पुटकी दीक्षा महिला मंडल के अंतर्गत प्रगति महिला समिति पीवी एरिया द्वारा कंबल वितरण
पुटकी स्वामी विवेकानंद नगर में आज दीक्षा महिला मंडल के अंतर्गत प्रगति महिला समिति पीवी एरिया द्वारा कड़ाके के ठंड को देखते हुए गरीब असहाय लोगो के बीच 70 कंबल वितरण किया। वही कल्पना झा मिश्रा ने कहा कि हमलोगों की टीम हमेशा ही समाज के हित के लिए काम करते है आगे भी करते रहेंगे।

कंबल वितरण के बाद महिला मंडल की रजनी सिन्हा ने कहा कि ठंड को देखते हुए हमलोग गरीब असहाय लोगो के घर घर जाकर कंबल बाट रहे ताकि सर्द हवाओं एम ठंड से बचा जाए इस तरह के कार्य आगे भी जारी रहेगी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूनम मिश्रा, प्रतिमा कुमारी, सम्पा बेरा, अनीता शर्मा उपस्थित थे।
