धनबाद: केंदुआ के भोलानाथ बसेरिया में स्व भोला प्रसाद यादव के 19 वी पुण्यतिथि कोरोना काल को देखते हुए सादगी पूर्वक मनाया गया। सबसे पहले स्व भोला प्रसाद यादव के पुत्र टुनटुन यादव,शिव कुमार यादव , भुटली यादव, जितेंद्र यादव,पप्पू यादव ने उनके तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किये वही आगन्तुक अतिथियों ने भी तस्वीर पर फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

 

 

वही इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित गोन्दुडीह खास कुसुंडा कोलियरी के परियोजना पाधिकारी तुनेश्वर पासवान ने स्व भोला प्रसाद यादव के जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके पुत्रों के द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो को खूब सहारा।वही स्व.भोला प्रसाद यादव के पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में गरीब गुरबों के बीच 300 सौ कंबल का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *