धनबाद मुथूट फिनकॉर्प में डाका डालने आये अपराधियो ओर पुलिस में मुठभेड।पुलिस ने इनकाउंटर में एक अपराधी को मार गिराया,दो को किया ग्रिफ्तार

धनबाद: बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के मटकुरिया रोड की घटना। मुथूट फिनकॉर्प बैंक में दिनदहाड़े 10 बजे दिन में डकैती करने आए थे डकैत। जिसकी सूचना बैंकमोड़ पुलिस को लग गई थी ।जिसके बाद पुलिस ने डकैतों को पकड़ने के लिए चारो तरफ से घेरा बंदी किया अपने आप को पुलिस से घिरता देख डकैतों ने पुलिस पर फायरिंग किया जवाबी कारवाई में पुलिस ने एक डकैत को इनकाउंटर में मार गिराया ओर दो डकैत को ग्रिफ्तार करने में सफलता हासिल किया। ।आपको बताते चले की डकैतो के हौसले इतने बुलंद हैं की अभी एक दिन पूर्व ही धनसार स्तिथ गुंजन ज्वेलर्स में एक करोड़ की लूट की घटना को अपराधियों ने अंजाम देकर और चलते बने पुलिस को अभी इन अपराधियों को पकड़ने में सफलता भी नही मिली थी की आज पूर्ण दिनदहारे डकैतो ने मटकुरिया रोड स्तिथ मुथूट फाइनेंस में डकैती को अंजाम देने हथियारों से लैस होकर पहुंच गया ।

 

 

 

धनबाद ssp संजीव कुमार भी घटनास्थल पहुँच बिल्डिंग मि सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं पुलिस को आशंका थी कि आधा दर्जन से अधिक अपराधी इस घटना को अंजाम देने के लिए आए थे। पुलिस ने घटनास्थल से दो बाइक को भी जप्त किया है जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है

 

धनबाद कुसुंडा एरिया 6 के रेलवे साइडिंग में मजदूरों ने अपने 2 महीने के बकाया वेतन की माँग को लेकर केडीएस साइडिंग में ट्रांसपोर्टिंग किया पूरी तरह से ठप

केंदुआ : कुसुंडा एरिया 6 के रेलवे साइडिंग में आज 2 महीने के बकाया वेतन को लेकर छोटानागपुर मोटर परिवहन सहकारी समिति लि. मैं कार्यरत 24 मजदूरों ने केडीएसके साइडिंग के कार्य एवं ट्रांसपोर्टिंग को पूरी तरह ठप कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए और हिंदुस्तान ट्रेड ओवर सियाल प्राइवेट लिमिटेड एवं एस टी जी कोल सेल्स के ठीकेदारों के मनमानी रवैये के खिलाफ नारेबाजी भी किया। वही समिति के सदस्य बजरंग रवानी ने बताया कि के.डी.एस.के साइडिंग मे कार्य कर रहे दोनों ही कंपनी के ठेकेदार मजदूरों का दो महीने का बकाया एवं एचपीसी भुगतान करने में आनाकानी कर रही है. जिसको लेकर मजदूरों में भूखे मरने की नौबत आ गई है इस लिए आज हमलोग सीएचपी, रैक लोडिंग ट्रांसपोटिंग को अनिश्चितकालीन के लिए ठप कर दिये है.जबतक हमारी मागों पर विचार नही किया जाता है तब तक सारे कार्य को ठप रहेंगे

 

 

 

। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित बजरंग रवानी सुबोध राय राजू पांडे संतोष साहू सतनारायण रवानी सुरेंद्र रवानी कार्तिक रवानी लखन रवानी

मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा द्वारा अग्रसेन भवन झरिया में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

झरिया अखिल भारतीय भारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा द्वारा रविवार को श्री अग्रसेन भवन झरिया में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों छात्र छात्राओं को प्रसारित पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया अव्वल प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनके माता-पिता के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सम्मेलन अध्यक्ष डॉ० श्री ओम प्रकाश अग्रवाल श्री जय प्रकाश देवरालिया, श्री हरि प्रकाश लाख, डॉ. श्रीमति कृष्णा अग्रा विशिष्ठ अतिथि 19 अमित डोकानिया एंव शाखा अध्यक्ष श्रीमती निशा शर्मा द्वारा समरोह का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया

 

 

वही बारहवीं की परीक्षा में 94 पॉइंट 6/ परसेंट लाने वाले हर्ष अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया साथ में उनके पिता श्री प्रवास अग्रवाल एवं माता सुनीता अग्रवाल को भी स्टेज पर बुलाकर सम्मान दिया गया।

धनबाद, धनसार स्थिति गुंजन जेवल्स में नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर की डकैती,दहसत फैलाने के लिए की फायरिंग

