पुटकी , पुटकी नेहरू पार्क पानी टंकी से 200 मीटर की दूरी पर डंके की चोट पर चल रहा अवेध लौह गोदाम
पुटकी , पुटकी नेहरू पार्क पानी टंकी से 200 मीटर की दूरी पर डंके की चोट पर चल रहा अवेध लौह गोदाम
पुटकी नेहरूपार्क पानी टंकी से 200 मीटर के दायरे में स्थित अवैध लोहा गोदाम डंके की चोट पर चलाया जा रहा है।मगर इसपर जिला प्रशासन रोक लगाने में असफल साबित हो रहे। हाल के दिनों में लोयाबाद पुटकी में लोहा चोरी की घटना में इजाफा हुआ है,कु छ दिन पूर्व ही लोयाबाद में ब्रिटिश काल का बनाया हुआ लोहा का पूल काट कर गिरा दिया एम लोयाबाद कोलियरी के वाइंडिंग रूम में क्रेन के द्वारा चोरों ने लाखो रुपये का लोहा काट लिया था। कुछ लोहा तो ले गए,मगर कुछ ले जाने में असफल हुए पुलिस ने लोहे का कटा पूल को बीसीसीएल प्रबंधन को सौप दिया,

सूत्र के मुताबिक चोरी का लोहा पुटकी पानी टंकी से 200 मीटर की दूरी पर स्थित लौह गोदाम में खपाया जा रहा। लोहा केअवैध कारोबारियों की पहुँच केंदुआ लोयाबाद के नेता जी का संरक्षण प्राप्त है इसलिए नेताजी ही सभी जगह मैनेज करने की बात कहते है। सबसे बड़ी बात यह है कि पुलिस के नाक के नीचे लोहा का अवैध गोदाम डंके की चोट पर चल रही और पुटकी पुलिस को भनक नही।
