बाद से आम जनता की मुश्किलें बढ़ गई है.आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह प्रक्रिया आम जनता को राहत नहीं दे पा रहा है.वहीं अंचलों में ऑनलाइन के नाम पर ऐसे मामलों में दोहन-शोषण भी जमकर हो रहा है. रैयतों को कार्यालय का चक्कर लगाने के साथ-साथ मानसिक परेशानी भी हो रही है.यहां तक कि कई मामलों में जान बुझकर भी 30 दिनों से अधिक समय तक आवेदन लटकाया जाता है. जबकि कई मामलों में अनावश्यक रूप से आवेदन रिजेक्ट भी किया जा रहा है. ऐसे में जनता हैरान व परेशान है.आपको जानकर हैरानी होगी कि इसमें सबसे खराब स्थिति इटखोरी प्रखंड इटखोरी अंचल की है, जहां म्यूटेशन और ऑनलाइन चढाने के मामले में आम जनता को राहत नहीं मिल पा रहा है. यहां 365 मामले 30 दिनों से अधिक समय तक एवं 24 मामले 90 दिनों से अधिक समय के बाद भी लंबित रखा गया है.

पुटकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

आपका अधिकार सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन
एंकर धनबाद पुटकी
पंचायत सचिवालय अरलगड़िया में आज आपका अधिकार सरकार आपके द्वार के तहत शिविर लगाकर लोगो की समस्या सुनी गई साथ ही समस्या का समाधान भी किया जा रहा है।
इस शिविर में प धनबाद डीटीओ ओमप्रकाश यादव धनबाद co प्रशांत लायक, पुटकी co सुभ्रा रानी जिला परिषद सदस्या प्रियंका पाल प्रमुख भानु प्रताप इत्यादि लोग भी उपस्थित होकर लोगो की समस्या सुनी, शिविर का आयोजन होने से लोगो मे खुशी भी देखी गई। इस शिविर में जगह जगह स्टाल लगाई गई जिसमें आपूर्ति पेंसन श्रम उज्वला जाती आवासीय योजना को लेकर ग्रामीणों ने अपनी समस्या सुनाई। साथ ही नुक्कड़ नाटक के तहत भी लोगो को किया जा रहा ।ताकि लोगों को परेशानी ना हो। वही डीटीओ ओमप्रकाश यादव ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से लोगो को काफी फायदा मिलेगा भागदौड़ नही करनी पड़ेगी ।एम शिविर में आये ग्रामीणों से दलालों के चक्कर मे ना पड़ने की भी बात कही। वही ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास के स्टाल में कोई कर्मचारी नही रहने से काफी परेशान हुए।

बाइट ओमप्रकाश या


मुनीडीह के रैयतों ने किया शीला इंटरप्राइजेज के विरोध में प्रेस वार्ता

 

पुटकी।मुनिडीह शास्त्री नगर में मुनीडीह के स्थानीय रैयतों ने प्रेस वार्ता किया जिसमें रैयत अरुण कुमार महतो ने बताया की हमारे क्षेत्र में शीला इंटर प्राइजेज ट्रांस्पोटिंग कम्पनी काम शुरू कर रही है।लेकिन कम्पनी अपना हठ धर्मी के कारण बिना रैयतों के सहमति के बिना रैयतों की जमीन का प्रयोग कर रहे है। ग्रामीण ने जब इसका विरोध किये तो कम्पनी के गुंडों के द्वारा धमकी भी दिया जा रहा है। जिसकी लिखित शिकायत मुनीडीह भी दिया है। रैयतों ने कहा कि जमीन का उपयोग अगर कम्पनी करेगी तो हमलोगों की नियोजन सहित कुछ मांग है मगर कंपनी गुंडों ओर लठैत के बल पर काम करना चाह रही। जो कि रैयत बर्दाश्त नही करेगी अगर कंपनी को काम करना है तो रैयत की मांगों पर विचार करना होगा,

चर्चित कोयला तस्कर अनिल अग्रवाल के हार्डकोक भट्टे पर खनन विभाग ने की कार्रवाई

धनबाद। चर्चित कोयला तस्करी करने वालों के नामों में शुमार अनिल कुमार अग्रवाल उर्फ अनिल गोयल शनिवार को खनन विभाग के लपेटे में आ ही गये। उनके तेतुलिया कोक प्रा लिमिटेड हार्डकोक भट्टा में विभाग ने दबिश दी और वहां से 1164.241 टन अवैध कोयला जब्त किया। इस कार्रवाई के बाद उनके खिलाफ 379, 413, 414, 420 के तहत निरसा थाना में एफआईआर करते हुए उक्त भट्ठा को सील करने का आदेश दिया गया है।छापामारी का नेतृत्व एसडीओ प्रेम कुमार तिवारी कर रहे थे।

पुटकी में यूनाइटेड कोल वर्कर्स एटक ने मनाया 101वां स्थापना दिवस

धनबाद पुटकी
एरिया महाप्रबंधक कार्यालय के समीप यूनाइटेड कोल वर्कर्स ने 101 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया वही यूनाइटेड कॉल वर्कर्स के केंद्रीय सचिव रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि यूनाइटेड कॉल वर्कर्स यूनियन हमेशा ही मजदूरों की समस्या को उठाया है आज हम लोग यूनाइटेड कोल वर्क्स 101 वा स्थापना दिवस मना रहे हैं हमलोग आज काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। मजदूरों की समस्या को लेकर आगे भी यूनाइटेड कोल वर्क्स आगे रहेगी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षत्रिय संयुक्त सचिव राजा कर्मकार, दिलीप मोदक बैजनाथ कुमार आनंद रवानी गोपाल गोराई अनिरुद्ध यादव, सतनाम हिमेश भुइयां, भोला महतो मणि दास इत्यादि लोग शामिल थे