धनबाद के धनसार चौक पर शनिवार की शाम लगभग 7:00 बजे सोने चांदी की बड़ी दुकान गुंजन ज्वेलर्स में डाका पड़ा. आधा दर्जन की संख्या में आए डकैतों ने घटना को अंजाम दिया. दुकान में मौजूद दो भाइयों में से एक को बाह में गोली लगी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो गाड़ी से अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, अपराधी सड़क के दूसरी ओर स्कॉर्पियो खड़ी कर डिवाइडर पार करते हुए दुकान में प्रवेश किए. गार्ड ने रोकने की कोशिश की तो उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया. उसके बाद रिवाल्वर के बट से गार्ड की पिटाई भी कर दी. दुकान में मौजूद भाइयों ने विरोध किया तो एक पर गोली चला दी. संयोग अच्छा था कि गोली बाह को छूते हुए निकल गई. उसके बाद डकैत सोने के जितने गहने सामने दिखे लेकर चलते बने.दुकान धनबाद झरिया मुख्य मार्ग पर अवस्थित है और वहां से धनसर थाने की दूरी महज कदमों पर है. फिर भी डकैतों ने दुस्साहस दिखाकर घटना को अंजाम दिया और सुरक्षित निकल भागे

 

 

 

वही धनबाद विधायक राज सिन्हा घटनास्थल पहुँच जानकारी लिया और कहा कि अपराधी पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं मगर पुलिस अपराधियों के सामने नतमस्तक होते दिख रहे हैं सिर्फ हेलमेट चेकिंग में ही व्यस्त नजर आते हैं धनबाद जिले में, कानून व्यवस्था चौपट नजर आ रही है

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने किया पीसीसी सड़क का उद्घाटन

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने जगजीवन नगर न्यू कॉलोनी में श्री मेघन महतो जी के घर से सरयू रवि शर्मा जी के फ्लैट तक पी.सी.सी पथ एवं न्यू कॉलोनी अंतर्गत तालाब के बगल में श्री अनिल महतो जी के घर से नीक अपार्टमेंट तक नाली कलभर्ट सहित निर्माण कार्य पूरा होने पर उद्धघाटन कर जन सेवा में समर्पित किया।

 

 

कार्यक्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष निर्मल प्रधान जी, सन्तोष सिंह जी, रवि शर्मा जी, कैलाश दुबे जी, संजय यादव जी, राजाराम दत्ता जी, रितेश शर्मा जी, उमेश सिंह जी, अरविंद सिंह जी, पप्पू जी, रिंकु सिन्हा जी, अमित सिंह जी, आला पाल जी, विजय जी, विशाल सिन्हा जी, अभिषेक श्रीवास्तव जी, भागीरथ दास जी, मोहन श्रीवास्तव जी सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

धनबाद डब्ल्यूजे एरिया मूनीडीह के जीएम जेएस महापात्रा हुए सम्मानित कोल कर्मियों में खुशी की लहर

पश्चिमी झरिया एरिया को वर्ष 21-22 के लघु ग्रुप मे वार्षिक प्रदर्शन का पुस्कार मिलने पर अधिकारी व ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों ने कार्यालय मे जी. एम. जे. एस. महापात्रा को बधाई दी!18 अगस्त को दिल्ली मे कोयला मंत्री श्री प्रहलाद जोशी, कोल चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल व कोल सचिव ए के जैन ने पश्चिमी झरिया एरिया को ट्राफी और प्रशस्त्री पत्र प्रदान किए! जिसे लेकर जी.एम. सोमवार को एरिया ऑफिस पहुँचे!पश्चिमी झरिया एरिया विगत गत वर्ष 05 लाख 94 हजार टन का नया रिकॉर्ड बनाया! जी. एम. जे. एस.महापात्रा ने कहा ने कहा कि अधिकारी , कर्मचारीयों के कड़ी मेहनत का प्रतिफल है!

 

 

मोके पर ए. जी. एम.एम. एम. कुरैशी, एरिया इंजीनियर आर आर कर्ण, प्रोजेक्ट ऑफिसर आर सी मोदी, प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील कुमार पांजा, और एरिया और प्रोजेक्ट के सभी ऑफिसर उपस्थिति थे!

केंदुआ बाउरी टोला स्थित मां विषहरी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया मां विषहरी की पूजा

केंदुआ बाउरी टोला स्थित मां विषहरी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया मां विषहरी की पूजा ।

केंदुआ बाउरी पट्टी स्थित मां मनसा के मंदिर में आज धूमधाम से मां विषहरी की पूजा अर्चना की गई सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच मां विषहरी की पूजा अर्चना किया वही इस पूजा में मुख्य अतिथि के रुप में आए बियाड़ा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा ने भी मां मनसा के मंदिर में माथा टेक मां से आशीर्वाद लिया। उन्होंने मां मनसा से प्रार्थना भी की ओर कहा कि माता हमेशा ही अपने भक्तों की सहायता की चाहे वह करोना काल का समय हो या कोई भी विपत्ति। उन्होंने मंदिर निर्माण में हुए कमी को भी हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

 

 

 

उनके साथ वीरेंद्र कुमार रजक अनिल बसफोड़, संजय कुमार बावरी, अमर कुमार बाउरी विकाश बाउरी बिनोद बाउरी, नंदन बाउरी सकील बाउरी चंदन बाउरी राजेश इत्यादि लोग शामिल थे।

आजादी की 75वी वर्षगाठ पर अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा अभियान पश्चिम झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक जेएस महापात्रा के नेतृत्व में निकाली गई प्रभात फेरी

पुटकी, मूनीडीह आजादी की 75वी वर्षगाठ पर अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत माननीय,पश्चिमी झरिया क्षेत्र क़े महाप्रबंधक श्री जे. एस. महापात्र के नेतृत्व मे तिरंगा प्रभात फेरी निकाली गई, जो क्षेत्रीय कार्यालय से प्रारंभ होकर मूनीडीह हॉस्पिटल तक भर्मण किया।

 

 

 

इस कार्यक्रम मे कोलअधिकारी के साथ-साथ स्कूली बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए
माननीय एरिया इंजीनियर आर आर कर्ण
एरिया कर्मिक प्रबंधक बिनिता कुमारी
पवन लकड़ा,संतोष कुमार, मनीष कुमार,सुबोध कुमार,सुजीत कुमार, विकाश कुमार, विद्याशंकर वर्णवाल संदीप वर्मा

एसीसी मेंम्बर

राजकुमार पांडे, वी एस पांडे, रमेश सिंह सुधीर सिंह अर्जुन सिंह दीनानाथ केवट इत्यादि।

केंदुआ करकेन्द लोयाबाद में धूमधाम से निकाला गया तिरंगा यात्रा

केंदुआ

स्लग — केंदुआ करकेन्द लोयाबाद में धूमधाम से निकाला गया तिरंगा यात्रा

एंकर — देश की आजादी के 75 वें वर्षगाँठ का जश्न देश के सभी क्षेत्रों में देंखने को मिल रहा है।पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज बाघमारा में विधायक ढुलु महतो की अगुवाई में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी शामिल हुए।हजारों की सँख्या में बाइकसवार भाजपा कार्यकर्ता इस तिरंगा यात्रा में मौजूद थे।साथ ही बाघमारा विधायक ढुलु महतो भी चारपहिया वाहन से इस जश्न में शामिल दिखे।यह यात्रा बाघमारा के माटीगढ़ा मैदान से प्रारम्भ होकर लोयाबाद करकेन्द केंदुआ गोधर होते हुए धनबाद मेमको मोड़ तक जाएगी।

 

 

 

 

केंदुआ में टाइगर फोर्स के अवधेश पासवान एम चंदन खटीक अपने हजारों समर्थकों के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हो लोगो का उत्साह बढ़ाते नजर आए बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो केंदुआ पहुंचने पर अवधेश पासवान चंदन खटीक ने उनका भव्य स्वागत करते हुए काफिला धनबाद की ओर बढ़ गई।

पुटकी बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर जदयू कांग्रेस में खुशी की लहर

पुटकी, बिहार में गठबंधन की सरकार बनने पर जदयू कांग्रेस ने संयुक्त रुप से पुटकी प्रभु महतो चौक पर आतिशबाजी एम एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया वही जदयू युवा जिलाध्यक्ष श्री रुपेश पासवान ने कहा कि इस बार यूपीए महागठबंधन बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगी श्री नीतीश कुमार जी ने सही समय पर अपना सही निर्णय लिया जो स्वागत योग्य है इसलिए मैं उन्हें बधाई भी देता हूं उनके इस तरह के फैसले से गठबंधन के लोगों में खुशी लहर देखी जा रही है।

 

 

 

वही नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे ने भी कहां की नीतीश कुमार का गठबंधन में जाना स्वागत योग्य है सरकार महागठबंधन के साथ मिलकर अपना 2 साल का बचा हुआ कार्यकाल भी पूरा करेगी एवं आगामी चुनाव में मजबूती के साथ उतरेगी।
इस कार्यक्रम में युवा जदयू जिलाध्यक्ष रुपेश पासवान नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे प्रखंड अध्यक्ष बबलू मोदक टीपू खान कांग्रेस नेता अक्षय वर प्रसाद कयूम खान अवधेश पासवान दीपक सिंह नवीन पासवान दिनेश पासवान राजद नेता हातिम अंसारी लगन महतो रवि हाडी मधु हांडी रतीलाल महतो आदित्य पासवान इत्यादि लोग शामिल थे