पुटकी लोयाबाद कोक प्लांट में मनी भारत के प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयन्ती।

पुटकी लोयाबाद कोक प्लांट में मनी भारत के प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयन्ती।
पुटकी लोयाबाद कोकप्लान्ट में इंटक महिला जिला अध्यक्ष गुड़िया देवी के आवसीय कार्यालय में भारत के प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जयंती बनाई गई जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में परिसंघ के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर ओम सुधा उपस्थित हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया

 

 

 

इस अवसर पर इंटक जिला अध्यक्ष सह परिसंघ का राष्ट्रीय सचिव महिला विंग गुड़िया देवी ने सैकड़ो गरीब असहाय लोगो के बीच साड़ी वितरण किया,वही गुड़िया देवी ने कहा कि भारत के प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले जी समाज सुधाकर के रूप में भी जाने जाते थे सामाजिक कार्य में हमेशा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती थी उनके द्वरा किये कार्य को भी गिनाया,साथ ही सरकार से सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न की दर्जा देने की बात कही।इस अवसर पर
परिसंघ आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष झारखण्ड बिरेंद्र पासवान ने कहा बहुजन समाज को अब जागरूक होकर अपनी लड़ाई लड़ने की जरूरत है आप सभी परिसंघ से जुड़कर अपने हक अधिकारों की आवाज को बुलंद करें हम बहुजन समाज के हर समस्याओं का समाधान के लिए हर प्रकार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं उन्होंने कहा कि परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री डा उदीत राज जी जो कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ असंगठित श्रमिक एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं उनका संदेश है की आप अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करें हम आपके साथ है। वहीं परिसंघ NSYF धनबाद जिला अक्षय कुमार ने कहा कि की युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार से दूर करने का कार्य केन्द्र सरकार के द्वारा किया जा रहा है आप सभी संगठन से जुड़कर अपने हक अधिकारों के लिए संघर्ष करें हम सदैव आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर आपकी लड़ाई लड़ने का कार्य करुंगा। वहीं परिसंघ आईटी सेल गिरिडीह के जिला अध्यक्ष विजय दास ने कहा कि सावित्रीबाई फुले की ज्योति को फिर से जलाने की जरुरत है। वहीं परिसंघ महिला विंग राष्ट्रीय सचिव गुड़िया देवी ने कहा कि महिलाओं को अब जागरूक होकर अपनी लड़ाई लड़ने की जरूरत है आप सभी अपनी समस्याओं से हमें अवगत कराएं हम आप सभी की समस्याओं को सड़क से लेकर संसद तक पहुंचाने का कार्य करुंगी। वहीं मंच पर उपस्थित बहुजन नेता शंकर पासवान ने कहा कि बहुजन समाज को जागरूक होकर अपनी लड़ाई लड़ने की जरूरत है झारखण्ड में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग का जाती प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है इस पर झारखंड सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। वहीं परिसंघ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ ओम सुधा जी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने देश में महिलाओं के लिए पहला स्कूल खोला था उस समय सावित्रीबाई फुले दो साड़ी लेकर स्कूल पढ़ाने जाती थी क्योंकि उस समय रास्ते में उनके उपर गोबर फेंका जाता था आज भी महिलाओं की शिक्षा के लिए अनुकूल स्थिति नहीं है पुरुषवादी समाज महिलाओं को शिक्षा से दूर रखना चाहते हैं मौके पर निवास रजवार,अजय रवानी, राहुल पासवान, परिसंघ धनबाद जिला महासचिव छोटन प्रसाद राम, पुजा कुमारी,माला देवी, शोभा देवी, शोभा कुमारी,प्रतीमा देवी, कलावती कुमारी,ममता देवी, सावित्री देवी, मुस्कान कुमारी , अजित पासवान, राजेंद्र जसवारा,मनोज पासवान, राहुल कुमार, विक्रम पासवान, सुदामा पासवान, कृष्ण पासवान , उत्तम पासवान,ललन पासवान ,सम्भू पासवान एवं सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *