कुसुंडा रेलवे साइडिंग परिसर में संयुक्त मोर्चा के बैनर तले ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रेस वार्ता

धनबाद: बीसीसीएल के कुसुंडा एरिया 6 के अलकुसा कोल डंप से केडीएस के साइडिंग कोल ट्रांसपोर्टिंग का काम मैसर्स हिंदुस्तान ट्रेड ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड को मिला है।जिसका कार्य रविवार को अलकुसा कोल डंप से केडीएस के साइडिंग के लिए शुरुआत किया गया था।जिसके विरोध में आज कुसुंडा रेलवे साइडिंग परिसर में संयुक्त मोर्चा के बैनर तले ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर प्रेस वार्ता किया।संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने बताया कि पूर्व में जीटीएस कंपनी द्वारा कोल ट्रांसपोर्टिंग का काम साइडिंग में किया जा रहा था। जिसमें 105 मजदूरों का रोजगार दिया था।जिससे मजदूरों के परिवार का भरण-पोषण हो रहा था।वही जीटीएस ट्रांसपोर्टिंग का कार्य बंद हो जाने से कंपनी में कार्यरत मजदूर अब बेरोजगार हो गए हैं।वही ग्रामीणों ने बताया मेसर्स हिंदुस्तान ट्रेड ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी अब ग्रामीणों को अन देखा कट अपने कार्य को चलाना चाह रही है।जिसका हम मजदूर विरोध करते हैं।इसको लेकर आज हम लोगो का महाप्रबंधक कार्यालय कुसुंडा में वार्ता भी होनी थी जो किसी कारणवश नहीं हो पाई।अब हम ग्रामीण जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन से मांग करते हैं कि जो वहां कार्यरत मजदूर है उसे रोजगार दिया जाए तभी ट्रांसपोर्टिंग का कार्य चलने दिया जाएगा।नही तो हम हम सभी चरणबद्ध आंदोलन को बाध्य होंगे।प्रेस वार्ता में गोलू रवानी,बजरंग रवानी,गुड्डू चौहान,रमेश बाउरी,रमेश वर्मा,रंजीत यादव,नागेश्वर यादव,शंभू प्रसाद,गोपाल रवानी,संतोष रवानी,विजय,पासवान,प्रभाकर नोनिया,रामा पासवान,सनोज पासवान,उमेश राम,राजू पांडेय, सुबोध राय, लक्ष्मी भुईयां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *